30 नवंबर 2021,मंगलवार,तिथि :एकादशी ,विक्रम संवत 2078,पक्ष :कृष्ण ..आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि :आज आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेगी। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज आपकी कोशिशें सफल होंगी। ऑफिस का माहौल बढ़िया रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिये नए रास्ते मिलेंगे। जॉब करने वाली महिलाओं के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है।
वृष राशि:आज घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। साथ ही दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने से आपके कार्यों की गति बढ़ेगी। धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

मिथुन राशि:पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। आज आप ऑफिस का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। भाई-बहन के रिश्ते बेहतर होंगे। आज किसी से भी बेवजह मजाक करने से आपको बचना चाहिए। आप अपने किसी करीबी दोस्त की मदद से नए काम पर सोच-विचार करेंगे। आपको किसी रिश्तेदार के घर अचानक जाना पड़ सकता है। सेहत में सुधार आयेगा।
कर्क राशि:ऑफिस के काम में आप थोड़े बिजी रहेंगे, जिससे आप थोड़ी थकान महसूस करेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। मित्रों के साथ घूमने का प्लान बनायेंगे। परिवारिक मामलों को अनदेखी करने से बचना चाहिए। भाई-बहन की मदद करने से आपको अच्छा महसूस होगा। आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। मेडिकल छात्रओं के लिए दिन बहुत अच्छा है। लवमेट्स एक दूसरे पर भरोसा बनाये रखें, रिश्ते बेहतर बने रहेंगे।
सिंह राशि:किसी खास काम में आपको फायदा मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातो से प्रभावित होंगे। बिजनेस के मामलों में दिन बेहतर रहेगा। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आप वाहन खरीदने का मन बनाएंगे। लवमेट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव आयेगा। नवविवाहित जीवनसाथी को प्रसन्न होने की वजह देंगे।
कन्या राशि:ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल होंगे। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये दिन शानदार रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में एक दूसरे के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर होगा। आपका रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा। आप जिस काम को करने का प्रयास करेंगे, उसमें आपको कामयाबी मिलेगी। दोस्तों के साथ रिश्ते बेहतर बनेंगे।
तुला राशि:स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए। किसी पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना होगा। आज के दिन कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। अगर आप कोई प्रोपर्टी लेने का मन बना रहे हैं, तो दिन बेहतर है। परिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यों में परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि:आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बनायेंगे। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल होंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी में है, उन्हें कोई अच्छी खबर मिलेगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। किसी पुराने कार्य को पूरा करने में करीबी दोस्त की मदद मिलेगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बनायेंगे। लवमेट्स एक दूसरे को गिफ्ट दें, रिश्ते में और मजबूती आएगी।
धनु राशि:आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। अगर आपका ज्वेलरी का व्यवसाय है, तो रोज की अपेक्षा ज्यादा फायदा होगा। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की जरूरत है। सेहत बेहतर रहने वाली है।
मकर राशि:सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। सहयोगी कार्य में आपकी मदद करेंगे। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। घरेलू महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट्स एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। जीवनसाथी के साथ फ़ोन पर लम्बी बात होगी। छात्रों के लिये आज का दिन बेहतर रहने वाला है।
कुंभ राशि:आपका सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। छात्रों के करियर में नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स पर काम करते हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपको काफी लाभ मिलेगा। कारोबार में लोग मददगार साबित होंगे। अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में पहचान बढ़ेगी। लवमेट्स के रिश्ते में चल रही अनबन समाप्त हो जायेगा।
मीन राशि:आपको किसी खास काम में अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलेगी। परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। आपको किसी तरह की पुरानी बातों पर ज्यादा ध्यान देने से बचना चाहिए। साथ ही पैसों का लेन-देन करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। संतान की शिक्षा में उन्नति होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। लवमेटस के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- किशनगंज: शब ए बारात पर शहर में निकाला गया फ्लैगमार्चकिशनगंज/प्रतिनिधि शबे – ए – बरात पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर मंगलवार की शाम को पुलिस के द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाल कर शांति व्यवस्था बनाए रखने … Read more
- किशनगंज:चेक पोस्ट में चलाया गया वाहन जांच अभियानकिशनगंज/प्रतिनिधि एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार जिले के सभी चेक पोस्ट, गलगलिया चेक पोस्ट, … Read more
- किशनगंज : हटिया से बाइक की चोरी, जांच में जुटी पुलिसकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के में कुतुबगंज हटिया से बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित अमित कुमार यादव ने मंगलवार को बाइक चोरी की प्राथमिकी सदर थाना … Read more
