कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
जिले के जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड भगवानपुर के कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के अध्यक्षता एवं जिला उपाध्यक्ष अंशु सिंह तथा जिला उपाध्यक्ष मुन्ना पटेल किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष राजमनी सिंह प्रखंड उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में महान् समाजवादी राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई एवं उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिसमें जनता दल युनाइटेड प्रखंड भगवानपुर के कार्यकताओं द्वारा समाजवादी नेता के विचारों पर प्रकाश डाला गया जिसमें प्रखंड जद यु0 के कार्यकताओं की उपस्थिति रही।
बताते चलें कि कैमुर जिले के प्रखंड भगवानपुर कार्यालय में समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की 112वीं जयंती मनाई गई। जदयू नेताओं ने लोहिया जयंती के अवसर पर एकत्रित पार्टी कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को आत्मसात करने का आहवान किया। डॉ. लोहिया समाजवाद के महान विभूति थे। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश तरक्की की राह पर बढ़ सकता है। लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक है। समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया समता मूलक समाज की संरचना के पक्षधर थे। वे गरीब और अमीर के बीच की खाई को खत्म कर देना चाहते थे। डॉ. लोहिया ने स्वतंत्रता आंदोलन में भी वह बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समाजवादी विचार आज की जरूरत है।
Author: News Lemonchoose
Post Views: 190





























