देश के लिए खेलने का सपना देखें खिलाड़ी -रंजीत कुमार
किशनगंज /प्रतिनिधि
किशनगंज जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2021-22 के अंतिम दिन खो खो एवं कबड्डी खेल विधा के बालक और बालिका वर्ग के विभिन्न आयु वर्ग के खेल प्रतियोगिता खगड़ा स्टेडियम में आयोजित की गई।
जिले में आयोजित हो रहे जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2020-21 के चौथे और अंतिम दिन खगड़ा स्टेडियम में कबड्डी (बालक/बालिका) अंडर 14,17 एवं 19 और खो खो (बालक बालिका) अंडर 14/17 आयु वर्ग में प्रतियोगिता आयोजित की गयी।
गौरतलब है कि खगड़ा स्टेडियम में 22 दिसंबर को खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ तिथि को एथलेटिक्स की प्रतियोगिता और अंतिम दिन खो खो और कबड्डी खेल प्रतियोगिता बालक/बालिका सभी आयु वर्ग की आयोजित की गई।

खेलकूद प्रतियोगिता 2021-22 उद्घाटन की भाँति समापन समारोह कार्यक्रम भी जोश, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कला, संस्कृति एवं युवा कल्याण विभाग बिहार ,पटना और जिला प्रशासन किशनगंन के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता स्थानीय आशफ़ाक़ उल्लाह खाँ स्टेडियम ,खगड़ा में चल रहे जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन किया गया। कार्यक्रम में उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सह खेल पदाधिकारी रंजीत कुमार अपने सम्बोधन में कहा कि जिले में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर युवा खासा उत्साहित हैं। उनका मानना है कि इससे खेल के विकास को गति मिलेगी। खेलकुद एक मनुष्य के व्यक्तित्व के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। खेल जीवन के किसी विशेष क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है, यह एक व्यक्ति को जीवनभर के लिए उपलब्धियों को प्रदान करता है खेलकुद हमारे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है, इसीलिए हमें इसे सभी स्तरों पर प्रोत्साहित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने स्कूल में आयोजित होने सभी खेलों में अपनी झिझक को हटाकर आगे बढ़ने के लिए भाग लेना चाहिए।खेलकुद एक व्यक्ति के दिमाग को स्वस्थ और सक्रिय रखने में मदद करता हैं। जिसके कारण उनकी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सभी जगहों पर सकारात्मक ऊर्जा फैल जाती है। यह लोगों को मजबूत, आत्मविश्वासी और कुशल बनाता हैं तथा उसके मानसिक एवं शारीरिक विकास और चरित्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं।
उन्होंने बताया कि आज बेहद सफल और प्रसिद्ध खिलाड़ी जैसे अभिनव बिंद्रा, साइना नेहवाल, ज्वाला गुट्टा, सचिन तेंदुलकर, मिल्खा सिंह और सानिया मिर्जा ने अपने जुनून को हासिल करने के लिए खुद को अपने रुचि अनुरूप खेल की ओर समर्पित कर दिया। उनके ध्यान, कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ता ने उन्हें आज प्रतिष्ठित व्यक्ति के रुप में विश्व प्रख्यात कर दिया। उन्होंने जीवन के शुरुआती दिनों में खेलकुद के महत्व को महसूस किया और उसे बहुत गंभीरता से लिया।

अंतिम दिन समापन समारोह के अवसर पर सर्वप्रथम वरीय उप समाहर्त्ता,रंजीत कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ करते हुए कहा की खिलाड़ी को हमेशा देश के लिए खेलने का सपना देखना चाहिए।
जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने अपने प्रेषित संदेश में चयनित खिलाड़ियों को अनंत शुभकामनाएं दी तथा इसी उत्साह और उमंग से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने और देश के लिए खेलने का जज्बा संजोने का संदेश दिया।
बिहार सरकार राज्य में खेल-खिलाड़ियों के उत्थान के लिए कृत संकल्पित है।
कबड्डी खेल संयोजक, मो इकबाल अहमद ने बताया कि जिला में कबड्डी खेल काफी लोकप्रिय है।राज्य स्तरीय खेल के लिए बेस्ट टीम भेजा जाएगा। खो खो के खेल संयोजक सलाउद्दीन ने बताया कि खो खो खेल विधा में प्रत्येक आयु वर्ग में खिलाड़ियों की सहभागिता कम रही।
