फारबिसगंज /बिपुल विश्वास
आज भारतीय जनता पार्टी फारबिसगंज नगर इकाई की एक आवश्यक बैठक नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा चांदनी सिंह जी के आवास पर आयोजित की गई इस बैठक में मुख्य रूप से बुथ कमेटी माइक्रो डोनेशन एवं संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई इस बैठक में मुख्य रूप से स्थानीय विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी जी उपस्थित हुए ।बैठक में वक्ताओं में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता विमल सिंह पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज झा ने संगठन की मजबूती पर कार्यकर्ताओं को विस्तार से चर्चा किया गया । कार्यकर्ताओं के द्वारा शहर के चौमुखी विकास के लिए स्थानीय विधायक से मांग रखी गई।
जिस पर स्थानीय विधायक ने कार्यकर्ताओं के बातों पर गंभीरता पूर्वक विचार करने का वचन दिया और कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा की संगठन में शक्ति होती है और संगठन के बल पर ही हम दो बार से विधायक हैं जिसका जीता जागता उदाहरण यहां पर बैठे कार्यकर्ता है हम आप सभी कार्यकर्ताओं का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद करता हूं और आपके सभी दुख सुख में कदम से कदम मिलाकर चलने का वचन देता हूं ।
बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रजत कुमार सिंह ने की और कहां की आगामी 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए मनाने का निर्णय पार्टी के द्वारा लिया गया इसी के निमित्त स्थानीय राजेंद्र चौक से माइक्रो डोनेशन का कार्य का शुभारंभ रखा गया जिसमें अधिक से अधिक लोगों से पार्टी के प्रति डोनेशन करने के लिए प्रेरित करने की कोशिश पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से सुजाता कनौजिया शिवानी सिंह राधा देवी प्रदीप कनोजिया उमाकांत भगत सतीश श्रीवास्तव रंजन कुमार साह मनोज ठाकुर अवधेश कुमार साह अमर कामत प्रमोद कुमार पासवान किशन कुमार शर्मा शिवराम शर्मा आनंद प्रसाद भगत अजीत कुमार ठाकुर मनोज सिंह अमल ओझा अमर कामत श्यामसुंदर मंडल विनय ओझा ,अमित कुमार निराला प्रसनजीत चौधरी ,प्रदीप करण विमल सिंह मनोज झा शिवली रंजन परमानंद कुमार दास और सुनील कुमार सा जैसे प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे
Author: News Lemonchoose
Post Views: 190





























