नए स्ट्रेन से बचने के टीकाकरण आवश्यक।
टीका से इनकार वाले के घर घर जाकर दिया गया टीका
किशनगंज /प्रतिनिधि
कोरोना के सभी स्ट्रेन से बचाव के लिए एकमात्र उपाय कोविड टीकाकरण ही है । वो भी प्रथम डोज के बाद दूसरा डोज़ लिए बिना पूर्ण सुरक्षा संभव नहीं है। कोविड की दूसरी डोज़ के बाद ही शरीर में एंटीबॉडी का निर्माण होता है। तब शरीर कोरोना से लड़ने के लिए तैयार होता है । कोरोना का टीका जिले के सभी व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है।जिलाधिकारी डॉ अदित्य प्रकाश ने 04 दिसम्बर को आयोजित अभियान की सफलता पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इसके लिये टीकाकरण की मुहिम में जुटे तमाम विभागीय अधिकारी व कर्मी बधाई के पात्र हैं। सामूहिक प्रयास से ही बेहतर नतीजे हासिल किये जा सकते हैं। अभी संक्रमण के फैलाव का खतरा बरकरार है। खासकर नए स्ट्रेन ओमिक्रॉन को देखते हुए विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। जिन्होंने किसी कारण अब तक कोरोना का टीका नहीं लिया है प्राथमिकता के आधार पर टीका लगायें। इस वैश्विक महामारी से आम जनमानस को निजात दिलाने का यही एक उपाय है। संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि जिले के आखिरी व्यक्ति के टीकाकृत होने तक हमें अपना प्रयास जारी रखना होगा। ताकि इस महामारी को करारी शिकस्त दी जा सके।वहीं 04 दिसम्बर को हुए विशेष अभियान में टीकाकरण से वंचित 12 हजार से अधिक लोगों ने अपने निकटतम टीकाकरण केंद्र जाकर टीकाकरण करवा कर खुद को सुरक्षित किया है । टीकाकरण के लिए कुल लक्षित 11 लाख 18 हजार 29 आबादी में से अब तक कुल 08 लाख 6 हजार 259 लोगों का टीकाकरण हो चुका है । जिसमें 3 लाख 70 हजार 995 लोग अपनी दूसरी डोज़ ले चुके हैं।
टीका से इनकार वाले के घर घर जाकर दिया गया टीका –
जिल प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम ने बताया कि हर घर दस्तक अभियान के दौरान कुछ ऐसे भी लोग मिले, जिन्होंने टीका लेने से इनकार कर दिया। अब उनके घर घर मोटरसाइकिल से जाकर समझाकर कोरोना का टीका दिलवाया जा रहा है। इसी सिलसिले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और केयर इंडिया , यूनिसेफ एवं अन्य सहयोगी संस्था ने आगे बढ़कर ऐसे लोगों को टीका के महत्व समझाने का काम किया। कुछ बुजुर्ग महिलाएं टीका लेने से डर रही थीं। उन्हें जब अधिकारियों ने समझाया तो आखिरकार वे लोग तैयार हो गईं।
नए स्ट्रेन से बचने के लिए टीकाकरण आवश्यक –
जिल प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम ने बताया कि देश में नए स्ट्रेन ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कई परिवारों ने खुद व दूसरों की सुरक्षा के लिए कोरोना की संपूर्ण डोज ले ली है। टीका का सुरक्षा कवच होने के बावजूद लोगों को मास्क पहनने की आदत हो गई है। जिले में टीकाकरण के साथ साथ कोविड टेस्टिंग के प्रति भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ज़िले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जिले से बाहर रहने वाले अपने घर परिवार के पास वापस आते हैं, उस दौरान जिले के सभी बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर कोविड-19 जांच अतिआवश्यक है। साथ ही जिन्होंने टीका नहीं लिया है, उन्हें वैक्सीनेशन की सुविधा प्रदान की जाए। इस दौरान किसी व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि होने पर विभागीय प्रोटोकॉल का अनुपालन किया जाए। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाल का पालन करना बहुत आवश्यक है। वह भी तब तक जब तक यह संक्रमण पूरी तरह खत्म ना हो जाए। इसलिए आवश्यक होने पर ही घर से बाहर मास्क लगाकर निकलें। घर से बाहर निकलने के दौरान संयम बरतें व भीड़-भाड़ से बचें।
दिन भर कार्यरत रहा प्रखंडों में बनाया गया वार रूम :
