पूरा वातावरण खेला होबे के नारे से हुआ गुंजायमान
खोरीबाड़ी /चंदन मंडल
राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भवानीपुर से शानदार जीत हासिल की है । उन्होंने प्रियंका टिबरेवाल को 58000 से अधिक वोट से हराया हैं। इसको लेकर रविवार को पूरे राज्य सहित नक्सलबाड़ी व बागडोगरा में हर तरफ जश्न का माहौल छा गया। चुनाव आयोग द्वारा कोविड-19 के खतरे को देखते हुए जारी नियमों का उल्लंघन कर खुशी से झूमते हुए कार्यकर्ताओं ने खूब अबीर-गुलाल उड़ाए। आतिशबाजी का दौर भी चला, इस दौरान वातावरण खेला होबे नारे की गूंज से गुंजायमान रहा।
सुबह मतगणना शुरू होते ही भाजपा, तृणमूल कांग्रेस व संयुक्त पार्टी कार्यालय पर रूझान को लेकर जिज्ञासा देखी गयी। कुछ समय बाद संयुक्त पार्टी कार्यालय पर सन्नाटा छा गया, तो भाजपा व तृणमूल कार्यकर्ताओं की धड़कनें तेज हो गयी, क्योंकि दोनों पार्टियों में लड़ाई कांटे की सुनायी दे रही थी, लेकिन फिर जैसे ही पता चला कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने जीत का पताका फहराना शुरू कर दिया है, तो चारों ओर तृणमूल कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। सड़क पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जमकर होली के तरह रंग खेले। जगह-जगह पटाखे भी फोड़े गए, तो मोटर साइकिलों पर भी कार्यकर्ता जोश में नारे लगाते देखे गए। चौक -चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिला कर एक-दूसरे को बधाई दी।
मतगणना परिणाम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आये। पुलिस न केवल यातायात व्यवस्था सुदृढ करते नजर आए, बल्कि सड़क के किनारे के अतिक्रमण को भी हटाने में व्यस्त दिखे। किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो इसका लेकर पुलिस जवान -चौक चौराहे पर समाचार लिखे जाने तक मुस्तैदी के साथ डटे रहे। बता दें कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जीत ने राजनीतिक परिदृश्य में तीसरी बार अपनी जीत का झंडा फहरा दिया। इस उपचुनाव में भाजपा की हार से पार्टी कार्यकर्ताओं में गम और मायूसी की झलक साफ देखी जा रही है। तृणमूल की जीत से पार्टी कार्यकर्ता काफी खुश हैं। तृणमूल कांग्रेस की जीत की सूचना ग्रामीण क्षेत्र की फिजा एकाएक बदल गयी। सुबह से देश के अन्य हिस्सों की खबर जानने के लिए टीवी से चिपके लोग अचानक से सड़क पर उतरकर एक-दूसरे को जीत की बधाइया देने लगे और जमकर आतिशबाजी कर खुशियां मनायी। तृणमूल कार्यकर्ताओं के साथ-साथ उनके समर्थक भी एक-दूसरे को मिठाई खिलाते नजर आए।
चुनाव के पहले क्षेत्र का समीकरण कुछ तय नजर नहीं आ रहा था। फिर भी कुल मिलाकर राजनीति के अधिकांश जानकारों का कहना था कि टक्कर भाजपा-तृणमूल कांग्रेस के बीच ही है। उत्साह व जोश भाजपा कार्यकर्ताओं में भी देखा जा रहा था , परंतु मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को मानो सांप सूंघ गया है। मतगणना के बाद हार के कारण पर चर्चा-परिचर्चा और हार का ठीकरा फोड़ने का काम शुरू कर चुके पार्टी के कार्यकर्ता बिखर कर अपने-अपने रास्ते हो लिए।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- मक्का क्रय-विक्रय एवं वैज्ञानिक खेती पर एक दिवसीय कार्यशाला सह – प्रशिक्षण का आयोजनकृषकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, भंडारण, विपणन एवं निर्यात संबंधी दी गई विस्तृत जानकारी कटिहार – कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा कटिहार के तत्वाधान में संयुक्त कृषि भवन के सभागार में … Read more
- सीमांचल की रेल परियोजनाओं को लेकर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन से की मुलाकात, कई अहम मांगें उठाईंअररिया/बिपुल विश्वास सीमांचल में रेल विकास को नई गति देने के उद्देश्य से अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मुलाकात कर अररिया … Read more
