किशनगंज /प्रतिनिधि
देश के हर युवा को राष्ट्र्वादी बनाना भाजयुमो का लक्ष्य है। उक्त बातें भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी प्रवीण कुमार ने मंगलवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय में मोर्चा जिला अध्यक्ष अंकित कौशिक अध्यक्षता व भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गौप की उपस्तिथि में आयोजित पुनर्गठित किशनगंज जिला युवा मोर्चा पदाधिकारी बैठक सह संम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि भाजयुमो दायित्वहीन और लक्ष्यविहीन युवाओं का संगठन नही है बल्कि वे सकल युवा जो देश और समाज का कार्य सफलता पूर्वक संपन्न करते हुए भारत को विश्वगुरु बनाने में अपना योगदान देना चाहते है ये उनका मोर्चा है। श्री कुमार ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते कहा कि वो विपक्षी दलों द्वारा देश मे नकारात्मक वातावरण तैयार कर देश को गुमराह करने की चलाये जा रहे रणनीति के विरुद्ध जागरूक हो और हर बूथ पर डिजिटल योद्धा खड़ा करने हेतु जिला और मंडल स्तर पर अलग अलग 13 सदस्यीय आईटीसेल टोली बनाकर केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर घर के युवा तक पहुचाएं।
मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गौप ने युवा कार्यकर्ताओं से समावेशी रूप से नियमित मासिक बैठक और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यक्रम सहित युवा हित मे सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजना से किशनगंज के युवाओं को जोड़ने एवं आगामी 10 से12 दिसम्बर के बीच आयोजित होने वाले जिला प्रशिक्षण वर्ग की सफलता हेतु बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वन किया। बैठक के अंत मे सर्वसम्मति से किशनगंज नगर मंडल के अध्यक्ष राहुल साह वनगर महामंत्री मयंक सिंह जबकि जिला युवती प्रमुख के रूप में सुश्रीअनिशा कुमारी के नामों की घोषणा की गई। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार मानू प्रभारी विजय देव, मनीष कुमार, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष साहिल कुमार, धीरज दास, महेश सिंहा जिला महामंत्री जितेंद्र साह,जिला मंत्री गोविंद सिंहा, जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी,प्रवक्ता संतोष मंडल, आईटीसेल संयोजक मनोज सिंह ,चेतन साहा विजय सहनी, प्रकाश ठाकुर, दीपक साहा, कुंदन दास आदि अनेकों पदाधिकारी मौजूद थे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, सुनसरी में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू,
प्रधानमंत्री बोले— अफवाहों से बचें, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाईधार्मिक जुलूस के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक की मौत; कई घायल, पूरे इलाके में सुरक्षा बल तैनात रिपोर्ट: अरुण कुमार भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के सुनसरी जिले … Read more - डीएम ने छह सदस्यीय टीम के साथ महानंदा रिंग बांध का किया निरीक्षणअमदाबाद /कटिहार – भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान के मामले में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने छह सदस्यीय टीम के साथ भोलामारी स्थित महानंदा रिंग बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान … Read more
- गंगा का कटाव तेज, 55 एकड़ जमीन नदी में समाई,किसान परेशानमक्के की फसल भी बर्बाद ग्रामीणों ने बाढ़ नियंत्रण विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप बरारी /कटिहार- प्रखंड के बकिया सुखाय पंचायत क्षेत्र में गंगा नदी का कटाव लगातार तेज होता … Read more
- सालमारी बाजार में नाला निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में हर्ष नाला निर्माण से जल जमाव की समस्या होगी दूर सालमारी /कटिहार – सालमारी मुख्य बाजार में अंबेडकर चौक से लेकर बाजार होते हुए उच्च विद्यालय तालाब तक जिला परिषद कोष से … Read more
- भाजपा सांसद के बयान पर कांग्रेस ने फूंका पुतला,माफी नहीं मांगने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनीमहिला कांग्रेस के नेतृत्व में किया गया विरोध प्रदर्शन कटिहार – भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित बयान के विरोध में गुरुवार को कटिहार के शहीद चौक पर जिला … Read more
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर बिहार का शौर्य: बिहार पुलिस लघु फिल्म की विशेष स्क्रीनिंगपटना/कटिहार – विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन पटना में भूमिका विहार की ओर से निर्मित “बिहार का शौर्य: बिहार पुलिस” लघु फिल्म … Read more
- श्रावणी मेले को लेकर मनिहारी गंगातट पर प्रशासनिक तैयारी तेजमनिहारी – श्रावणी मेले के मद्देनजर मनिहारी गंगातट पर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अंचलाधिकारी चंदन कुमार,थानाध्यक्ष संतोष कुमार … Read more
- पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा गया जेलहसनगंज /कटिहार – पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई … Read more
- हसनगंज में मनाया गया विश्व मानव तस्करी विरोध दिवस,बच्चों को दी गई जानकारीहसनगंज – प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में विश्व मानव तस्करी विरोध दिवस मनाया गया । बच्चों को मानव तस्करी के बारे में विस्तार से बताया गया तथा इससे … Read more
- नगर निगम कटिहार का चला संयुक्त अभियान,अतिक्रमण हटाने एवं एसडब्ल्यूएम नियम-2026 के उल्लंघन पर ₹5,700 का जुर्माना वसूलाकटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाने एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन रूल्स 2026 के प्रभावी अनुपालन को लेकर संयुक्त विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान गर्ल्स … Read more
- रेलवे पूर्वी गेट के समीप शराब पीते 10 लोग गिरफ्तारकचना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के कचना थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे 10 … Read more
- फुलवरिया बाजार की मुख्य सड़क बनी तालाब, हल्की बारिश में जलजमाव से बढ़ी परेशानी; नाला व सड़क निर्माण की उठी मांगटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड के भोरहा पंचायत स्थित फुलवरिया बाजार में हल्की बारिश ने ही सड़क निर्माण और जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। फुलवरिया कॉलेज … Read more
- पिताजी की दवा लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, गांव में पसरा मातमविजय कुमार साह/किशनगंज बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के लौचा पुल के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में टेढ़ागाछ प्रखंड के डाकपोखर पंचायत अंतर्गत कुछहा बेणूगढ़ निवासी 25 वर्षीय राजा कुमार दास … Read more
- डीआरडीए निदेशक ने की प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देशविजय कुमार साह / टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड कार्यालय में डीआरडीए निदेशक शशिम सौरभ मणि ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में … Read more
- रतुआ मदरसा प्रबंध समिति विवाद की डीपीओ ने की जांचइरफान/पोठिया (किशनगंज)। पोठिया प्रखंड के पहाड़कट्टा पंचायत स्थित रतुआ मदरसा जिनतुल कुरान में प्रबंध समिति के गठन को लेकर उठे विवाद की गुरुवार को किशनगंज स्थापना शिक्षा विभाग के डीपीओ राज … Read more




























