फारबिसगंज /बिपुल विश्वास
भारतीय जनता पार्टी फारबिसगंज नगर द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर समर्पण दिवस का आयोजन स्थानीय मारवाड़ी अतिथि सदन फारबिसगंज में की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में स्थानीय विधायक विद्यासागर केसरी जी, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज झा जी उपस्थित हुए इस कार्यक्रम को फारबिसगंज नगर के सभी बूथों पर आयोजित की गई एवं समर्पण दिवस के अवसर पर माइक्रो डोनेशन के द्वारा पार्टी कोष में समर्पण करने के लिए आम जनों को प्रेरित किया गया।





























