• घर-घर जाकर लगाया जायेगा जीवन का सुरक्षा कवच
• स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की नयी पहल
• 16 से 20 एवं 22 से 27 नवंबर तक चलेगा अभियान
छपरा :जिले में कोविड टीकाकरण के शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग कृत संकल्पित है। ऐसे में टीकाकरण को लेकर नये-नये तरीके अपनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत की जायेगी। पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर हर घर दस्तक अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लाभार्थियों को कोविड का टीका लगायेंगे। इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। जारी पत्र में कहा गया है कि 16 से 20 एवं 22 से 27 नवम्बर 2021 (नियमित टीकाकरण दिवस को कोविड 19 टीकाकरण सहित) तक हर घर दस्तक के तहत घर -घर जाकर पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर कोविड 19 टीकाकरण का संचालन किया जाना है।
इसके लिये ग्रामीण क्षेत्रों में कम से कम प्रत्येक 125 घरों पर एक मोटर साइकिल मोबाइल टीकाकरण टीम गठित की जायेगी। प्रत्येक मोबाइल टीम में एक वैरिफायर एवं एक वैक्सीनेटर होगा। जिसके द्वारा घर-घर जाकर टीकाकरण कार्य किया जायेगा। मोबाइल टीम अन्तर्गत प्राथमिकता के आधार पर वैसे वैरिफायर का चयन किया जायेगा जिसके पास मोटरसाइकिल उपलब्ध हो। साथ ही साथ मोटरसाइकिल की अनुपलब्धता की स्थिति में सुविधानुसार वैक्सीनेटर के परिजनों एवं अन्य के साथ टीम का गठन किया जा सकता है। प्रत्येक टीम द्वारा अपने निर्धारित सूक्ष्म कार्ययोजनानुसार घर-घर जाकर टीकाकरण का कार्य किया जायेगा तथा टैली सीट को भरते हुए कोविन पोर्टल को भी अद्यतन किया जाएगा।
प्रत्येक तीन मोबाइल टीम पर एक सुपरवाइज़र होगा। इसके लिये प्राथमिकता के आधार पर पल्स पोलिया के सुपरवाइज़र को रखा जाय, जिनके पास मोटर साइकिल का होना अनिवार्य है। इसके द्वारा प्रतिदिन तीनों टीम का अनुश्रवण किया जायेगा। इनके द्वारा सुपरवाइज़र चेक लिस्ट भरा जायेगा तथा प्रति कार्य दिवस आयोजित होने वाले संध्याकालीन बैठक में उपस्थित होकर प्रतिवेदन सहित फीडबैक प्रस्तुत करेंगे। जिला स्तर पर भी जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रतिदिन संध्याकालीन बैठक का आयोजन किया जाय एवं जिला स्तर से प्रतिवेदन तैयार कर प्रतिदिन राज्य को उपलब्ध कराया जाय।
घर की होगी मार्किंग:
हर घर दस्तक टीम के घर की मार्किंग भी की जायेगी। यदि घर के सभी सदस्यों के द्वारा प्रथम खुराक ले ली गयी है तो C1P, यदि किसी सदस्य के द्वारा प्रथम खुराक नहीं ली गयी है तो C1X, यदि घर के सभी सदस्यों के द्वारा दोनों खुराक ले ली गयी है तो C2P, यदि घर के किसी भी एक या एक से अधिक सदस्य के द्वारा दूसरी खुराक नहीं ली गयी है तो C2X मार्किंग की जायेगी।
कोविड के साथ नियमित टीकाकरण भी होगा:
निर्देश दिया गया है कि नियमित टीकाकरण दिवस (बुधवार एवं शुक्रवार) के दिन नियमित टीकाकरण के टीकों के साथ-साथ कोविड 19 का टीका एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों यथा सिरिंज कॉटन आदि भी पर्याप्त मात्रा में सत्र स्थल पर भेजा जाय ताकि कोविड 19 के वंचित योग्य लाभार्थी को आवश्यकतानुसार आच्छादित किया जा सके तथा इससे संबंधित आकड़ों का संधारण अलग से किया जाय। उसी दिन कोविन पोर्टल पर प्रखंड स्तर से आकड़ों को संधारित कराया जाय।
सहयोगी संस्थाओं की ली जायेगी मदद:
प्रखंड स्तर पर सूक्ष्म कार्ययोजना की तैयारी एवं अभियान के संचालन मे विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं यूनिसेफ से सहयोग लिया जा सकता है। इसके साथ ही केयर इंडिया द्वारा टीम के प्रत्येक सदस्य को कैप मोटर साइकिल हेतु स्टीकर अन्य आवश्यक आई. ई.सी./ सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी। प्रत्येक मोबाइल टीम को मोटरसाइकिल में पेट्रोल के लिए वाहन चालक को प्रतिदिन रु० 200/- देय होगा तथा सुपरवाइज़र को 200/- रु० प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि के साथ-साथ पेट्रोल के लिए भी प्रतिदिन 200/- रु0 देय होगा।
अभियान का होगा हर स्तर पर अनुश्रवण:
कार्य का सभी स्तर पर सघन पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण किया जाय इस हेतु जिला से लेकर स्थानीय स्तर तक अनुश्रवण टीम का गठन कर कार्य का अनुभवण सुनिश्चित किया जाय। अभियान हेतु सभी टीम को अनिवार्य रूप से प्रातः 8:00 बजे तक अपने संबंधित क्षेत्र में पहुँचकर कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। वैक्सीन, आवश्यक सामग्रियों आदि के वितरण के समय प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को उपस्थित रहना अनिवार्य है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- ठाकुरगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक,एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायलबहादुरगंज /किशनगंज/निसार अहमद ठाकुरगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर नसीमगंज चौक के समीप गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।जहाँ लोहागाड़ा की ओर से आ रही एक तेज … Read more
