बुधवार ,विक्रम सम्वत 2078,तिथि :दशमी ,कृष्ण पक्ष ..आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत दैनिक पंचांग को जरूर पढ़ें
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि :आज नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। ठेकेदारी का काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आज सीनीयर्स का सुझाव आपके पक्ष में रहेगा। अपने सीनियर्स से बात करते समय अपनी भाषा का ख्याल रखें। आप सकरात्मक सोच के साथ अपने कार्यों को पूरा कर लेंगे। बच्चों की व्यवहार में बदलाव आयेंगे। भविष्य को लेकर सोच-विचार करेंगे। इस राशि के अविवाहित लोग को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे।
वृष राशि :आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आप जिस काम को शुरू करेंगे वो आसानी से पूरा हो जायेगा। ऑफिस में कार्यों को पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में आ रही समस्या किसी दोस्त की मदद से सॉल्व हो जाएगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग के लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने वाला है। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। जीवनसाथी के व्यवहार में बदलाव आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि :आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आज कारोबार से आपको बड़ा फायदा होने को योग बने हुए है। स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना होगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कोई नया प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का मौका मिलेगा। इस राशि की महिलाएं आज अपने जीवनसाथी को उपहार देंगी, जिससे दाम्पत्य जीवन में और मधुरता बढ़ेगी। लवमेट्स को आज सरप्राइज मिलेगा। किसी खास दोस्त से अचानक मुलाकात होगी।
कर्क राशि :आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। आज आप परिवारवालों के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगायेंगे। इस राशि के लेखकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपके द्वारा लिखी गयी कविता के लिए आपको सम्मानित किया जायेगा। किसी कार्य को पूरा करने के लिए आज आपको अपने मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। नई चुनौतियों के प्रति आज खुद को तैयार रखेंगे। इस राशि के नवविवाहित दंपत्ति के जीवन में मधुरता बढ़ेगी। छात्रों को अपने शिक्षकों से सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पैसो के लेन-देन में आज आपको फायदा होगा। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन धन लाभ कराने वाला है। जॉब कर रहे लोग आज सभी काम समय से पूरा कर लेंगे। बिगड़े हुए रिश्तों को सही करने की पहल आप करेंगे तो रिश्ते ठीक हो जायेंगे। कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज राहत मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
कन्या राशि :आज आपका मन राजनीतिक और सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। राजनितिक मामले में आज सुखद यात्रा के योग बन रहे हैं। रोजमर्रा के काम समय से पूरे होगें उनसे फायदा भी मिलेगा। छात्रों को अपनी करियर बेहतर बनाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेने चाहिए। कम मेहनत से ही अधिक धनलाभ पाने में सफल होंगे। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे ज्यादा मसालेदार चीजों का सेवन करने से बचें। लवमेट्स के बीच मीठी नोक-झोक होगी, जिससे रिश्ते में और मिठास बढे़गा।





























