• प्रोत्साहित करने के लिए महिलाओं को दी जा रही धनराशि
• मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है उद्देश्य
• सामान्य एवं सिजेरियन प्रसव की निःशुल्क व्यवस्था
छपरा: संस्थागत प्रसव के माध्यम से सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिले में जननी सुरक्षा योजना चलायी जा रही है। प्रसव के दौरान होने वाली मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए इस योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रोत्साहन राशि देकर सरकारी अस्पतालों पर संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस योजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी दोनों प्रकार की गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने पर अलग-अलग प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। जिसमें ग्रामीण इलाके की गर्भवती महिलाओं को 1400 रुपए एवं शहरी क्षेत्र की महिलाओं को 1000 रुपए दिए जाते हैं। साथ ही इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए सरकारी अस्पतालों पर संदर्भित करने के लिए आशाओं को भी प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। जिसमें प्रति प्रसव ग्रामीण क्षेत्रों में 600 रुपये एवं शहरी क्षेत्रों के लिए प्रति प्रसव 400 रुपए आशाओं को दिए जाते हैं। इस योजना के तहत संस्थागत प्रसव पर आम लोगों के बीच जागरूकता बढ़ी है।
क्या है आंकड़ा:
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के आँकड़ों के अनुसार जिले में कुल संस्थागत प्रसव का आंकड़ा 73.0 प्रतिशत है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-4 के आंकड़ों के अनुसार कुल संस्थागत प्रसव का आंकड़ा 62.0 प्रतिशत था। ये आँकड़ें योजना के प्रति आम लोगों में बढ़ी हुई जागरूकता को भी दर्शाता है। सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में होने वाले प्रसव में भी बढ़ोतरी हुई है। एनएफएचएस-4 के सर्वे में 44 प्रतिशत महिलाओं का प्रसव सरकारी अस्पताल में होता था जो बढ़कर एनएफएचएस-5 के अनुसार 57.2 प्रतिशत हो गया है।
मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में आई है कमी:
सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा ने बताया कि जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रदान की जानी वाली सुविधाओं के कारण प्रसव के दौरान होने वाली मातृ एवं शिशु मृत्यु में कमी आई है। प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं को रोकने के लिए संस्थागत प्रसव बहुत जरूरी है। इस योजना के कारण ग्रामीण परिवेश की गर्भवती महिलाएं गृह प्रसव की जगह संस्थागत प्रसव करा रही हैं एवं आशाओं के द्वारा उन्हें इसके फायदों के बारे में भी उचित जानकारी प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया, इस योजना का लाभ उठाने के लिए गर्भवती महिलाओं को अपने प्रसव और शिशु के जन्म के लिए आशा के सहयोग से सरकारी अस्पतालों पर पंजीकरण कराना होता है। पंजीकृत महिलाओं को इस योजना का पूर्ण लाभ प्राप्त होता है।
योजना से गर्भवती को लाभ:
इस योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को प्रोत्साहन राशि के साथ उनके बेहतर प्रसव प्रबंधन का भी ख्याल रखा जाता है।
• सामान्य एवं सिजेरियन प्रसव की निःशुल्क व्यवस्था
• निःशुल्क दवा की व्यवस्था
• गर्भवती को उनके घर से लाने एवं प्रसव के बाद अस्पताल से एम्बुलेंस द्वारा घर पहुँचाने की निःशुल्क व्यवस्था
• प्रशिक्षित चिकित्सक एवं नर्स के द्वारा निःशुल्क प्रसव प्रबंधन
• नवजात शिशुओं में बेहतर प्रतिरक्षण हेतु शिशु जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान सुनिश्चित कराने की व्यवस्था
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- ‘अभियान बसेरा’ के तहत 29 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चाठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित “अभियान बसेरा” के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय ठाकुरगंज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड संख्या-02, खोपड़ा पट्टी के 29 भूमिहीन एवं विस्थापित … Read more
- बहादुरगंज में हिंसक प्रदर्शन मामला: 22 उपद्रवी गिरफ्तारडीएसपी और बीडीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल; करीब 3 लाख के नुकसान का अनुमान।। बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत नीट पेपर लीक और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बहादुरगंज में हुए उग्र प्रदर्शन और पुलिस पर … Read more
- झाड़ फूंक के चक्कर में गई सर्पदंश पीड़ित बच्चे की जानसागर चंद्रा/ किशनगंज झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ जाने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हालांकि तांत्रिक के द्वारा अपने हाथ खड़े करने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर … Read more
- शादी करने का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी करने से किया इंकार, केस दर्जकिशनगंज/सागर चंद्रा पोठिया थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर और शादी करने का झांसा देकर युवक के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लगातार दुष्कर्म किए जाने से जब … Read more
- केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विजय उत्सव का आयोजनकटिहार – केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद से इस्तीफ़ा देने के बाद देश का राजनीतिक पारा चढ़ गया है।विरोध अब जीत के जश्न में बदल गया है। कांग्रेस आलाकमान की ओर से जारी एक … Read more
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बातमनसाही/कटिहार – भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के दौरान देशहित,सामाजिक जागरूकता,स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी जैसे विषयों पर प्रधानमंत्री … Read more
- कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलिकारगिल चौक पर जुटी भीड़ कटिहार– कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर युद्ध में शहीद सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसको लेकर समाहरणालय से सटे कारगिल चौक पर स्थापित शहीद स्तंभ के … Read more
- पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा का आयोजनजनता की समस्याओं का मौके पर हुआ निष्पादन मनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में पंचायत विकास दिवस के मौके पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम … Read more
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का विधायक ने किया उद्घाटनअमदाबाद /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र किशनपुर पंचायत में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए … Read more
- साहेबनगर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजनग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि मो. तज्जमुल हक के नेतृत्व में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं से … Read more
- मनिहारी नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ा एक्शनजांच को छह सदस्यीय समिति गठित मनिहारी /कटिहार – नगर विकास एवं आवास विभाग ने मनिहारी नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितता के मामलों की विस्तृत जांच कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभाग की ओर … Read more
- मनिहारी गंगाघाट पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़,सुविधाओं को लेकर उठे सवालसावन 30 जुलाई से मनिहारी /कटिहार – भगवान शिव का अतिप्रिय सावन मास 30 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। सावन के आगमन के साथ ही मनिहारी के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले गंगाघाट पर लाखों … Read more
- आचार्य श्री भिक्षु त्रिशताब्दी वर्ष का समापन समारोह आयोजितआचार्य श्री भिक्षु ने दिया विशुद्ध अध्यात्म का बोध – मुनि प्रशांत कटिहार – मुनि प्रशांत कुमार जी, मुनिश्री कुमुद कुमार जी के सान्निध्य में आचार्य श्री भिक्षु का जन्म त्रिशताब्दी वर्ष समापन समारोह का आयोजन … Read more
- गुणवत्तापूर्ण मखाना उत्पादन व मूल्य संवर्धन पर किसानों को दिया गया प्रशिक्षणमखाना व इससे बने पौष्टिक, स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रदर्श डीएम के समक्ष प्रस्तुत की जिले में इसकी विक्री केन्द्र खोलने को लेकर डीएओ को दिये निर्देश मखाना से बने राष्ट्रीय मिठाई जलेबी का स्वाद 15 अगस्त … Read more
- फणीश्वरनाथ रेणु रेलवे इंस्टीट्यूट में रंगों की बिखरी छटा,120 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला कौशल का परिचय दियाकटिहार – कटिहार मंडल रेल स्थित फणीश्वरनाथ रेणु रेलवे इंस्टीट्यूट में रविवार को नन्हे बच्चों की रचनात्मक प्रतिभाओं का जलवा बिखेरा। हाल ही में जीर्णोद्धार के बाद नवनिर्मित परिसर में आयोजित भव्य चित्रकला प्रतियोगिता में करीब … Read more
- पंचायत विकास दिवस पर आयोजित हुई विशेष ग्राम सभा,तैयार की गई विकास योजनाओं की रूपरेखाकटिहार—जिले के प्राणपुर प्रखंड के बस्तौल पंचायत में रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पंचायत के मुखिया मो० मोजाहिद आलम की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक … Read more
- विरोध प्रदर्शन संवैधानिक अधिकार, लेकिन हिंसा और तोड़फोड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं : कमरुल होदासंवाददाता/किशनगंज बहादुरगंज में विरोध प्रदर्शन और हिंसक घटनाओं को लेकर कांग्रेस विधायक कमरुल होदा ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी … Read more
- बिहार बंद के दौरान बवाल: तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गएपटना, संवाददाता। बिहार बंद के दौरान हुए प्रदर्शन, पुलिस से टकराव और हिंसा के मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र … Read more
- टेढ़ागाछ के कजलेटा गांव में भीषण अगलगी, दो परिवारों का घर जलकर राखटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कजलेटा, वार्ड संख्या-09 झुनकी मुसहरा में शनिवार देर रात भीषण अगलगी की घटना में दो परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया। पीड़ितों की पहचान पूजनेश्वर … Read more
News Lemonchoose वेबसाइट पर बहुत ही सस्ते दर पर अपने दुकान ,प्रतिष्ठान, संस्थान या अन्य व्यवसायिक कार्यों का विज्ञापन देकर अपने बिजनेस को लाखो लोगो तक पहुंचाए ।संपर्क करे :9431267283






















