- जिले में 05 बजे तक पोर्टल पर 15 हजार से अधिक लोगों का दर्ज हुआ टीका
- लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लेने में दिखाई रुचि
- लोगों की सहूलियत के लिए जिले में बनाया गया 245 टीकाकरण केंद्र
किशनगंज /प्रतिनिधि
कोविड-19 संक्रमण से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार द्वारा मुफ्त टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण की रफ्तार में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 09 अक्टूबर को टीकाकरण महा-अभियान चलाया गया। जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को टीकाकरण महा-अभियान को लेकर जागरूक भी किया गया था। लोगों की सहूलियत के लिए जिले में 245 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। सभी टीकाकरण केंद्रों की जानकारी स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों तथा अधिकारियों द्वारा स्थानीय लोगों तक पहुँचाई गई जिससे कि सभी लोग टीकाकरण महा-अभियान में भाग ले सकें।
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि जिले में कोविड टीकाकरण महाअभियान में लोगों द्वारा टीकाकरण के प्रति रुचि दिखाई गई। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग इस उपलब्धि से बेहद उत्साहित है। अब लोगों को लग रहा कोविड-19 टीका बिल्कुल सुरक्षित है और यह लोगों की प्रतिरोधक क्षमता के विकास में सहायक होता है। इसलिए सभी लोगों को कोविड-19 का टीका लगाना जरूरी है। जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने महाअभियान में बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाने के लिये आम जिलावासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिले के शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण माह दिसम्बर तक संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शुमार है।उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 7 लाख से अधिक लोगो को प्रथम डोज एवं 1.53 लाख लोगो को दूसरा डोज टीका लगाया गया है। तकनीकी इंटरनेट समस्या के कारण बहुत से लोगों के टीकाकरण का विवरण पोर्टल पर दर्ज नहीं हुआ है। सभी टीका लाभार्थी का विवरण पोर्टल पर तीव्र गति से दर्ज कराया जा रहा है।
लोगों ने टीका के दूसरे डोज लेने में दिखाई रुचि :
टीकाकरण महा-अभियान में पहला डोज लगा चुके लोगों ने टीका के दूसरे डोज लगाने में विशेष रुचि दिखाई। लोगों को अब टीका से किसी तरह की समस्या नहीं है और वह निडर होकर अपना दूसरा डोज लगाने के लिए आगे आ रहे हैं। लोगों का कहना था कि कोविड-19 टीका लगाने से उन्हें किसी तरह की समस्या नहीं होती है बल्कि टीका लगाने के बाद वह संक्रमण से सुरक्षित हो सकते हैं। टीका लगाने के बाद भी लोगों को कोविड-19 से सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक उपाय जैसे नियमित मास्क का प्रयोग, सैनिटाइजर का इस्तेमाल, लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखना आदि के लिए जागरूक किया गया। सभी अधिकारियों द्वारा विभिन्न टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण भी किया गया।
लोगों की सहूलियत के लिए जिले में बनाया गया 245 टीकाकरण केंद्र :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया की 09 अक्टूबर को आयोजित टीकाकरण महाअभियान में लोग आसानी से अपने घरों के नजदीक टीका लगवा सकें इसलिए जिले में 245 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। सभी टीकाकरण केंद्रों की जानकारी स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों तक पहुँचाई गई थी। टीकाकरण में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही आईसीडीएस, शिक्षा, जीविका, केयर इंडिया, यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ आदि का सहयोग लिया गया। इतना ही नहीं ग्रामीण स्तर पर त्रि-स्तरीय पंचायती राज प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया गया।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- अमित शाह का बिहार दौरा: घुसपैठ बर्दास्त नहीं,सीमांचल क्षेत्र में सीमा के 10 किलोमीटर के अंदर के सारे अवैध अतिक्रमण ध्वस्त होंगे अररिया /प्रतिनिधि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बिहार दौरे के दुसरे दिन अररिया के सिकटी प्रखंड अंतर्गत भारत नेपाल सीमा के लेटी में आयोजित लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए बांग्लादेशी घुसपैठ के … Read more
