बाहरी राज्य से दीपावली व छठ पूजा पर आ रहे लोगों की हो रही कोविड-19 जांच व टीकाकरण
जिले के रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर बनाए गए हैं कोविड-19 टीकाकरण केंद्र
किशनगंज /प्रतिनिधि
दीपावली व छठ महापर्व के लिए जिले में राज्य से बाहर रहने वाले बहुत से लोग अपने परिवार के साथ त्यौहार मनाने के लिए वापस घर लौटने का सिलसिला जारी है । बाहर से आ रहे लोगों से जिले में कोविड-19 संक्रमण की संख्या में इजाफा न हो इसके लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। मुख्य सचिव, बिहार,पटना के आदेशानुसार दिवाली एवं छठ महापर्व के शुभ अवसर पर अन्य प्रदेशों से आने वाले प्रवासियों की कोविड टेस्टिंग का आदेश के आलोक में जिले के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बस स्टैंड तथा रेलवे स्टेशन पर बाहर से आ रहे लोगों की कोविड-19 जांच व टीकाकरण के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है। जिले में अब कोई भी बाहरी व्यक्ति बस स्टैंड तथा रेलवे स्टेशन पर बगैर जांच कराए तथा टीका लगाए अपने घर नहीं पहुँच सकेंगे। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने आज स्वयं किशनगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। वहां उपस्थित अधिकारियों को बाहर से आ रहे सभी लोगों की कोविड-19 जांच करने व अबतक टीकाकरण से वंचित लोगों को टीका लगाने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष , अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन , डीपीएम स्वास्थ्य डॉ मुनाजिम , एमओआईसी , बीएचएम अजय कुमार, रेलवे स्टेशन मास्टर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जिले में शतप्रतिशत टीकाकरण के लिए अभियान जारी है : जिलाधिकारी
जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने रेलवे स्टेशन के निरीक्षण क्रम में बताये जिले में शतप्रतिशत टीकाकरण के लिए अभियान जारी है। साथ ही सामूहिक प्रयास जिले में लक्ष्य के कुल 66.9 प्रतिशत लोगों को कोरोना का प्रथम टीका लगाया जा सका है व 18.4 प्रतिशत लोगों को टीका की सम्पूर्ण डोज दी गयी। अभी संक्रमण के फैलाव का खतरा बरकरार है।जिले में कुल 07 व्यक्ति संक्रमित पाए गये है
जिलाधिकारी ने जिलेवासियो से टीकाकरण के लिए किया अपील
जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने जिलेवासी से अपील करते हुए कहा कि दीपावली व छठ महापर्व को देखते हुए विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। जिन्होंने किसी कारण अब तक कोरोना का टीका नहीं लिया है। प्राथमिकता के आधार पर टीका लगायें।सभी सुरक्षित माहौल में त्यौहार मनाएं। इसलिए, हमारे स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी त्यौहारी छुट्टी छोड़ कर अपनी ड्यूटी पर डटे हुए हैं।इस वैश्विक महामारी से आम जनमानस को निजात दिलाने का यही एक उपाय है। सही समय पर कोविड की दोनों डोज़ लेना बहुत जरूरी है। तभी आपका परिवार, समाज सुरक्षित रहेगा। उन्होंने टीकाकरण से बचे हुए आम जनता से अपील करते हुए कहा कि दोनों ही डोज़ का टीकाकरण कराना आवश्यक है ।टीकाकरण के बाद भी पूर्ण रूपेण सुरक्षित रहने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए, यथा- मास्क का उपयोग करें, यथा संभव घर में रहें, भीड़- भाड़ वाले स्थानों पर ना जाएं, दो व्यक्तियों को बीच दो गज की दूरी बना कर रखें, नियमित अंतराल पर अपने हाथ साबुन से धोएं तथा कोरोना के कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत कोविड नियंत्रण कक्ष के टॉल फ्री नंबर 1800-3456-621 या 06456-227223 पर संपर्क करें। साथ ही उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोविड 19 की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए कोविड की जाँच, टीकाकरण बढ़ाया जाए। कोविड प्रोटोकॉल का पालन हो इसके लिए सभी सजग रहें।
इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- बाहर से आने पर या लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जाँच कराएं।
- बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइज़र का उपयोग करें।
- प्रोटोकॉल के पालन के साथ त्योहार मनाएं।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच के साथ हुआ पुलिस सप्ताह का हुआ समापनडंडखोरा/कटिहार–पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस सप्ताह 22-27 फरवरी का प्रखंड में सफल आयोजन किया गया।इस दौरान डंडखोरा पुलिस की ओर से स्वच्छता अभियान,अफवाहों के प्रति आमजनों को जागरुक करने जैसी … Read more
- पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल की बड़ी सौगात,गाजोल व देवतला स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरूकटिहार – यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर रेल कनेक्टिविटी की दिशा में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार रेल मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए दो प्रमुख स्टेशनों गाजोल एवं देवतला … Read more
- अधिवक्ता संघ द्वारा अभिनंदन समारोह का किया गया आयोजन,न्यायमूर्ति अरुण कुमार झा का भव्य स्वागतकटिहार कोर्ट – पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह कटिहार व्यवहार न्यायालय के निरीक्षण जज अरुण कुमार झा का अधिवक्ता संघ भवन में शुक्रवार को भव्य स्वागत किया गया। निरीक्षण कार्य … Read more