- किशनगंज:एसपी ने जनता दरबार में आमजनों की सुनी समस्या,दिए जरूरी निर्देशकिशनगंज/प्रतिनिधि एसपी संतोष कुमार मंगलवार को अपने कार्यालय परिसर में आमजनों की समस्या से रूबरू हुए।एसपी ने बारी बारी से आमजनों की समस्याएं सुनी।एसपी ने अपने कार्यालय परिसर में आम जनों … Read more
- बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मवेशी लदी दो ट्रक को पकड़ा, दो गिरफ्तारमवेशियों को क्षमता से अधिक क्रूर तरीके से किया गया था लोड मवेशी फैक्ट्री ले जाने के नाम पर होती रही है मवेशी की तस्करी –सुनील तिवारी किशनगंज/राहुल कुमार शहर के … Read more
- किशनगंज:किशोर के हत्या मामले की जांच तेज,साक्ष्य किया गया एकत्रितटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत हवाकोल पंचायत के गोढिया हाट वार्ड संख्या–2 से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 12 वर्षीय किशोर किशन कुमार ऋषिदेव का … Read more
- पैक्स चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी, मतदान कर्मियों को सामग्री वितरणविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड (पैक्स) टेढ़ागाछ की प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गईं। … Read more
- KishanganjNews:आग लगने से दो परिवारों का घर जलकर राख,लाखो का नुकसानटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत कालपीर पंचायत के पिपरा गांव वार्ड संख्या–2 में बुधवार को भीषण आगलगी की घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है … Read more
- प्लाईवुड लदी ट्रक में लगी आग, धुंधू कर जला पूरा ट्रक, कोई हताहत नहींबंगाल के इस्लामपुर से किशनगंज आ रहा था ट्रक, शॉट सर्किट बनी आग का कारण किशनगंज/राहुल कुमार किशनगंज एनएच 27 स्थित बस स्टैंड के समीप एक ट्रक में अचानक आग लग … Read more
- उद्योग मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने विभागीय पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक,प्रक्रिया को सरल बनाने सहित दिए अन्य निर्देशबिहार सरकार में उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने बुधवार को विभागीय पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान राज्य में औद्योगिक विकास की वर्तमान स्थिति, … Read more
- किशनगंज में विश्व कैंसर दिवस पर निशुल्क जांच शिविर का हुआ आयोजनकिशनगंज /राहुल कुमार अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा विश्व कैंसर दिवस के मौके पर निशुल्क पाप समीर सेंटर टेस्ट कैंप का आयोजन किशनगंज सदर अस्पताल में किया गया। इस कैंप … Read more
- किशनगंज के आदित्य का सुपर 50 में चयन, नीट/जेईई की मुफ्त कोचिंग मिलेगीकिशनगंज/राहुल कुमार पी एम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मोतिहारा किशनगंज के दसवीं के छात्र आदित्य कुमार का चयन बिहार सरकार द्वारा संचालित सुपर 50 कार्यक्रम में हुआ है। आदित्य को … Read more
- नवोदय विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन,बच्चों ने दिखाया अपनी प्रतिभाकिशनगंज/राहुल कुमार पी एम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मोतिहारा किशनगंज में बुधवार को कनिष्ठ बच्चों के लिए विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान शिक्षिका सविता सिंह के … Read more
- राज्य के सभी प्रखंडों में खुलेगा डिग्री कॉलेज, उच्य शिक्षा को मिलेगी गति :सीएमपटना :राज्य में उच्य शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी प्रखंडों में सरकार ने डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है।सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते … Read more
- मानवता शर्मशार,नवजात का शव कचरे के ढेर में मिला,जांच में जुटी पुलिसकिशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज शहर के सोनार पट्टी रोड स्थित रामबाबू गली में एक पुराने कार्टून के अंदर कचरे के ढेर के पास नवजात बच्ची का शव मिला है।यह नन्ही बच्ची मात्र 3 … Read more
- किशनगंज: लापता किशोर का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद,जांच में जुटी पुलिसटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत हवाकोल पंचायत के गोढिया हाट वार्ड संख्या–2 से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 12 वर्षीय किशोर किशन … Read more
- वृद्ध महिला से हुई चेन छीनतई की घटना का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने सोने का चेन किया गयाकिशनगंज/प्रतिनिधि डुमरिया ओवर ब्रिज के पास 28 जनवरी को वृद्ध महिला से हुई चेन छीनतई की घटना का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने सोने का चेन बरामद कर लिया है।सोने का … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का भंडाफोड़, 11 टन से अधिक केला जब्त, कस्टम को सौंपा गयापौआखाली/रणविजय जिले के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल और सुखानी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए केले की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया है. एसएसबी और पुलिस … Read more
- इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन 5 हजार 859 परीक्षार्थी शामिल,103 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थितकिशनगंज/प्रतिनिधि जिला मुख्यालय के बीस केन्द्रों में चल रही इंटरमीडिएट की परीक्षा का मंगलवार को दूसरा दिन था।दूसरे दिन भी इंटर की परीक्षा कदाचारमुक्त संचालित हुई। लगातार परीक्षा केंद्रों का जायजा … Read more
- पुलिस की कारवाई से नाराज ट्रैक्टर मालिक ने आत्मदाह का किया प्रयास,मचा हड़कंपटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के बीच एक ट्रैक्टर मालिक ने थाना के सामने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया … Read more




























