मंगलवार ,14 दिसंबर 2021,विक्रम संवत 2078,तिथि एकादशी, पक्ष :शुक्ल
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि :आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। इस राशि के लोगों को अपने विरोधियों से जीत हासिल होगी। अपने जीवनसाथी को खुश करने के लिए उनको थोड़ा ज्यादा समय दें। पहले से चल रही ई एम आई से छुटकारा मिलेगा। नया उद्योग शुरू करने का मन बनाएंगे। ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट के प्रति अपने मत रखने में दिक्कतें आएंगी, बेहतर यही होगा की अपनी राय देने से बचें।
वृष राशि :आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। छात्रों को कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना बन रही है, जिससे करियर में बदलाव आएंगे। नया वाहन खरीदने के लिए दिन शुभ है। बीते समय को भूलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। सोच में सकरात्मक बदलाव आएगा, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगा। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिए ऑफर आएगा।

मिथुन राशि :आज का दिन लाभ देने वाला है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। इस राशि वाली महिलाओं के लिए दिन अच्छा है, उन्हें अपने मायके की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। आपके विचारों को ऑफिस में सीनियर्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। भविष्य के लिए कोई खास निर्णय ले सकते हैं, जो आगे चलकर कारगर साबित होगा।
पंचांग :मंगलवार 14 दिसंबर 2021,का विस्तृत दैनिक पंचांग
कर्क राशि :आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। लेखकों के लिए दिन महत्वपूर्ण है। लेखन शैली में सफलता मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। आप जो भी काम करना चाहेंगे वो पूरे हो जाएंगे। कार्यों को पूरा करने के लिए मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नई चुनौतियों के प्रति तैयार रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाएंगे।
सिंह राशि :आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। पिता आपको सरप्राइज करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। अपने बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को सोच-समझकर कर फैसला लेने की जरूरत है। छात्रों को अपने करियर के प्रति कोई अच्छी खबर मिलेगी। लोगों के बीच अपनी छवि बनाने का पूरा मौका मिलेगा।
कन्या राशि :आज का दिन सामान्य रहेगा। अपनी संतान की सफलता से प्रसन्न होंगे। घर में परिवर्तन संबंधी कोई निर्णय लेना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। बिजनेसमैन को अपना बिजनेस बढ़ाने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। आपका झुकाव परिजनों के प्रति होगा, जिससे कुछ समय से चल रही पारिवारिक कलह दूर हो जाएगी। लोगों से मुलाकात के दौरान साकारात्मक बातों का प्रयोग करें।

