- फारबिसगंज नगर परिषद बोर्ड की बैठक आयोजित,15 एजेंडों पर लगी मुहरफारबिसगंज/बिपुल विश्वास फारबिसगंज नगर परिषद के वार्ड पार्षदों की साधारण बैठक स्थानीय नप कार्यालय स्थित सभा कक्ष में आयोजित की गई। जिसमें उपस्थित पार्षदों की सहमति से सभी 15 एजेंडों को सर्वसम्मति से पारित कर … Read more
- महिला ने पेट्रोल उड़ेलकर आत्महत्या का किया प्रयास, गंभीर हालत में किशनगंज रेफरटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत धवैली पंचायत के वार्ड संख्या 3 में बुधवार को एक महिला द्वारा स्वयं पर पेट्रोल उड़ेलकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस … Read more
- नाबालिग लड़की लापता, मां ने थाने में आवेदन देकर बरामदगी की लगाई गुहारकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपनी पुत्री के लापता होने को लेकर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। प्राथमिकी बुधवार को दर्ज करवाई है दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सदर … Read more
- सीमा सुरक्षा और विकास को लेकर गृहमंत्री ने की चर्चा : डॉ जायसवालकिशनगंज/प्रतिनिधि एमजीएम मेडिकल कॉलेज में हुए कार्यक्रम और रात्रि विश्राम के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हवाई मार्ग से अररिया के लिए रवाना हुए थे।केंद्रीय गृह मंत्री सुबह करीब 11 बजकर 20 … Read more
- गृहमंत्री अमित शाह ने किशनगंज में प्राचीन हनुमान मन्दिर में की पूजा अर्चनासंवाददाता/किशनगंज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने तीन दिवसीय सीमांचल दौरे के दुसरे दिन यानी गुरुवार को किशनगंज के पूरब पल्ली स्थित प्राचीन हनुमान मन्दिर में पूजा अर्चना की।मालूम हो कि श्री शाह माता … Read more
- अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रारसिया पंचायत के भाटाबाड़ी गांव में अखंड हरिनाम संकीर्तन का कल से शुभारंभ पौआखाली/रणविजय ठाकुरगंज प्रखंड के रसिया पंचायत अंतर्गत भाटाबाड़ी टोला में गुरुवार को भक्ति और उत्साह का माहौल देखा गया. यहाँ शुक्रवार से … Read more
- ठाकुरगंज में 27–28 फरवरी को यूडीआईडी लंबित आवेदनों के निष्पादन हेतु विशेष शिविरठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) के लंबित आवेदनों के निष्पादन के लिए दिनांक 27 एवं 28 फरवरी 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ठाकुरगंज में ‘मिशन मोड’ में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। दो … Read more
- आंध्र प्रदेश में किशनगंज के 60 वर्षीय व्यक्ति की कथित हत्या,परिवार ने शव लाने के लिए लगाई गुहारदिघलबैंक /मुरलीधर झा जिले के दिघलबैंक प्रखंड के लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या 4 निवासी 60 वर्षीय चौकीदार मुर्मू की आंध्र प्रदेश में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिवार का आरोप है कि केरल मजदूरी … Read more
- सशस्त्र सीमा बल की पहल: ठाकुरगंज के चुरली में नि:शुल्क मानव-पशु चिकित्सा शिविर, सैकड़ों ग्रामीण व पशुपालक लाभान्वितठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह सशस्त्र सीमा बल की 19वीं वाहिनी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को ठाकुरगंज क्षेत्र में नि:शुल्क मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के … Read more
- पोठिया में अग्निकांड पीड़ित 11 परिवारों को दिया गया मुआवजाकिशनगंज/पोठिया /राज कुमार पोठिया प्रखंड में हालिया अग्निकांड से प्रभावित 11 परिवारों को पोठिया प्रशासन ने राहत राशि प्रदान की। गुरुवार को अंचल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीओ मोहित राज ने सभी पीड़ितों को … Read more