इस अवसर पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ने जानकारी देते हुए कहा कि खिलाड़ियों,शारीरिक शिक्षकों,मीडिया कर्मियों एवं विभिन्न खेल संघों के सहयोग से एथलेटिक्स, कबड्डी,फुटबॉल,क्रिकेट,बैडमिंटन, वालीबॉल (सभी अनिवार्य खेल) खो-खो,ताइक्वांडो (जिला के लिए चिन्हित खेल)की प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया है।खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर आयोजित खेलों के जिला टीम का चयन किया गया है।चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में किशनगंज का प्रतिनिधित्व करेंगे।

समापन समारोह के अवसर पर आयोजन को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक मो इकबाल अहमद, वंदन कुमार,अतहर हसन,सलाउद्दीन,वकालुजम्मा,जमील अहमद व अन्य शिक्षक प्रकाश कुमार,नंदिता तृप्ति चटर्जी,प्रिया हलधर,मानसी बोसाक,सोनल,सुनील कुमार और अन्य कई शारीरिक शिक्षा शिक्षक/सहायक शिक्षक का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
अंडर 14/17/19 वर्ग के बालक एवं बालिका टीम के विजेता व उप विजेता टीमों को उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरण किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एमडीएम) राजेश कुमार सिंहा, बीइओ बहादुरगंज रेणु कुमारी , इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ,सचिव मिक्की साहा मीडिया प्रभारी, सौरभ कुमार, केशव सिंह, राधेन्द्र आजाद, ताईक्वांडो प्रशिक्षिका ततहीर फात्मा अन्य मौजूद थे ।
विजेता।
खो खो अंडर 14 (बालिका)
विजेता , 7 मिनट 12 पॉइंट
म0 वि0 दलवाहाट, पोठिया
खो खो अंडर 14 (बालक)
विजेता , 7 मिनट 10 पॉइंट
म0 वि0 दलवाहाट, पोठिया
खो खो अंडर 17 (बालिका)
विजेता , 7 मिनट 9 पॉइंट
बेथल मिशन स्कूल, किशनगंज
◆ कबड्डी
अंडर 14 (बालक)
किशनगंज टीम ने दिघलबैंक को हराकर कप पर कब्जा कर लिया ।
अंडर 17 (बालक)
दिघलबैंक टीम ने पोठिया को हराकर कप पर कब्जा कर लिया ।
अंडर 19 (बालक)
18-9 से हराकर ठाकुरगंज ने इंटर स्कूल को हराकर कप पर कब्जा कर लिया ।
अंडर 14 (बालिका)
किशनगंज टीम ने कोचाधामन को हराकर कप पर कब्जा कर लिया ।
अंडर 17 (बालिका)
दिघलबैंक टीम ने पोठिया को हराकर कप पर कब्जा कर लिया ।
खिलाड़ियों के नाम
पायल कुमारी ,ज्योति कुमारी, रिया कुमारी, लखी कुमारी, सुनीता टुडू सूरज कुमार ,दिप कुमार सिंह प्रणव कुमार जिसु लाल टुडू अंतिम कुमार शर्मा नईम अख्तर नबहार आलम खुशी कुमारी अंशु साह कोयक कुमारी शिवा रजक नुर्शीद आलम।समापन समारोह पर वक्ताओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए राज्य स्तरीय खेल कार्यक्रम को बताया जो इस प्रकार है…
राज्य स्तरीय विधालय खेल प्रतियोगिता
वार्षिक खेल कार्यक्रम :
2021-22
————————
◆ खेल का नाम – बैडमिंटन ( बालक)
U – 14/17/19
3 -5 जनवरी 2022
आयोजन स्थल: मधुबनी
◆ बैडमिंटन – ( बालिका)
U – 14/17/19
3 -5 जनवरी 2022
आयोजन स्थल: मुजफ्फरपुर
खेल का नाम – क्रिकेट (बालक)
अंडर U – 14
6 -15 जनवरी 2022
आयोजन स्थल: सहरसा
क्रिकेट – (बालक)
अंडर U – 17
6 -15 जनवरी 2022
आयोजन स्थल: गया
◆ क्रिकेट – (बालक)
अंडर U – 19
6 -15 जनवरी 2022
आयोजन स्थल: नालंदा
◆ खेल का नाम – वॉलीबॉल (बालक)
U – 14/17/19
17 -20 जनवरी 2022
आयोजन स्थल: बक्सर
◆ खेल का नाम – कबड्डी (बालक)
U – 14/17/19
22 -25 जनवरी 2022
आयोजन स्थल: सहरसा
◆ खेल का नाम – कबड्डी (बालिका)
U – 14/17/19
18-21 जनवरी 2022
आयोजन स्थल: बेगूसराय
◆ खेल का नाम – एथलेटिक्स (बालक)
U – 14/17/19
3-8 फरवरी 2022
आयोजन स्थल: मुजफ्फरपुर
एथलेटिक्स (बालिका)
U – 14/17/19
12-15 मार्च 2022
आयोजन स्थल: सहरसा
◆खेल का नाम – फुटबॉल (बालक)
अंडर U – 14
03-07 मार्च 2022
आयोजन स्थल: मुजफ्फरपुर