डीपीएम स्वास्थ्य डॉ मुनाजिम ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण की रफ्तार में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न नए तरीके का उपयोग किया जा रहा है। टीकाकरण के दूसरे डोज के लिए लोगों को सूचित करने के लिए सभी प्रखंडों में वार रूम दिन भर कार्यरत रहा । जहां से पहले डोज लगा चुके उन सभी लोगों को फोन पर सूचना दी जा रही है जिसका दूसरा डोज लेने का समय हो चुका है।वार रूम का निरीक्षण स्वयं जिला कार्यक्रम समन्वयक विस्वजीत कुमार ने किया उन्होंने बताया कि प्रतिदिन टीका से वंचित लोगों को फोन कर उन्हें दूसरे डोज का टीका लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- महिला को जहरीले सांप ने काटा, परिजन महिला और सांप लेकर पहुंचे सदर अस्पतालसागर चंद्रा/ किशनगंज डॉक्टर साहब इसी सांप ने मेरी पत्नी को काट लिया है। इतना कहते ही व्यक्ति ने प्लास्टिक की जार में बंद सांप को डॉक्टर के सामने रख दिया। विशालकाय विषधर को … Read more
- असम से तमिलनाडु जाने के दौरान लापता महिला को पुलिस ने किया बरामदसागर चंद्रा / किशनगंज असम से तमिलनाडु जाने के दौरान किशनगंज रेलवे स्टेशन से गायब हुई महिला को पुलिस ने बरामद किया है। बहन के साथ सफर के दौरान वह चुपके से किशनगंज रेलवे … Read more
- ठाकुरगंज के निटाल बस्ती में लाखों की चोरी, नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े चोरकुलभूषण सिंह /ठाकुरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 06 स्थित निटाल बस्ती में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी समेत लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर … Read more
- फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी को ठाकुरगंज पहुंची कानपुर जीआरपी, घर पर चस्पा किया इश्तेहारमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज /किशनगंज मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर जीआरपी की टीम आधा दर्जन मामलों के फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए ठाकुरगंज प्रखंड के जिरनगच्छ गांव पहुंची। हालांकि पुलिस को अभियुक्त घर पर … Read more
- लापता नाबालिग लड़के की हत्या के मामले में चार युवकों को किया गया है गिरफ्तार ,भेजा गया जेलसंवाददाता/किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के सफा नगर से लापता हुए 17 वर्षीय नाबालिग मोहम्मद कैसर आलम की हत्या की गई थी।मामले में चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बुधवार को एसडीपीओ … Read more
- 16 प्रखंडों में आयोजित सहयोग शिविरों प्राप्त 1721 में 1609 आवेदनों का हुआ निष्पादनप्रभारी सचिव ने प्राणपुर, मनसाही तथा मनिहारी प्रखंड के शिविर का लिया जायजा कटिहार – सामान्य प्रशासन विभाग बिहार सरकार के निर्देश पर आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर … Read more
- सीमांचल के समर्पित जेडीयू कार्यकर्ता को विधान परिषद में मिले प्रतिनिधित्व – डॉ. सुशील कुमार सुमनकटिहार – जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता डॉ. सुशील कुमार सुमन ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा,प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा तथा … Read more
- फ्लड लाईट की रोशनी से जगमगा उठा अलकरीम विश्वविद्यालय का खेल मैदानअब रात मे भी खेल में अभिरुचि रखनेवाले विद्यार्थी अपनी खेल प्रतिभा निखार सकेंगे डाॅ. करीम कटिहार – शहर के अलकरीम विश्वविद्यालय परिसर स्थित खेल मैदान को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।रात … Read more
- कर्मचारी राज्य बीमा निगम औषधालय सह शाखा की बीमित कर्मचारी को अपंगता लाभ दियाकटिहार – बीमित व्यक्ति मनोरंजन सिंघा कर्मचारी, मेसर्स सर्विटम माइक्रोफाइनेंस प्रा. लिमिटेड को रोजगार चोट के कारण स्थायी अपंगता लाभ प्रदान किया गया। 23.01.2025 को श्री सिंघा अपने कार्यालयीय कार्य के दौरान ऋण वसूली … Read more
- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत,परिजन शव लेकर फरारकुरसेला/कटिहार- कटिहार-बरौनी रेलखंड पर कुरसेला स्टेशन के तीनघरिया और मजदिया रेलवे ढाला के बीच आउटर सिग्नल के समीप बुधवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के … Read more