- किशनगंज:एसपी ने मासिक समीक्षा बैठक के दौरान दिये आवश्यक दिशा-निर्देशपुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित सागर चंद्रा/किशनगंज टाउन थाना परिसर स्थित पुलिस सभागार में एसपी संतोष कुमार ने जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की। इस दौरान एसपी काफी … Read more
- युवती लापता,परिजन ने महिला पर बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने का लगाया आरोपसागर चंद्रा/किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के पिपला निवासी 18 वर्षीय युवती के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बंगाल के बिलायतीबाड़ी निवासी महिला रूखसाना खातून और उसके सहयोगियों पर … Read more
- बिजली चोरी करने के आरोप में उपभोक्ता के विरुद्ध केस दर्ज़किशनगंज/सागर चंद्रा बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए विभाग के द्वारा गठित टीम लगातार छापामारी कर रही है। इसी दौरान टीम ने गुप्त सूचना पर टाउन थाना क्षेत्र के ठौआपाड़ा निवासी रमेश … Read more
- किशनगंज: वाहन मालिक के विरुद्ध केस दर्जगुरुवार को जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में हुई हुई थी बड़ी छापेमारी । सागर चंद्रा/ किशनगंज अवैध बालू खनन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद डीएम विशाल राज और … Read more
- वॉल्वो बस ने बाइक सवार को कुचला,युवक की मौत,परिजनों का रो रोकर बुरा हालपोठिया (किशनगंज)इरफान पोठिया थाना क्षेत्र के बौधीगच्छ गांव के एक युवक की मौत शुक्रवार की सुबह वॉल्वो बस से कुचल कर हो गई. जबकि बाइक पर सवार एक अन्य गंभीर रूप से घायल … Read more
- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर टेढ़ागाछ थाना परिसर में दिलाई गई शपथटेढ़ागाछ /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को टेढ़ागाछ थाना परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर थाना अध्यक्ष रितेश कुमार … Read more
- टेढ़ागाछ में छह घंटे ठप रही बिजली, जनजीवन प्रभावितविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह 10 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण आम जनजीवन के साथ-साथ सरकारी एवं निजी कार्य भी प्रभावित रहे। बिजली नहीं रहने से … Read more
- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर बाल श्रम मुक्त राष्ट्र निर्माण का संकल्पकटिहार – विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव बिहार सरकार के निर्देशानुसार बाल कल्याण समिति प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी का पीठ कटिहार में अपराह्न 12:00 बजे बाल श्रम के … Read more
- राजकीय सम्मान के साथ हुआ थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र का अंतिम संस्कार,नम आंखों से दी गई विदाईमनिहारी /कटिहार – बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर हुए भीषण सड़क हादसे में शहीद हुए अरार थाना मधेपुरा के थानाध्यक्ष एवं मनिहारी नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या-9 स्थित धमक … Read more
- हसनगंज में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजितहसनगंज /कटिहार – विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर श्रमायुक्त कार्यालय की ओर से श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण कार्यक्रम के तहत एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम … Read more
- कटावरोधी कार्य की गुणवत्ता में अनियमितता की शिकायत पर विधायक ने किया निरीक्षणगुणवत्तापूर्ण हो कार्य पदाधिकारी को दिए निर्देश बारसोई /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चांदपाड़ा पंचायत बालू पाड़ा हाट के निकट बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा कटावरोधी कार्य कराया जा रहा है। परंतु बोरा पिचिंग … Read more
- नगर निगम नव निर्वाचित सशक्त स्थायी समिति की बैठक में विकास योजना पर मंथन,जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णयकटिहार – नगर निगम कटिहार की सशक्त स्थायी समिति की बैठक गुरुवार को नगर निगम सभागार में महापौर उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नव निर्वाचित सभी सदस्यों … Read more
- प्रखंड बीस सूत्री समिति की बैठक आयोजित, योजनाओं की हुई समीक्षासरकारी योजनाओं की समीक्षा और क्रियान्वयन पर जोर कोढा /कटिहार-कोढ़ा प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बीस सूत्री समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया। बैठक बीस सूत्री के अध्यक्ष मनोज … Read more