फुटबॉल (बालक)
अंडर U – 17
03-07 मार्च 2022
आयोजन स्थल: मुंगेर
फुटबॉल (बालक)
अंडर U – 19
03-07 मार्च 2022
आयोजन स्थल: समस्तीपुर
◆ खेल का नाम – ताइक्वांडो (बालक)
U – 14/17/19
05-09 जनवरी 2022
आयोजन स्थल: बक्सर
ताइक्वांडो (बालिका)
U – 14/17/19
15-18 फरवरी 2022
आयोजन स्थल: पूर्वी चम्पारण
◆ खेल का नाम – खो – खो (बालक)
U – 14/17
28-30 जनवरी 2022
आयोजन स्थल: सुपौल
खो – खो (बालिका)
U – 14/17
28-30 जनवरी 2022
आयोजन स्थल: गोपालगंज
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- 82 गांवों में शिविर लगा कर 3458 आवेदनों का हुआ निपटारा – डीएमजनजातीय गरिमा उत्सव का हुआ समापन कटिहार – जिला प्रशासन की ओर से सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ‘जनजातीय गरिमा उत्सव … Read more
- आईजी ने किया कुरसेला थाना का निरीक्षण,दिया गया गॉड ऑफ ऑनरकुरसेला/कटिहार – सोमवार की दोपहर बाद कुरसेला थाना का निरीक्षण करने पहुंचे क्षेत्रिय पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद को पुलिस जवान ने गॉड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद आईजी पुर्णिया … Read more
- बकरीद को लेकर डंडखोरा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजितडंडखोरा/कटिहार–आगामी बकरीद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।थानाध्यक्ष विजय महतो की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अंचल अधिकारी सादी रऊफ सहित … Read more
- शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद मनाने को ले शांति समिति की बैठक आयोजितमनिहारी /कटिहार – ईद उल अजहा बकरीद का त्योहार आपसी मेल व मिल्लत, पारम्परिक सौहार्दपूर्ण माहौल मे सम्पन्न कराने को लेकर सामाजिक,राजनीतिक कार्यकर्ताओं व गण्यमाण्य लोगों की बैठक … Read more
- मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा की ओर से नारायण भोज कार्यक्रम का आयोजनकटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा की ओर से समाजसेवा और मानवता से जुड़े कार्यों को लेकर नारायण भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के श्याम … Read more
- 5 आरोपी गिरफ्तार देशी कट्टा व खोखा बरामद,कटिहार गोलीकांड का खुलासाकोढा/कटिहार- जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलासी पुलिस शिविर इलाके के संदलपुर गांव में युवक को गोली मारने की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए … Read more
- आरपीएफ और जीआरपी की महिला पुलिस ने मानवता की मिशाल पेश की,महिला यात्री का सुरक्षित प्रसव करायाकटिहार – कटिहार रेलवे स्टेशन पर महिला सुरक्षा’ अभियान के तहत आरपीएफ एवं जीआरपी की महिला कर्मियों ने मानवता और साहस की मिसाल पेश की। जानकारी के अनुसार … Read more
- कटिहार:एनएच 31 पर पिकअप की ठोकर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में भर्तीकुरसेला/कटिहार – एनएच 31 पर समेली कबीर आश्रम के समीप रविवार की रात मवेशी लदी पीकअप वाहन की ठोकर से सड़क पार कर रहा एक वृद्ध गंभीर रूप … Read more
- लाल कार्ड की जमीन की कथित फर्जी बिक्री मामले में पुलिस जांच तेज, कई भू-माफियाओं के नाम हो सकते हैं उजागरबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत बहादुरगंज थाना क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त शिक्षक के साथ कथित जमीन धोखाधड़ी मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस जांच तेज हो गई है। मामले की … Read more
- किशनगंज एयरपोर्ट के रनवे का होगा विस्तार,24.70 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए 5.45 करोड़ की राशि की मिली स्वीकृतिप्रतिनिधि/ किशनगंज जिले के खगड़ा में स्थित एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार किया जाएगा,जिसके लिए विभागीय प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।बिहार सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग ने एयरपोर्ट … Read more
