- किशनगंज प्रखंड के 120 मतदान केंद्रों में टीकाकरण सत्र आयोजित
- स्वास्थ्य विभाग की पहल से शत-प्रतिशत लक्ष्य होगा हासिल
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में चौथे चरण का पंचायत मतदान 20 अक्टूबर को किशनगंज प्रखंड में किया जायेगा । प्रखंड के कुल 88332 मतदाता 10 मुखिया , 10 पंचायत समिति , 02 जिला परिषद् सदस्य , 145 पंचायत सदस्य , 118 पंच सदस्य के लिए वोट करेंगे | कोरोना महामारी के दौरान आयोजित किये जा रहे पंचायत चुनाव में जुटी लोगों की अधिक संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को उनके मतदान केन्द्रों पर कोविड- 19 वैक्सीन का टीका लगाने का निर्णय लिया गया है। टीकाकरण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में पंचायत चुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर अब लोगों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। जिले में बुधवार को किशनगंज प्रखंड में प्रत्येक मतदान केंद्र में 120 भवनों में टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जायेगा । लोकतंत्र के महापर्व में “वोट दो, वैक्सीन लो” की तर्ज पर प्रत्येक मतदाता जो अब तक टीकाकरण से वंचित है , उनका टीकाकरण किया जायेगा । इससे लोग एक साथ दो काम काम कर सकेंगे । एक हीं लाइन में खड़े होकर मतदान के बाद उसका टीकाकरण भी किया जा सकेगा ।
इस दौरान सेकेंड डोज से वंचित लाभार्थियों का भी टीकाकरण किया जायेगा । इसके साथ ही जो व्यक्ति अभी तक पहली डोज से भी वंचित था उसका ऑन द स्पॉट रजिट्रेशन कर टीकाकरण किया जायेगा ।
120 टीमों द्वारा किया गया टीकाकरण कार्य –
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. मंजर आलम ने बताया जिस प्रकार चुनाव के समय लोगों को मत डालने की सहूलियत हो इसको लेकर मतदान केन्द्र निकट बनाये जाते हैं। उसी तर्ज पर लोगों को टीका लेने में सहूलियत हो, इसको देखते हुए मतदान केन्द्रों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। जिले में पंचायत चुनाव के दौरान टीकाकरण के लिए जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों से 120 टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में एक एएनएम् टीकाकर्मी एवं एक सत्यापनकर्ता की नियुक्ति की गयी है । उनके पर्यवेक्षण के लिए 20 पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है । उन सभी मतदान केन्द्रों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित टीमें सुबह 7 बजे पहुंच कर मतदान के साथ टीकाकरण का भी कार्य करेगी |
प्रत्येक व्यक्ति को टीका देने के लिए विभाग प्रयासरत:
सिविल सर्जन डॉ. श्री नंदन ने कहा कि जिले के आखिरी व्यक्ति को कोरोना का टीका जल्द से जल्द लगे, इसे लेकर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कोरोना का टीका दिया जा रहा है। अभी पंचायतों में अभियान चलाकर लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। हालांकि इतना होने के बावजूद कुछ लोग ने समय पूरा होने के बावजूद कोरोना टीका की दूसरी डोज नहीं ली है। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है । जो बचे हैं, उन्हें भी जल्द ही चिह्नित कर लिया जाएगा। ऐसे लोगों के लिए विशेष अभियान चलाकर इन्हें टीका की दूसरी डोज दी जाएगी।
आने वाले सभी चरणों में मतदान केन्द्रों पर बनाया जाएगा कोविड टीकाकरण सत्र स्थल-
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया आने वाले समय में जिले में चरणबद्ध तरीके से पंचायत चुनाव विभिन्न तिथियों को आयोजित किया जाना है। एक साथ 18+ लोगों को उनके मतदान केन्द्रों पर टीका लगाने से लोगों में कोरोना के प्रति जागरूकता आयेगी और वे कोविड- 19 वैक्सीन का टीका अवश्य लगवायेंगे। वहीं मतदान में काफी संख्या में ऐसे लोगों के आने की संभावना है जो अपनी पहली डोज ले चुके हैं और उन्हें दूसरी डोज लेने का समय आ चुका है। ऐसे में दूसरा डोज लगाने के लिए सामाजिक स्तर से लोगों को जागरूक करते हुए उनको दूसरी डोज लगायी जाएगी।
आज की अन्य खबर पढ़े :
- सीमेंट लदे ट्रैक्टर के गुजरते ही टूटी पुलिया, चालक घायल; छात्रों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानीइरफान/पोठिया पोठिया प्रखंड अंतर्गत कोल्था पंचायत के सातमेरी वार्ड संख्या-08 स्थित आदिवासी टोला में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे लगभग 24 वर्ष पुरानी पुलिया ध्वस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब … Read more
- प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामाइरफान/पोठिया पोठिया थाना क्षेत्र के आमबगान स्थित सिटी नर्सिंग होम में मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने नर्सिग होम में … Read more
- ठाकुरगंज एसएसबी में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों व जवानों की आंखों की हुई जांचठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), ठाकुरगंज द्वारा मंगलवार को वाहिनी मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उच्च मुख्यालय … Read more
