नेहरू युवा केंद्र के द्वारा दिघलबैंक में युवाओं के बीच खेल सामग्री का किया गया वितरण

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

नेहरू युवा केन्द्र किशनगंज के द्वारा आज दिघलबैंक प्रखंड के कास्टकर्मली युवा क्लब, संघर्ष युवती संघठन मोहमारी, माँ दुर्गा युवती क्लब कास्टकर्मली,डायमंड स्टार फुटबॉल क्लब चमड़ाकट्टा, बिरसा मुंडा युथ क्लब धनतोला, राजवंशी युवा क्लब मालटोली को खेल सामग्री दिया गया। कार्यक्रम की अगुवाई कार्यक्रम पदाधिकारी सह लेखा सहायक श्री शाहजहां अंसारी के द्वारा किया गया।

दिघलबैंक प्रखण्ड के NYV मनोज कुमार सिंह तथा दुनो कुमारी के सहयोग से सभी क्लब को खेल सामग्री प्रदान की गई। युवाओं को खेल के प्रति जागरूक तथा शारीरिक स्वस्थ रहने के लिए टिप्स भी दिया गया। इस कार्यक्रम में जालंधर सिंह , पंकज, रंजनी सिंह, मीरा कुमारी, प्रकाश कुमार ,जितेंद्र गणेश, रमेश सोरेन तथा अनेकों युवाओ ने हिस्सा लिया।









सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!