- किशोर का अपहरण, कार में बैठा कर ले गया बदमाश , कारवाई में जुटी पुलिससागर चंद्रा/ किशनगंज एक 18 वर्षीय किशोर के अपहरण का मामला सामने आया है। गत 20 मई की देर रात बदमाशों ने उसे फोन कर घर से बुलाया … Read more
- बाइक सवार बदमाशों ने इमाम से मोबाइल छीना ,जांच में जुटी पुलिससागर चंद्रा/किशनगंज बाइक सवार बदमाशों ने मस्जिद में नमाज अदा कर घर वापस जा रहे इमाम से झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया। घटना के वक्त चकला निवासी … Read more
- पारिवारिक विवाद में महिला को पीटा ,अस्पताल में भर्तीसागर चंद्रा/किशनगंज पारिवारिक विवाद में महिला की बेरहमी से पिटाई कर उसे घायल कर देने का मामला सामने आया है। टाउन थाना क्षेत्र के मालामाला में घटित घटना … Read more
- स्कार्पियो ने ऑटो में मारी टक्कर,कई लोग घायलसागर चंद्रा/किशनगंज बहादुरगंज एलआरपी चौक के समीप ओवरटेक करने के क्रम में स्कार्पियो वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में ऑटो सवार कई लोग घायल … Read more
- कटर मशीन के चपेट में आने से युवक घायलसागर चंद्रा/किशनगंज शहर के रूईधासा स्थित निर्माणाधीन मकान में मार्बल लगाने के दौरान कटर मशीन के चपेट में आ जाने से एक युवक का हाथ बुरी तरह से … Read more
- KishanganjNews:उड़ते टीन के चपेट में आकर बच्चा घायलसागर चंद्रा/किशनगंज शनिवार शाम अचानक आई आंधी तूफान के कारण एक टीन उड़ कर बच्चे को जा लगा। घटना में बच्चे का नाक बुरी तरह से कट गया। … Read more
- बहादुरगंज थाना में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजितकिशनगंज /निशांत किशनगंज में आगामी बकरीद पर्व को लेकर रविवार को बहादुरगंज थाना में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं … Read more
- किशनगंज:अवैध बालू खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्तरणविजय /पौआखाली: पौआखाली पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश … Read more
- किशनगंज:पुलिस अधीक्षक ने 49 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला,अपराध नियंत्रण को लेकर किया गया स्थानांतरणप्रतिनिधि/किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त कदम उठाया जा रहा है।इसी क्रम में श्री कुमार के निर्देश पर जिले में … Read more
- पहाड़कट्टा पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार,न्यायिक हिरासत में भेजाइरफान/पहाड़कट्टा पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पहाड़कट्टा थाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार … Read more
- शिव मंदिर कमेटी की बैठक में कटरा निर्माण पर चर्चामंदिर परिसर के सौंदर्यकरण कार्य को आगे जारी रखने का निर्णय मनसाही/कटिहार – हफलागंज शिव मंदिर चौक के शिव मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण कार्य को आगे जारी रखते … Read more
- पुलिस ने विदेशी शराब किया जब्त, एक तस्कर गिरफ्तारहसनगंज /कटिहार – पुलिस ने शराब विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष निक्की ने बताया … Read more
- लापरवाह पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध एसपी सख्त,थानास्तर के 16 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरूकटिहार – जिले में आपराधिक कांडों के निष्पादन में शिथिलता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। पुलिस अधीक्षक … Read more
- मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा की ओर से निःशुल्क पेयजल सेवा का शुभारंभकटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा की ओर से अमृतधारा निःशुल्क पेयजल सेवा का शुभारंभ किया गया। इस सेवा का शुभारंभ शाखा सचिव युवा मयंक पुरनमलका के … Read more






