- यात्रियों की मांग को देखते हुए कटिहार-अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन सेवाएं पांच अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ीकटिहार – यात्रियों की निरंतर बढ़ती मांग को पूरा करने, सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने ट्रेन संख्या 05736/05735 कटिहार -अमृतसर -कटिहार … Read more
- कृषि योजनाओं की प्रगति और उर्वरक गुणवत्ता पर समीक्षा बैठक आयोजितअधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कटिहार – जिले में कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कृषि कार्यालय में जिला स्तरीय … Read more
- शराब तस्करी करते एक गिरफ्तार,25.875 लीटर विदेशी शराब बरामदमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने नशे के धंधेबाजों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर स्कुटी सहित विदेशी शराब की तस्करी करते एक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष … Read more
- महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म,जच्चा बच्चा स्वस्थपरिजनों में उमड़ी खुशी की लहर बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत किशनगंज शहर स्थित एएस अस्पताल में एक दुर्लभ और खुशी से भरी घटना सामने आई है। बहादुरगंज प्रखंड के बिरनिया गांव निवासी एक महिला … Read more
- किशनगंज में बरगद की विशाल टहनी गिरने से मची अफरा तफरी,तीन लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्तीराहुल/ किशनगंज शहर के व्यस्ततम क्षेत्र डे मार्केट स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ अचानक बरगद के पेड़ की एक विशाल टहनी नीचे गिर गई, जिसकी … Read more
- किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गिरफ्तार,पूछताछ जारीफर्जी कागजात किया गया बरामद बांग्लादेशी महिला को भी किया गया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात रूईधासा प्रेमपुल के पास से … Read more
- निजी स्कूल पर मनमानी शुल्क वसूली का आरोप, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से कार्रवाई की मांग,जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने सौंपा ज्ञापन किशनगंज। जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंप कर किशनगंज स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल पर नियमों के विरुद्ध … Read more
- धान में अधिक कल्ले के लिए संतुलित पोषण अपनाएं किसान – डीएओकटिहार-जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार चालू खरीफ मौसम में धान की बेहतर पैदावार को लेकर सजग और सक्रिय हैं। उनके द्वारा किसानों को निरंतर उपयोगी सलाह दी जा रही है। श्री कुमार … Read more
- 05 पियक्कड़ एवं 01 तस्कर गिरफ्तार,भेजे गये जेलकदवा/कटिहार– थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू कराने को लेकर कदवा पुलिस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार … Read more
- गुमशुदा बच्चा हुआ बरामद, बच्चा पाकर परिजन खुशडंडखोरा/कटिहार– डंडखोरा पुलिस की सक्रियता सामने आई है। पुलिस क्षेत्र से गुम हुए एक लड़के को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष विजय … Read more
- सड़क किनारे सिक्योरिटी गार्ड का शव हुआ बरामद,जांच में जुटी पुलिसक्षेत्र में सनसनी मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितोरिया पंचायत के किसान चौक के पास प्राथमिक विद्यालय गुमटी टोला के पास कटिहार – मनिहारी मुख्य सड़क के पूर्व पार सड़क के किनारे … Read more
- महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याकटिहार – नगर निगम में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की और से जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 29 फरियादियों की … Read more
- राजमणि दीदी नीलम आनंद की 74 वीं जयंती अवतरण दिवस के रूप में मनाई गईवृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश समेली /कटिहार- जिले के समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत स्थित यूथ पावर लोक कला मंच भरेली के प्रांगण में सोमवार को प्रथम शिव शिष्य साहब … Read more
- श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से भक्ति एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ श्री श्याम ज्योत कीर्तनकटिहार- श्री श्याम मित्र मंडल रजिस्टर कटिहार के तत्वावधान में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर अरविंद कटारुका एवं अनिमेष कटारुका के सहयोग से शहर के दौलतराम चौक … Read more
- कटिहार-मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहतस्पेशल ट्रेन के 5 अतिरिक्त फेरे बढ़े कटिहार – कटिहार जिले सहित सीमांचल के लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और यात्रा की मांग … Read more
- योजना संचालन में आ रही बाधा को तत्काल दूर करना सुनिश्चित करें–डीएमसमन्वय समिति की बैठक में हुई विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कटिहार– एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की समीक्षात्मक बैठक आयोजित … Read more


























