किशनगंज :टेढ़ागाछ में हर्सोल्लास पूर्वक मनाई गई स्वामी विवेकानंद की 159वी जयंती

SHARE:

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत स्थित बेणुगढ़ शिव मंदिर प्रांगण में बुधवार को भाजपा एवं धर्म जागरण समन्वय के तत्वावधान में संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद जी का 159 वॉ जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष रवि कुमार दास के तरफ से किया गया। जयंती समारोह में स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।

एंव उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। धर्म जागरण समन्वय के विभाग प्रमुख श्री नंद मोहन सिंह ने युवाओं को स्वामी जी की जीवनी एवं उनकी अच्छाई और विचारों को अपने जीवन पर उतारने की सलाह दी ताकि आने वाले पीढ़ी अपने देश और धर्म की अच्छाइयों को पूरे विश्व भर में डंका बजा सकें।






वही पूर्व मंडल अध्यक्ष देव मोहन सिंह ने सभी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी पूरे विश्व में भारत की पहचान और भारतीय संस्कृति को शिखर तक पहुंचाया, जोकि आज तक भारतवासी कभी भूला नहीं सकता है।

स्वामी जी का जनमानस को संदेश था कि,, उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए,,इस मौके पर ऋषि देव परियोजना के रोहित ऋषि देव घनश्याम सिंह, सुरेश प्रसाद दास, रामेश्वर सिंह, पाण्डव कुमार सिंह, रणबीर महतो, जंयती समारोह में भाग लिए।











सबसे ज्यादा पड़ गई