छूटे हुए लाभार्थी के टीकाकरण को कम आच्छादन वाले प्रखंड में जिलास्तरीय पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। कोविड से सुरक्षा और इस घातक महामारी के प्रभाव को खत्म करने के लिए वैक्सीनेशन सबसे कारगर उपाय है, पर इसके साथ सतर्कता और सावधानी भी बेहद जरूरी है। इसलिए, जो भी व्यक्ति अबतक किसी कारणवश वैक्सीन नहीं ले पाएं हैं, वह जल्द से जल्द वैक्सीनेशन कराएं। वहीं जो पहला डोज लेने के बाद दूसरा डोज लेने की निर्धारित समयावधि पूरा कर चुके हैं, वह भी निर्धारित समय पर वैक्सीन लें। इसके साथ सतर्कता और सावधानी भी जारी रखें और इस घातक महामारी के खतरे से दूर रहें। जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने को लेकर कम आच्छादन वाले प्रखंड पोठिया में स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मुनाजिम , जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम , जिला कार्यक्रम समन्वयक विश्वजीत कुमार ने तथा दूसरी टीम में सिविल सर्जन डॉ सुरेश प्रशाद , जिला मूल्यांकन पदाधिकारी शशि कुमार तथा केयर के प्रशंजित प्रमाणिक ने दिघलबैंक प्रखंड के टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया । सिविल सर्जन डॉ सुरेश प्रशाद ने बताया कि संक्रमण का खतरा उत्पन्न नहीं हो, इसके मद्देनजर कोविड जाँच अभियान भी तेज कर दिया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग हर जरूरी कदम भी उठा रहा है। मिशन, सिर्फ एक ही जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने और इस घातक महामारी के प्रभाव को खत्म करने की।
ओमिक्रोन को देखते हुए बचाव को शतप्रतिशत टीकाकरण जरूरी :
सिविल सर्जन डॉ सुरेश प्रशाद ने बताया जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देशानुसार 16 जनवरी से जारी टीकाकरण अभियान के दौरान जिले में 12,30,441 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें 8,11,438 लोगों को टीका का पहला व 4,19,003 लोगों को टीका का दूसरा डोज लगाया गया। अभियान को लेकर जिले में कुल 179 स्थानों पर टीकाकरण सत्र का संचालन किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि ओमिक्रोन लहर को देखते हुए बचाव को शतप्रतिशत टीकाकरण जरूरी है। वहीं जिलाधिकारी के निर्देश पर एक तरफ क्षेत्र में जहां सघन जागरूकता अभियान संचालित किये जा रहे हैं वहीं अभियान के दौरान प्रखंडवार प्रतिनियुक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मी लगातार क्षेत्र भ्रमण करते हुए चिह्नित इलाकों में लोगों को प्रेरित करते हुए टीकाकृत करने के प्रयास में जुटे है । इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मी के साथ आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जीविका दीदी सहित अन्य लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान के दौरान सक्रिय हैं। टीकाकरण दल द्वारा चिह्नित लोगों के घर पहुच कर टीका नहीं लेने वालों को समझा कर टीकाकरण के लिये राजी किया जा रहा है ।
महत्वपूर्ण साबित हुआ प्रखंडवार वार रूम का संचालन :
सिविल सर्जन डॉ सुरेश प्रशाद ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों के पूर्ण टीकाकरण का प्रयास आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान में रिफ्यूजल रिस्पांस टीम व प्रखंडवार संचालित वार रूम की भूमिका महत्वपूर्ण साबित हुईृ। एक तरफ जहां रिफ्यूजल रिस्पॉन्स टीम चिह्नित इलाकों में लोगों को समझा कर टीकाकृत करने के प्रयास में जुटी रही वहीं आशा कार्यकर्ता की सक्रियता की वजह से टीका का अब तक कोई डोज नहीं लेने वाले बहुत से लोगों का टीकाकरण अभियान के दौरान संभव हो सका। डीपीएम स्वास्थ्य डॉ मुनाजिम ने बताया कि प्रखंडवार संचालित वार रूम ने भी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वार रूम के माध्यम से लगातार ड्यू लिस्ट के आधार पर लोगों से संपर्क स्थापित करते हुए उन्हें नजदीक सत्र की जानकारी दी जाती है । इससे लोगों को टीका लेने में काफी सहूलियत हुई। लिहाजा दूसरे डोज के मामले में हमारा प्रदर्शन बेहतर साबित हो सका।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर : डॉ. दिलीप जायसवालराजेश दुबे/किशनगंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने पर शहर के धर्मगंज मांझिया स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार के राजस्व एवं … Read more
- रेतुआ नदी पर बनी चचरी पुल बारिश में क्षतिग्रस्त,50 हजार की आबादी प्रभावितविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती चिल्हनियां पंचायत स्थित सुहिया रेतुआ नदी पर ग्रामीणों के सहयोग से बनाया गया बांस-बल्ले का चचरी पुल रविवार को नदी के बढ़ते जलस्तर की भेंट चढ़ … Read more
- भोरहा पंचायत सरकार भवन में 16 जून को लगेगा सहयोग शिविर, तैयारियां तेजकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की भोरहा पंचायत सरकार भवन में आगामी 16 जून (मंगलवार) को आम जनता की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से एक विशेष सहयोग शिविर का आयोजन … Read more
- जन्मदिन की तैयारियों के बीच घर में पसरा मातम, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौतठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह ठाकुरगंज नगर के कॉलेज मोड़ स्थित रानी सती मंदिर के समीप शनिवार की देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। जिस … Read more