- कटिहार में होली को लेकर हुई जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजितकटिहार– जिला में होली के पर्व को आपसी भाईचारा एवं गंगा जमुनी तहजीब के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विकास भवन सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता … Read more
- होली व रमजान को लेकर थानाध्यक्ष ने किया जनसंवादसौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील बरारी /कटिहार – थाना क्षेत्र के कालिकापुर दुर्गा मंदिर प्रांगण एवं शिशिया हाट में आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण … Read more
- क्षेत्र में हिंसक जानवर का आतंक,लोगों में दहशतडंडखोरा/कटिहार–थाना क्षेत्र में हिंसक जानवर होने का आतंक आमजनों के चेहरे पर स्पष्ट दिखाई रहा है।द्वाशय पंचायत के नोहरी गांव के आसपास एक हिंसक जानवर के देखे जाने से लोग सहमे … Read more
- सदर विधायक ने बस स्टैंड की खाली जमीन पर मार्केट कंपलेक्स बनाने की मांग कियाकटिहार – बिहार विधानसभा के चालू बजट सत्र के शून्य काल में पूर्व उप मुख्यमंत्री सह कटिहार के सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सदन का ध्यान शहर के शहीद चौक स्थित … Read more
- यहां पारंपरिक फगुआ की गूंज अब भी है कायमहसनगंज /कटिहार -राजवाड़ा पंचायत में आज भी होली का त्योहार पारंपरिक अंदाज में मनाया जाता है। बसंत पंचमी के बाद से ही यहां फगुआ की आहट सुनाई देने लगती है। पंचायत … Read more
- कंटेनर से कुचलकर वृद्ध की मौत, वाहन जब्तकुरसेला/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र स्टेट हाईवे 77 पर शुक्रवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे हवाई अड्डा के समीप कंटेनर से कुचलकर एक वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। मृतक की … Read more
- श्याम बाबा के जयकारों के साथ निकाली गई भव्य निशान यात्राबरारी /कटिहार -खाटू वाले श्याम तेरा ही सहारा, तेरे सिवा दुनिया में कोई न हमारा। जिस घर में खाटू वाले की तस्वीर लगाई जाती है, जिस घर का छोटा बच्चा भी … Read more
- अनियंत्रित स्कार्पियो के टक्कर से बालक गंभीर रूप से घायल,आक्रोशित ग्रामीणों ने गाड़ी चालक को बनाया बंधकफलका /कटिहार – थाना क्षेत्र के महेशपुर चौक पर शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे स्टेट हाईवे – 77 कुरसेला-मीरगंज मार्ग पर सड़क किनारे खड़ा एक किशोर बालक को कुरसेला की ओर … Read more
- उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा से विधायक संगीता देवी ने की शिष्टाचार मुलाकातबलरामपुर विधानसभा को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की मांग की कर्मचारियों की मांगों पर विचार करने की मांग की बारसोई / कटिहार – उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा से विधायक संगीता देवी ने शिष्टाचार … Read more
- होली पर हुरदंगियों पर विशेष नजर,डीजे पर पूरी तरह बंदिश रहेगी – डीएसपीपरम्परागत हर्ष – उल्लास व भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील मनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की … Read more
- किशनगंज कोर्ट का अहम फैसला, पॉक्सो एक्ट के दो आरोपियों को 15 और 7 साल की सुनाई गई सजापोक्सो एक्ट में अदालत ने दो आरोपियों को सुनाई सजा एक को पंद्रह वर्षों और दूसरे को सात वर्षों की सुनाई गई सजा नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म का लगा … Read more
- भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक आयोजित,पेंशनर्स के हितों पर हुई विस्तृत चर्चा,नई कार्यकारिणी का गठनकिशनगंज /प्रतिनिधि शहर के रूईधासा स्थित किशनगंज क्लब में शुक्रवार की संध्या भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन, किशनगंज इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्णियां, ठाकुरगंज, गलगलिया … Read more
- जमीन रजिस्ट्री के नाम पर लाखों की ठगी,मामला दर्ज कर कारवाई में जुटी पुलिस10 लाख 10 हजार रुपए ठगी को लेकर दर्ज करवाई गई प्राथमिकी किशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के लाइन धोबी पट्टी रोड के रहने वाले पुलिस कर्मी राज रंजन ने जमीन निबंधन … Read more
- एसएसबी द्वारा ग्रामीणों संग समन्वय बैठक का किया गया आयोजन,सुरक्षा और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चादिघलबैंक/मुरली धर झा भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने शुक्रवार को सीमावर्ती क्षेत्र में ग्रामीणों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित की। इस बैठक का मुख्य … Read more
- सीमेंट लदे ट्रक से करीब 246 किलोग्राम गांजा के साथ वाहन चालक व सहचालक को किया गया गिरफ्तारट्रक में तहखाना बना छिपा ले जा रहे थे गांजे की खेप, गलगलिया/दिलशाद किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के तस्करों के विरूद्ध लगातार … Read more
- बालिका वधू बनने से बची नाबालिग,प्रशासन ने रुकवाया विवाह16 वर्षीय किशोरी का विवाह को जन निर्माण केंद्र की टीम ने प्रशासन के सहयोग से रुकवाया किशनगंज/प्रतिनिधि जन निर्माण केंद्र को स्थानीय स्रोतों से सूचना मिली थी कि गांव में … Read more
- श्री श्री 108 संतशिरोमणि स्वामी शिवनारायण जी संत समाज का 22वां जिला वार्षिक महाअधिवेशन को लेकर उत्साहसंवाददाता: विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हवाकोल पंचायत स्थित गम्हरिया कुट्टी हाट के निकट आगामी 28 फरवरी एवं 1 मार्च को दो दिवसीय भव्य सत्संग एवं … Read more



























