बांका /प्रतिनिधि
बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के राजाबर गांव में एक दर्दनाक दुर्घटना में पांच नाबालिग की मौत घटनास्थल पर ही गई।प्राप्त जानकारी के मुताबिक खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया ,जिसमें अशोक पासवान के 5 बच्चे असमय काल के गाल में समा गए ।ग्रामीणों ने बताया कि अशोक पासवान की पत्नी सीता देवी खाना बना रही थी। इसी दौरान रसोई में गैस सिलेंडर फटने से चार लड़की एवं एक लड़के की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सभी मृतक नाबालिग है।मृतकों में अंकुश कुमार (12 वर्ष) , अंशु कुमारी (8वर्ष), सीमा कुमारी (4 वर्ष), शिवानी कुमारी ( 6 वर्ष) पिता अशोक पासवान एवं सोनी कुमारी ( 3वर्ष) पिता प्रकाश पासवान शामिल है।स्थानीय लोगो के मुताबिक प्रकाश पासवान की पत्नी सीता देवी अपने घर के बरामदा पर रसोई गैस पर खाना बना रही थी। इसी दौरान रेगुलेटर से गैस का रिसाव होने पर आग लग गया।
जिसमें सीता देवी घर से मौके से बाहर निकल गई।लेकिन बरामदे में पांचों बच्चा वहीं छूट गए। कुछ देर बाद ही सिलेंडर ब्लास्ट होने से पुरा मकान मलबे में तब्दील हो गया और पांच मासूम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे कि सूचना के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मलबे से पांचों मासूम के शव को बाहर निकाला है।प्रशासन द्वारा इस हादसे की जांच की जा रही है ।घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
Post Views: 157