कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में महान चिंतक और भारत निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया।इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
समर्पण दिवस के मौके पर प्रत्येक बूथ पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी फंड में माइक्रो डोनेशन नमो ऐप के माध्यम से पार्टी फंड में समर्पित किया गया। इस मौके पर भभुआ की पूर्व विधायक रिंकी रानी पांडे जिला महामंत्री संतोष खरवार, जिला उपाध्यक्ष सत्यव्रत पंकज, देव लाल पासवान,प्रेम प्रकाश पांडेय,विजय चौरसिया, अमित कुमार,रंग बहादुर पांडेय,प्रकाश चंद जायसवाल, महेश खरवार,राजीव रंजन सिंहा,अमरनाथ प्रसाद,राजदेव राम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: News Lemonchoose
Post Views: 211





