- फलका में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित,सौहार्दपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की अपीलफलका/कटिहार – मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर गुरुवार को फलका थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न … Read more
- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर नगर निगम कटिहार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित,अधिकारियों और कर्मियों को दिलवाई गई शपथकटिहार-विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम कटिहार में बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जागरूकता एवं संकल्प को सुदृढ़ करने हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन … Read more
- भूमि अधिग्रहण और आधारभूत संरचना विकास में तेजी लाने के निर्देश, निवेश व औद्योगिक विकास परियोजनाओं की हुई समीक्षापटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भूमि अधिग्रहण एवं आधारभूत संरचना विकास से जुड़ी परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च … Read more
- KishanganjNews:अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से जीजा-साले की मौत,शादी के दुसरे दिन ही उजड़ा परिवारसंवाददाता/किशनगंज /बहादुरगंज जिले में गुरुवार दोपहर बारिश के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों को उजाड़ दिया। बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर … Read more
- बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, पवन सिंह और निशांत कुमार समेत कई चेहरे पहुंचे विधान परिषदपटना: बिहार विधान परिषद की नौ सीटों के लिए हुए चुनाव में सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। निर्वाचित उम्मीदवारों में भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह, बिहार सरकार में मंत्री निशांत … Read more
- अवैध खनन के खिलाफ किशनगंज में अब तक की सबसे बड़ी कारवाई,मचा हड़कंपडीएम और एसपी के नेतृत्व में अवैध बालू खनन के विरुद्ध चलाया गया अभियानबालू लदे 12 ट्रक, 3 हाइवा सहित 1 ट्रैक्टर जप्त, 70 नाव को किया गया नष्ट सागर चंद्रा/किशनगंज अवैध बालू … Read more
- BiharNews:दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा किशनगंज पुलिस के हत्थे,दोस्त की मां को बनाया था हैवानियत का शिकारसुनसान स्थान पर हजरत अली ने जबरन महिला के साथ दुष्कर्म किया। सागर चंद्रा/ किशनगंज महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले बेटे के दोस्त को महिला थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। … Read more
- दो नाबालिग लड़की लापता, तलाश में जुटी पुलिससागर चंद्रा/किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के बनबाड़ी गांव निवासी 13 वर्षीय दो नाबालिग लड़की के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत 9 जून को पीड़िता मजेदा खातुन और परवीन स्कूल … Read more
- बहादुरगंज में तेज बारिश के बाद जलजमाव, राहगीरों की बढ़ी परेशानीसंवाददाता/बहादुरगंज गुरुवार को हुई तेज बारिश के बाद बहादुरगंज नगर क्षेत्र के झांसी रानी चौक के निकट सड़क पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों और … Read more
- आइसक्रीम विक्रेता के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में सिपाही निलंबितसागर चंद्रा/किशनगंज आइसक्रीम विक्रेता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले सिपाही को एसपी संतोष कुमार ने निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की जांच के आधार पर टाउन थाने में तैनात … Read more
- ट्रैक्टर टेलर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा,एक अभियुक्त गिरफ्तार, ट्रैक्टर सहित तीन टेलर किया जब्तडंडखोरा/कटिहार – डंडखोरा पुलिस ने बीते दिनों क्षेत्र में घटित ट्रैक्टर-ट्रैलर चोरी मामले का खुलासा कर लिया है।मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।तो वहीं … Read more
- प्राकृतिक खेती अपनाने को लेकर कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजितकटिहार – कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा की ओर से विकास भवन सभागार में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने एवं किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया … Read more
- हजारों किसानों की राह आसान करेगा मनरेगा का आरसीसी कलवर्ट,4 किमी की दूरी घटकर 400 मीटर होगीबरारी/कटिहार – बरारी प्रखंड की सुखासन पंचायत के वार्ड संख्या-1 स्थित सिमरतल्ला गांव में मनरेगा योजना के तहत बन रहे आरसीसी कलवर्ट से हजारों किसानों और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद … Read more


