- आपदा प्रबंधन के सहयोग से माॅकडील का हुआ आयोजन,बचाव को लेकर किया गया जागरूककटिहार – राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशा निर्देश राज्य आपदा प्रबंधन के सहयोग से भूकंप संवेदनशील कटिहार जिले में भूकंप के जोखिम कम करने तथा बचाव को लेकर आमजनों को जागरुक करने के 5 … Read more
- महानंदा नदी किनारे से वृद्ध महिला का शव पुलिस ने किया बरामदप्राणपुर /कटिहार – रोशना थाना पुलिस ने लाभा महानंदा पुल के समीप नदी किनारे से एक अस्सी वर्षीय वृद्ध महिला का शव बरामद किया है । शव की पहचान पश्चिम बंगाल के हरिश्चंद्रपुर थाना क्षेत्र … Read more
- कटिहार में 17 पियक्कड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कियाआजमनगर /कटिहार – थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब पीकर बवाल करने वाले 17 पियक्कड़ को आजमनगर पुलिस ने बुधवार की रात्रि गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आजमनगर बाजार सहित थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर … Read more
- कटिहार: मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर बताकर पीटपुलिस ने की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील कदवा /कटिहार – कदवा प्रखंड क्षेत्र के कदवा गाँव में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला को बच्चा चोर होने के संदेह में कुछ लोगों … Read more
- कटिहार:दो दिवसीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी सम्पन्न,सैकड़ो किसान हुए लाभान्वितसमेकित कृषि प्रणाली व गुणवत्तामूलक फसल को लेकर जैविक,प्राकृतिक खेती,दलहन फसल लगाने कर जोर कटिहार – जिला स्थित संयुक्त कृषि भवन परिसर में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण के संयोजकत्व में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला … Read more
- आरपीएफ ने यात्री का मोबाइल चोरी करने वाला शातिर अपराधी को किया गिरफ्तारकटिहार – कटिहार रेलमंडल अंतर्गत आरपीएफ ईस्ट पोस्ट एवं सीपीडीएस की संयुक्त टीम द्वारा स्टेशन पर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान यात्रियों के सामान चोरी में संलिप्त एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया। … Read more
- कटिहार:नारायणपुर फोरलेन पर सड़क हादसे में तीन घायल, अस्पताल में करवाया गया भर्तीमनिहारी /कटिहार -नारायणपुर फोरलेन पर गुरु वार सुबह करीब 10 बजे सीएनजी टेंपो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो कटिहार की ओर से … Read more
- भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान सह क्षेत्रीय वक्ता कार्यशाला का किया गया आयोजनकटिहार – भाजपा के पार्टी कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान क्षेत्रीय वक्ता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें चार जिला के कटिहार पूर्णिया किशनगंज अररिया से प्रतिनिधि शामिल हुए। क्षेत्रीय कार्यशाला का शुभारंभ … Read more
- भारत-नेपाल सीमा के फतेहपुर में रक्तदान शिविर आयोजित, 14 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान।संवाददाता:विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा स्थित फतेहपुर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। कार्यक्रम … Read more
- कटिहार : सीपीआई की ओर से आयोजित हुआ एक दिवसीय धरना प्रदर्शनप्राणपुर/कटिहार -प्रखंड मुख्यालय परिसर में सीपीआई पार्टी के बैनर तले लालकार्ड धारियो तथा मजदूरों ने अपने अर्जित भूमि का बासगीत पर्चा ,लालकार्ड भूमि पर कब्जा ,भूमिहीन परिवारों को जमीन दिलाने की मांग कर रहे थे।धरना-प्रदर्शन … Read more
- नेताजी सुभाष चैलेंजर्स ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट हूआ शुरु,उद्घाटन मैच में फारबिसगंज की टीम विजयीप्राणपुर/कटिहार– प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी लालगंज पंचायत अंतर्गत रोशना खेल मैदान में नेताजी सुभाष चैलेंजर्स ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरु हुआ। टूर्नामेंट में बिहार, बंगाल और झारखंड की कुल 16 टीमें ने हिस्सा ले रही … Read more




























