देश /डेस्क
केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री पुरशोत्तम रूपाला ने सुरेंद्र नगर के चोटिला के निकट नवा गांव में श्री सरस्वती विद्या मंदिर के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। यह भवन 11 करोड़ रुपये से अधिक दान की गई राशि से बना है। इंडियन फैमिली एसोसिएशन कनाडा और उर्मि सरोज चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सुरेंद्र नगर के चोटिला के निकट वाडी वसाहट में श्री सरस्वती विद्या मंदिर नाम से स्कूल बनवाया है। इस नवनिर्मित भवन के उद्घाटन समारोह में कैबिनेट मंत्री श्री पुरशोत्तम रूपाला, श्री माधव प्रियदासजी स्वामी, श्री रमेशभाई ओझा, सांसद श्री रामभाई मोकरिया और सौराष्ट्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नितिन पेठानी शामिल हुए।
इस मौक पर श्री पुरशोत्तम रूपाला ने प्रशंसा करते हुए कहा कि यह स्कूल इस बात का जीवंत उदाहरण है कि किस प्रकार जीवन बदलने वाले अनुभवों के माध्यम से कोई इंसान या समूह अपनी सार्थक मदद से समाज को नया आयाम और नई दिशा दे सकता है। श्री पुरशोत्तम रूपाला ने कहा कि अति पिछड़े वाडी समुदाय के छात्रों को स्कूल सौंपने पर मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है। आगे उन्होंने कहा कि यह पहल गुजरात में एक उदाहरण स्थापित करेगी क्योंकि इसका उद्देश्य गांव और शहर के बीच की खाई को दूर करना है।
मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि वादी वसाहट में सरस्वती विद्या मंदिर “सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास” का एक वास्तविक उदाहरण है। पूज्य माधव प्रियस्वामी ने उर्मीसरोज चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक श्री जगदीश त्रिवेदी की काफी प्रशंसा की और इसे अभूतपूर्व कदम बताया। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में ऐसे जनकल्याण के काम और भी होते रहेंगे।
स्कूल के उद्घाटन के पीछे की कहानी दिलचस्प है क्योंकि यह एक ऐसे व्यक्ति द्वारा पूर्णत: परोपकार का कार्य है जिसने दबे-कुचले तबके के कल्याण के लिए अपनी कमाई खर्च करने का संकल्प लिया। उर्मी सरोज चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना इसके संस्थापक श्री जगदीश त्रिवेदी ने वर्ष 2016 में की थी। उनका मानना है कि “मानवता की सेवा ही ईश्वर की सेवा है”। उन्होंने समाज की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया और सेवानिवृत्ति के बाद 11 करोड़ रुपए दान करने की सार्वजनिक रूप से प्रतिबद्धता व्यक्त की, जिसका जीता जागता प्रमाण यह स्कूल है। श्री जगदीश त्रिवेदी का कहना है कि समाज को स्कूल सौंपना केंद्रीय मंत्री श्री पुरशोत्तम रूपाला द्वारा प्रेरित है, जिन्होंने यह सुनिश्चित करने में प्रेरक भूमिका निभाई कि अति पिछड़े वाडी समुदाय के बच्चों को शिक्षा के लिए बुनियादी ढांचा मिल सके।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गिरफ्तार,पूछताछ जारीफर्जी कागजात किया गया बरामद बांग्लादेशी महिला को भी किया गया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात रूईधासा प्रेमपुल के पास से एक … Read more
- निजी स्कूल पर मनमानी शुल्क वसूली का आरोप, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से कार्रवाई की मांग,जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने सौंपा ज्ञापन किशनगंज। जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंप कर किशनगंज स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल पर नियमों के विरुद्ध विभिन्न … Read more
- धान में अधिक कल्ले के लिए संतुलित पोषण अपनाएं किसान – डीएओकटिहार-जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार चालू खरीफ मौसम में धान की बेहतर पैदावार को लेकर सजग और सक्रिय हैं। उनके द्वारा किसानों को निरंतर उपयोगी सलाह दी जा रही है। श्री कुमार ने … Read more
- 05 पियक्कड़ एवं 01 तस्कर गिरफ्तार,भेजे गये जेलकदवा/कटिहार– थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू कराने को लेकर कदवा पुलिस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर … Read more
- गुमशुदा बच्चा हुआ बरामद, बच्चा पाकर परिजन खुशडंडखोरा/कटिहार– डंडखोरा पुलिस की सक्रियता सामने आई है। पुलिस क्षेत्र से गुम हुए एक लड़के को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार … Read more
- सड़क किनारे सिक्योरिटी गार्ड का शव हुआ बरामद,जांच में जुटी पुलिसक्षेत्र में सनसनी मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितोरिया पंचायत के किसान चौक के पास प्राथमिक विद्यालय गुमटी टोला के पास कटिहार – मनिहारी मुख्य सड़क के पूर्व पार सड़क के किनारे एक … Read more
- महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याकटिहार – नगर निगम में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की और से जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 29 फरियादियों की समस्या … Read more
- राजमणि दीदी नीलम आनंद की 74 वीं जयंती अवतरण दिवस के रूप में मनाई गईवृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश समेली /कटिहार- जिले के समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत स्थित यूथ पावर लोक कला मंच भरेली के प्रांगण में सोमवार को प्रथम शिव शिष्य साहब श्री … Read more
- श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से भक्ति एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ श्री श्याम ज्योत कीर्तनकटिहार- श्री श्याम मित्र मंडल रजिस्टर कटिहार के तत्वावधान में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर अरविंद कटारुका एवं अनिमेष कटारुका के सहयोग से शहर के दौलतराम चौक विनायक … Read more
- कटिहार-मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहतस्पेशल ट्रेन के 5 अतिरिक्त फेरे बढ़े कटिहार – कटिहार जिले सहित सीमांचल के लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और यात्रा की मांग को … Read more
- योजना संचालन में आ रही बाधा को तत्काल दूर करना सुनिश्चित करें–डीएमसमन्वय समिति की बैठक में हुई विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कटिहार– एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की … Read more
- एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजनकटिहार – बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के तत्वाधान में जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई कटिहार की ओर से सिविल सर्जन सभागार में एचआईवी -एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर समन्वय बैठक, एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीकिशनगंज। सोमवार को कुर्लीकोट थाना क्षेत्र स्थित भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीमा समन्वय बैठक (Border Meeting) आयोजित की गई। बैठक … Read more
- ‘अभियान बसेरा’ के तहत 29 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चाठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित “अभियान बसेरा” के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय ठाकुरगंज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड संख्या-02, खोपड़ा पट्टी के 29 … Read more
- बहादुरगंज में हिंसक प्रदर्शन मामला: 22 उपद्रवी गिरफ्तारडीएसपी और बीडीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल; करीब 3 लाख के नुकसान का अनुमान।। बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत नीट पेपर लीक और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बहादुरगंज में हुए उग्र प्रदर्शन … Read more



