- बलिया बेलोन पुलिस ने 80.76 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार सालमारी/कटिहार – बलिया बैलोन थाना क्षेत्र के फुटानी चौक मीनापुर के पास वाहन जांच के दौरान मंगलवार के रात में वाहन जांच के क्रम में आटो को रोक कर तलाशी ली गयी तो भाडी … Read more
- दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप,जांच में जुटी पुलिसमामला आबादपुर थाना क्षेत्र का बारसोई/कटिहार – बुधवार को प्रखंड के आबादपुर थाना क्षेत्र के बालूखोदा गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। … Read more
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया निशा सिंह का अभिनंदन,संगठन विस्तार पर हुई चर्चासालमारी /कटिहार – भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्राणपुर विधायक निशा सिंह के सालमारी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर … Read more
- कटिहार में फिर गरजा बुलडोजर,अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडाशहर के मिरचाईबारी में नगर निगम का बड़ा एक्शन कटिहार – शहर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर निगम का बुलडोजर एक बार फिर गरज उठा। शहर के व्यस्त मिरचाईबाड़ी इलाके में नगर निगम प्रशासन … Read more
- ग्रामीणों की सतर्कता से सरकारी गेहूं की कालाबाजारी नाकाम, 6 बोरी अनाज जब्तविजय कुमार साह /टेढ़ागाछ (किशनगंज) टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत के फुलबारी गांव में स्थानीय ग्रामीणों की मुस्तैदी से सरकारी कोटे के गेहूं की कथित कालाबाजारी का मामला उजागर हुआ। बुधवार दोपहर करीब … Read more
- नाबालिग मौत मामले की जांच तेज :जांच के लिए फिर से घटनास्थल पर पहुंची पुलिस,साक्ष्य किया गया एकत्रितसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज शहर के डुमरिया भट्टा निवासी 13 वर्षीय नाबालिग मेनका की मौत मामले को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दिया है ।बुधवार को टाउन थाना पुलिस के द्वारा घटना स्थल पर पहुंच … Read more
- द बर्निंग बाइक, चलते-चलते आग का गोला बनी पल्सर, मची अफरा-तफरीकटिहार/संवाददाता अगर आप भी इस प्रचंड गर्मी में अपनी बाइक धूप में घंटों खड़ी रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए चेतावनी है। कटिहार में भीषण गर्मी के बीच एक पल्सर बाइक अचानक आग … Read more
- मुख्यमंत्री संबल योजना को लेकर ठाकुरगंज में जागरूकता बैठक, दिव्यांगजनों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारीठाकुरगंज, किशनगंज/मो मुर्तुजा मंगलवार को ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कौशल विकास सभागार में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण संबल योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता के उद्देश्य से दिव्यांगजनों के साथ एक बैठक आयोजित की … Read more
- मानव तस्करी के खिलाफ एसएसबी का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को किया गया सतर्कफतेहपुर बीओपी में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर। टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराई की रोकथाम के उद्देश्य … Read more
- दो साल से खड़े हैं बिजली के पोल, फिर भी अंधेरे में मटिटोला: लो वोल्टेज से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्साटेढ़ागाछ /विजय कुमार साह मटियारी पंचायत के मटिटोला गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण करीब डेढ़ सौ परिवार पिछले दो वर्षों से लो वोल्टेज की समस्या झेल रहे हैं। भीषण गर्मी … Read more
- फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसान योजनाओं के लाभ से हो सकते हैं वंचितटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र की मटियारी पंचायत अंतर्गत विभिन्न वार्डों में पंचायत स्तरीय कर्मियों द्वारा किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री (FR) कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। किसानों को सरकार की … Read more


























