24 पंचायतों के 337 मतदान केंद्रों में पुलिसकर्मी प्रतिनियुक्त
किशनगंज /प्रतिनिधि
कोचाधामन प्रखंड के लिए बुधवार को होने वाले अंतिम चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं स्वच्छ वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु बूथों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कोचाधामन प्रखंड के 24 पंचायत में 337 मतदान केंद्रों में 1742 पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।जिसमे 392 पुलिस पदाधिकारी हैं। इन सभी मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं स्वच्छ वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पुलिस सतर्क है।
एसपी कुमार आशीष ने कहा कि जिले के कोचाधामन प्रखंड में अंतिम चरण का पंचायत चुनाव है। इसमे सुरक्षा को लेकर 48 सेक्टर, 24 जोन, 12 सुपर जोन व 24 ईवीएम क्लस्टर बनाया गया है। इसके अलावे छह क्विक रिस्पॉन्स टीम तैनात किए गए। जो बूथों का जायजा लेते रहेंगे। खासकर संवेदनशील बूथों पर विशेष नजर रखी जायेगी। डीएम आदित्य प्रकाश व एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर एसडीएम शाहनवाज अहमद नियाजी व एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने मंगलवार को बूथों का जायजा लिया।एसपी कुमार आशीष ने कहा कि चुनाव में बाधा उत्पन्न करने वाले व मतदाताओं को डराने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने हेतु सभी जोनल पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी एवं मतदान केन्द्र पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया है।
किसी प्रकार की बाधा पहुचाने की मनसा रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।अब तक 6429 लोगों के विरुद्ध 107 व 4923 के विरुद्ध बंधपत्र भरा गया है।तीन को जिलाबदर का प्रस्ताव भेजा गया था। 86 व्यक्तियो को क्षेत्रबदर किया गया है।वही अतिरिक्त पेट्रोलिंग पार्टी के रूप में पैन्थर मोबाइल टीम का गठन किया गया है, जिसमें मोटरसाइकिल पर पुलिसकर्मियों को हथियार से लैस होकर प्रखंड अंतर्गत चिन्हित सभी संवेदनशील व अतिसंवेदंसील मतदान केन्द्रों पर सतत भ्रमणशील रहकर स्वच्छ एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु निर्देश दिया गया है।इसके अलावे साइबर सेनानी को सक्रिय रहकर उपद्रवियों के विरुद्ध सूचना दिए जाने का निर्देश दिया गया है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, सुनसरी में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू,
प्रधानमंत्री बोले— अफवाहों से बचें, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाईधार्मिक जुलूस के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक की मौत; कई घायल, पूरे इलाके में सुरक्षा बल तैनात रिपोर्ट: अरुण कुमार भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के सुनसरी जिले में … Read more - डीएम ने छह सदस्यीय टीम के साथ महानंदा रिंग बांध का किया निरीक्षणअमदाबाद /कटिहार – भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान के मामले में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने छह सदस्यीय टीम के साथ भोलामारी स्थित महानंदा रिंग बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने … Read more
- गंगा का कटाव तेज, 55 एकड़ जमीन नदी में समाई,किसान परेशानमक्के की फसल भी बर्बाद ग्रामीणों ने बाढ़ नियंत्रण विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप बरारी /कटिहार- प्रखंड के बकिया सुखाय पंचायत क्षेत्र में गंगा नदी का कटाव लगातार तेज होता जा … Read more
- सालमारी बाजार में नाला निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में हर्ष नाला निर्माण से जल जमाव की समस्या होगी दूर सालमारी /कटिहार – सालमारी मुख्य बाजार में अंबेडकर चौक से लेकर बाजार होते हुए उच्च विद्यालय तालाब तक जिला परिषद कोष से नाले … Read more
- भाजपा सांसद के बयान पर कांग्रेस ने फूंका पुतला,माफी नहीं मांगने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनीमहिला कांग्रेस के नेतृत्व में किया गया विरोध प्रदर्शन कटिहार – भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित बयान के विरोध में गुरुवार को कटिहार के शहीद चौक पर जिला महिला … Read more
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर बिहार का शौर्य: बिहार पुलिस लघु फिल्म की विशेष स्क्रीनिंगपटना/कटिहार – विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन पटना में भूमिका विहार की ओर से निर्मित “बिहार का शौर्य: बिहार पुलिस” लघु फिल्म की … Read more