- दस केंद्रों में संचालित मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल परीक्षा में 4108 परीक्षार्थी हुए उपस्थिति,5060 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थितकिशनगंज/प्रतिनिधि जिला मुख्यालय के दस केंद्रों में रविवार को मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही के पदों की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।परीक्षा दो पालियों में हुई। दोनों पालियों की परीक्षा … Read more
- सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था,जिला पदाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्था का लिया जायजाकिशनगंज जिला मुख्यालय के 10 परीक्षा केंद्रों परसिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया।परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा … Read more
- अभियान बसेरा-3 जल्द होगा शुरू, भूमिहीनों को मिलेगा अपना आशियाना,किशनगंज में मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा ऐलानबिहार के भूमिहीन परिवारों को जल्द ही अपना आशियाना मिलने वाला है।राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने किशनगंज में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया है … Read more
- KishanganjNews :युवती का शव मिलने से सनसनी, पिता ने नौ लोगों के खिलाफ दिया आवेदनराज कुमार/पोठिया/किशनगंज: किशनगंज जिले में हत्या और संदिग्ध मौत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्था पंचायत के कोल्था गांव से सामने आया है, … Read more
- समाजसेवी नरोत्तम जोशी के असमायिक निधन पर सांसद ने शोक जताया,कहा – जिला के लिए अपुरणीय क्षतिकटिहार – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सह सांसद तारिक अनवर ने कटिहार के प्रमुख समाजसेवी,नवमनोनीत अध्यक्ष कटिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स नरोत्तम जोशी के असामयिक निधन पर दुख जताते … Read more
- जाम से निजात पाने के लिए ई- रिक्शा चालक संघ की बैठक में लिया गया निर्णय – विकास सिंहनिगम की ओर से अस्थायी पार्किग की व्यवस्था कटिहार – शहर के बाबू वीर कुंवर सिंह इंडोर स्टेडियम परिसर में ई- रिक्शा चालक संघ के टोटो चालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। … Read more
- बिजली पोल गिरने से युवक की मौत,विधायक प्रतिनिधि ने परिजनों से की मुलाकातशोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता व हरसंभव मदद का कोढा /कटिहार-कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संदलपुर पंचायत के मकईपुर गाँव निवासी स्वर्गीय छोटू कुमार के आकस्मिक निधन के बाद शोक की लहर दौड़ गई … Read more
- पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा, डेढ़ साल की दोस्ती और अवैध संबंध बना मनीष की मौत का कारणफलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के मोहजान गांव में विगत दिन मनीष कुमार मंडल (22 ) की गला रेतकर की गई निर्मम हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। … Read more
- सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे अलर्ट,दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन,सुरक्षा के घेरे में रहा कटिहार जंक्शनकटिहार – केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को रेल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। हजारों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल … Read more
- विश्व रक्तदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन,सक्षम कटिहार इकाई की ओर से रक्तवीरों को किया गया सम्मानितकटिहार – समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम कटिहार इकाई की ओर से सदर अस्पताल परिसर के सिविल सर्जन सभागार में विश्व रक्तदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का … Read more
- रामपुर पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजनहसनगंज /कटिहार – प्रखंड के रामपुर पंचायत भवन प्रांगण में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पैनल … Read more
- रामपुर प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ,विधायक कविता पासवान ने किया उद्घाटनखेल से बढ़ता है आपसी भाईचारा और प्रतिभा को मिलता है मंच – रश्मि सिंह कोढा/कटिहार – कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के रामपुर पंचायत में आयोजित रामपुर प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ … Read more
- ट्रैक्टर-डीसीएम की आमने – सामने टक्कर,बाल-बाल बचे दोनों चालककुरसेला/कटिहार – थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर कबीर आश्रम के पास रविवार को ट्रैक्टर और डीसीएम की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बच गये। जानकारी के … Read more
- बाइक बचाने के क्रम में कार और ऑटो में टक्कर,चार घायलसमेली /कटिहार – पोठिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर अस्पताल चौक के समीप बाइक कार और टेंपो की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोपहर करीब 1:00 … Read more
- कोसी पुल के पास 103 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तारबुलेट बाइक जब्त, एनडीपीएस एक्ट में भेजे गए जेल कुरसेला /कटिहार – कुरसेला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-31 स्थित कोसी सड़क पुल के पास 103 ग्राम स्मैक के साथ दो … Read more


























