किशनगंज /प्रतिनिधि
किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड में पांचवे चरण में करवाए जा रहे पंचायत चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाताओं द्वारा उत्साहित होकर मतदान किया जा रहा है ।मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी है।
वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)- सह -जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बेणुगढ़ टेढ़ागाछ, (बूथ संख्या 137 व 138), प्राथमिक मध्य विद्यालय डाकपोखर तथा मध्य विद्यालय, मटियारी, टेढ़ागाछ,मतदान केंद्र संख्या 132 में बने मतदान केंद्रों का जायजा लेने पहुंचे । अन्य कई मतदान केंद्रों पर भी डीएम और एसपी ने विधि व्यवस्था समेत मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

डीएम के द्वारा मतदान संख्या 137 ,138 का निरीक्षण किया गया। यहां शांतिपूर्ण माहौल में महिला एवं पुरुष मतदाताओं के द्वारा मतदान किया जा रहा था। लोगो को पूरे जोश और खुशनुमा माहौल में मतदान करते हुए देखा गया।निरीक्षण के समय तक बूथ संख्या 137 पर पहचान पत्र के साथ लंबी कतार में मतदाताओं को मतदान करते हुए देखा गया।इसी प्रकार अन्य बूथ पर भी शांतिपूर्ण मतदान पाया गया।डीएम ने कहा कि मतदान केंद्र के अंदर मतदाता और प्रतिनियुक्त कर्मी सभी वैध पहचान पत्र के साथ उपस्थित रहेंगे।सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही।
जिला दंडाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाए । सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
विदित हो कि सुबह से ही पंचायत आम निर्वाचन 2021 का मतदान शांतिपूर्ण, स्वच्छ पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न किया जा रहा है। डीएम और एसपी के द्वारा पूरे मतदान प्रक्रिया का अनुश्रवण किया जा रहा है।साथ ही,अन्य वरीय पदाधिकारी और एसडीएम ,एसडीपीओ लगातार बूथ पर जाकर विधि व्यवस्था का संधारण कर रहे है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखें ।कोई भी व्यक्ति बिना पहचान पत्र बूथ पर प्रवेश न करें,सुरक्षाकर्मी सर्तक रहें।किसी भी अप्रिय घटना की सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए तुरंत कार्रवाई करें।सभी मतदान केंद्र के आसपास 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू है।अनावश्यक भीड़ नहीं लगाएं।कोई भी अभ्यर्थी या प्रतिनिधि गलत कार्य ,मतदाताओं को प्रभावित करते हुए पाया जाता है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायगी।
डीएम ने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मतदान केंद्रों पर जरनेटर की व्यवस्था ,लाइट की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए ।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर बायोमेट्रिक के माध्यम से मतदान किया जा रहा है । अगर गलत मतदाता बायोमेट्रिक में पकड़े जाते हैं, तो उन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी । इस संबंध में बायोमेट्रिक में बूथ पर गलत ढंग से वोट देने का प्रयास करते हुए पकड़े गए लोगो पर निश्चित रूप से भा. द. वि. और पंचायत राज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायगी। इसी प्रकार बूथ पर तीसरी आंख के द्वारा अर्थात लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी की जा रही है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- ठाकुरगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक,एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायलबहादुरगंज /किशनगंज/निसार अहमद ठाकुरगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर नसीमगंज चौक के समीप गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।जहाँ लोहागाड़ा की ओर से आ … Read more
- किशनगंज:एसपी ने मासिक समीक्षा बैठक के दौरान दिये आवश्यक दिशा-निर्देशपुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित सागर चंद्रा/किशनगंज टाउन थाना परिसर स्थित पुलिस सभागार में एसपी संतोष कुमार ने जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की। इस … Read more
- युवती लापता,परिजन ने महिला पर बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने का लगाया आरोपसागर चंद्रा/किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के पिपला निवासी 18 वर्षीय युवती के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बंगाल के बिलायतीबाड़ी निवासी महिला रूखसाना खातून और … Read more
- बिजली चोरी करने के आरोप में उपभोक्ता के विरुद्ध केस दर्ज़किशनगंज/सागर चंद्रा बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए विभाग के द्वारा गठित टीम लगातार छापामारी कर रही है। इसी दौरान टीम ने गुप्त सूचना पर टाउन थाना क्षेत्र के … Read more
- किशनगंज: वाहन मालिक के विरुद्ध केस दर्जगुरुवार को जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में हुई हुई थी बड़ी छापेमारी । सागर चंद्रा/ किशनगंज अवैध बालू खनन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद डीएम … Read more
- वॉल्वो बस ने बाइक सवार को कुचला,युवक की मौत,परिजनों का रो रोकर बुरा हालपोठिया (किशनगंज)इरफान पोठिया थाना क्षेत्र के बौधीगच्छ गांव के एक युवक की मौत शुक्रवार की सुबह वॉल्वो बस से कुचल कर हो गई. जबकि बाइक पर सवार एक अन्य गंभीर … Read more
- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर टेढ़ागाछ थाना परिसर में दिलाई गई शपथटेढ़ागाछ /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को टेढ़ागाछ थाना परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर थाना … Read more
- टेढ़ागाछ में छह घंटे ठप रही बिजली, जनजीवन प्रभावितविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह 10 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण आम जनजीवन के साथ-साथ सरकारी एवं निजी कार्य भी प्रभावित रहे। बिजली … Read more
- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर बाल श्रम मुक्त राष्ट्र निर्माण का संकल्पकटिहार – विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव बिहार सरकार के निर्देशानुसार बाल कल्याण समिति प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी का पीठ कटिहार में अपराह्न 12:00 बजे … Read more
- राजकीय सम्मान के साथ हुआ थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र का अंतिम संस्कार,नम आंखों से दी गई विदाईमनिहारी /कटिहार – बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर हुए भीषण सड़क हादसे में शहीद हुए अरार थाना मधेपुरा के थानाध्यक्ष एवं मनिहारी नगर क्षेत्र के वार्ड … Read more
- हसनगंज में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजितहसनगंज /कटिहार – विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर श्रमायुक्त कार्यालय की ओर से श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण कार्यक्रम के तहत एक जागरूकता बैठक का आयोजन … Read more
- कटावरोधी कार्य की गुणवत्ता में अनियमितता की शिकायत पर विधायक ने किया निरीक्षणगुणवत्तापूर्ण हो कार्य पदाधिकारी को दिए निर्देश बारसोई /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चांदपाड़ा पंचायत बालू पाड़ा हाट के निकट बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा कटावरोधी कार्य कराया जा रहा है। … Read more
- नगर निगम नव निर्वाचित सशक्त स्थायी समिति की बैठक में विकास योजना पर मंथन,जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णयकटिहार – नगर निगम कटिहार की सशक्त स्थायी समिति की बैठक गुरुवार को नगर निगम सभागार में महापौर उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नव … Read more
- प्रखंड बीस सूत्री समिति की बैठक आयोजित, योजनाओं की हुई समीक्षासरकारी योजनाओं की समीक्षा और क्रियान्वयन पर जोर कोढा /कटिहार-कोढ़ा प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बीस सूत्री समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया। बैठक बीस सूत्री … Read more
- फलका में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित,सौहार्दपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की अपीलफलका/कटिहार – मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर गुरुवार को फलका थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों, सामाजिक … Read more
- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर नगर निगम कटिहार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित,अधिकारियों और कर्मियों को दिलवाई गई शपथकटिहार-विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम कटिहार में बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जागरूकता एवं संकल्प को सुदृढ़ करने हेतु शपथ ग्रहण … Read more
- भूमि अधिग्रहण और आधारभूत संरचना विकास में तेजी लाने के निर्देश, निवेश व औद्योगिक विकास परियोजनाओं की हुई समीक्षापटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भूमि अधिग्रहण एवं आधारभूत संरचना विकास से जुड़ी परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा … Read more
- KishanganjNews:अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से जीजा-साले की मौत,शादी के दुसरे दिन ही उजड़ा परिवारसंवाददाता/किशनगंज /बहादुरगंज जिले में गुरुवार दोपहर बारिश के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों को उजाड़ दिया। बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई पर तेज रफ्तार … Read more
- बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, पवन सिंह और निशांत कुमार समेत कई चेहरे पहुंचे विधान परिषदपटना: बिहार विधान परिषद की नौ सीटों के लिए हुए चुनाव में सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। निर्वाचित उम्मीदवारों में भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह, बिहार सरकार … Read more
- अवैध खनन के खिलाफ किशनगंज में अब तक की सबसे बड़ी कारवाई,मचा हड़कंपडीएम और एसपी के नेतृत्व में अवैध बालू खनन के विरुद्ध चलाया गया अभियानबालू लदे 12 ट्रक, 3 हाइवा सहित 1 ट्रैक्टर जप्त, 70 नाव को किया गया नष्ट सागर … Read more
- BiharNews:दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा किशनगंज पुलिस के हत्थे,दोस्त की मां को बनाया था हैवानियत का शिकारसुनसान स्थान पर हजरत अली ने जबरन महिला के साथ दुष्कर्म किया। सागर चंद्रा/ किशनगंज महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले बेटे के दोस्त को महिला थाने की पुलिस ने … Read more
- दो नाबालिग लड़की लापता, तलाश में जुटी पुलिससागर चंद्रा/किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के बनबाड़ी गांव निवासी 13 वर्षीय दो नाबालिग लड़की के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत 9 जून को पीड़िता मजेदा खातुन … Read more


