- श्रावणी मेले को लेकर मनिहारी गंगातट पर प्रशासनिक तैयारी तेजमनिहारी – श्रावणी मेले के मद्देनजर मनिहारी गंगातट पर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अंचलाधिकारी चंदन कुमार,थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा … Read more
- पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा गया जेलहसनगंज /कटिहार – पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से … Read more
- हसनगंज में मनाया गया विश्व मानव तस्करी विरोध दिवस,बच्चों को दी गई जानकारीहसनगंज – प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में विश्व मानव तस्करी विरोध दिवस मनाया गया । बच्चों को मानव तस्करी के बारे में विस्तार से बताया गया तथा इससे बचाव … Read more
- नगर निगम कटिहार का चला संयुक्त अभियान,अतिक्रमण हटाने एवं एसडब्ल्यूएम नियम-2026 के उल्लंघन पर ₹5,700 का जुर्माना वसूलाकटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाने एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन रूल्स 2026 के प्रभावी अनुपालन को लेकर संयुक्त विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान गर्ल्स स्कूल … Read more
- रेलवे पूर्वी गेट के समीप शराब पीते 10 लोग गिरफ्तारकचना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के कचना थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे 10 लोगों … Read more
- फुलवरिया बाजार की मुख्य सड़क बनी तालाब, हल्की बारिश में जलजमाव से बढ़ी परेशानी; नाला व सड़क निर्माण की उठी मांगटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड के भोरहा पंचायत स्थित फुलवरिया बाजार में हल्की बारिश ने ही सड़क निर्माण और जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। फुलवरिया कॉलेज चौक … Read more
- पिताजी की दवा लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, गांव में पसरा मातमविजय कुमार साह/किशनगंज बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के लौचा पुल के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में टेढ़ागाछ प्रखंड के डाकपोखर पंचायत अंतर्गत कुछहा बेणूगढ़ निवासी 25 वर्षीय राजा कुमार दास की … Read more
- डीआरडीए निदेशक ने की प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देशविजय कुमार साह / टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड कार्यालय में डीआरडीए निदेशक शशिम सौरभ मणि ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी … Read more
- रतुआ मदरसा प्रबंध समिति विवाद की डीपीओ ने की जांचइरफान/पोठिया (किशनगंज)। पोठिया प्रखंड के पहाड़कट्टा पंचायत स्थित रतुआ मदरसा जिनतुल कुरान में प्रबंध समिति के गठन को लेकर उठे विवाद की गुरुवार को किशनगंज स्थापना शिक्षा विभाग के डीपीओ राज कमल … Read more
- महाकाल मंदिर में वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन,काशी से आए आचार्यों ने विधि-विधान से कराई महाकाल बाबा की पूजासंवाददाता/किशनगंज शहर के रुईधासा में स्थित महाकाल मंदिर मे आयोजित दो दिवसीय महाकाल महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को हवन,पूजन आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।दो दिवसीय महाकाल महोत्सव 29 जुलाई को … Read more
- कंगना पर तौसीफ का तीखा वार: ‘अंग प्रदर्शन से मिली पहचान, अब छात्रों को दे रहीं नसीहत’अब्दुल करीम / किशनगंज किशनगंज जिले की बहादुरगंज विधानसभा सीट से मजलिस पार्टी विधायक तौसीफ आलम ने भाजपा सांसद कंगना रनौत को लेकर विवादित बयान दिया है ।विधायक ने कंगना रनौत को … Read more
- श्रावणी मेले में कांवरिया सेवा शिविर का हुआ शुभारंभ, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने किया उद्घाटनकटोरिया:श्रावणी मेले के अवसर पर गुरुवार को किशनगंज सेवा सदन, कटोरिया द्वारा संचालित कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल तथा ग्रामीण विकास … Read more
- श्रावणी मेले को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट,मनिहारी समेत तीन प्रमुख घाटों पर एसडीआरएफ की तैनातीकटिहार – श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। जिला पदाधिकारी के आदेश पर मनिहारी,बरारी और आजमनगर के प्रमुख गंगा घाटों … Read more




























