रक्तदान शिविर और मुक्त स्वास्थ्य जांच शिविर का होगा आयोजन
कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
बिहार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डीएम ने जिले वासियों से अपील की है।
जिला पदाधिकारी कैमूर नवदीप शुक्ला द्वारा बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु कैमूर वासियों से अपील की गई है। 22 मार्च को बिहार दिवस के अवसर पर प्रातः 7 बजे से प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा, जोकि समाहरणालय, कैमूर (भभुआ) से शुरू होकर एकता चौक ,जयप्रकाश चौक, पटेल चौक होते हुए जगजीवन स्टेडियम में पहुंचेगा। प्रभात फेरी मुख्यतः जल जीवन हरियाली, एकल प्लास्टिक को छोड़ना ,शराबबंदी ,दहेज प्रथा इत्यादि बिंदुओं को लेकर आयोजित होगी।
बिहार दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सदर अस्पताल भभुआ में 11:30 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त हेतु जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला द्वारा आमजन की भागीदारी हेतु अपील की है। साथ ही 11:30 बजे पूर्वाहन से लिच्छवी भवन में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा “मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर” का आयोजन किया गया है। इसमें कैमूर वासी मुफ्त चिकित्सा परामर्श ले सकते हैं। इस अवसर पर 11:30 बजे पूर्वाहन से आईसीडीएस विभाग द्वारा “पोषण जागरूकता शिविर” का आयोजन लिच्छवी भवन में किया गया है। बिहार दिवस के अवसर लिच्छवी भवन में 6: बजे अपराहन से “सांस्कृतिक संध्या” का आयोजन किया गया है। जिसमें बंगाल ,धनबाद, भागलपुर इत्यादि जगहों के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।




