- युवाचार्य वर्धापना समारोह आयोजित,आचार्य श्री ने दिया संघ को अनमोल रत्न-मुनि प्रशांतकटिहार – आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री प्रशांत कुमार जी मुनिश्री कुमुद कुमार जी के सान्निध्य में युवाचार्य वर्धापना समारोह आयोजित हुआ। जनसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री प्रशांत … Read more
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के तहत नगर निगम का विशेष अभियानबाटा चौक से गुरुद्वारा तक हुई कार्रवाई1,700 का जुर्माना वसूला कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम – 2026 के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने … Read more
- मनिहारी स्टेशन के उन्नयन कार्य की धीमी रफ्तार पर डीआरएम नाराज,अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देशमनिहारी /कटिहार – कटिहार रेल मंडल के मंडल के डीआरएम किरेन्द्र नरह ने शुक्रवार को मनिहारी रेलवे स्टेशन एवं रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण कर चल रहे विकास एवं उन्नयन कार्यों … Read more
- चोरी के शक में तीन युवकों की खूंटे से बांधकर पिटाई, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप,मुखिया पति सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्जअररिया के फारबिसगंज की मटियारी पंचायत का मामला पुलिस ने शुरू की जांच, मुखिया पति ने आरोपों से किया इनकार अररिया/अरुण कुमार फारबिसगंज थाना क्षेत्र की मटियारी पंचायत से कानून … Read more
- किशनगंज में अवैध लॉटरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 1.48 करोड़ के टिकट व नकदी बरामदसंवाददाता/किशनगंज जिले में अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किशनगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के अवैध लॉटरी टिकट बरामद … Read more
- नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, सुनसरी में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू,
प्रधानमंत्री बोले— अफवाहों से बचें, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाईधार्मिक जुलूस के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक की मौत; कई घायल, पूरे इलाके में सुरक्षा बल तैनात रिपोर्ट: अरुण कुमार भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के सुनसरी … Read more - डीएम ने छह सदस्यीय टीम के साथ महानंदा रिंग बांध का किया निरीक्षणअमदाबाद /कटिहार – भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान के मामले में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने छह सदस्यीय टीम के साथ भोलामारी स्थित महानंदा रिंग बांध का निरीक्षण किया। इस … Read more
- गंगा का कटाव तेज, 55 एकड़ जमीन नदी में समाई,किसान परेशानमक्के की फसल भी बर्बाद ग्रामीणों ने बाढ़ नियंत्रण विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप बरारी /कटिहार- प्रखंड के बकिया सुखाय पंचायत क्षेत्र में गंगा नदी का कटाव लगातार तेज … Read more
- सालमारी बाजार में नाला निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में हर्ष नाला निर्माण से जल जमाव की समस्या होगी दूर सालमारी /कटिहार – सालमारी मुख्य बाजार में अंबेडकर चौक से लेकर बाजार होते हुए उच्च विद्यालय तालाब तक जिला परिषद कोष … Read more
- भाजपा सांसद के बयान पर कांग्रेस ने फूंका पुतला,माफी नहीं मांगने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनीमहिला कांग्रेस के नेतृत्व में किया गया विरोध प्रदर्शन कटिहार – भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित बयान के विरोध में गुरुवार को कटिहार के शहीद चौक पर … Read more
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर बिहार का शौर्य: बिहार पुलिस लघु फिल्म की विशेष स्क्रीनिंगपटना/कटिहार – विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन पटना में भूमिका विहार की ओर से निर्मित “बिहार का शौर्य: बिहार पुलिस” लघु … Read more
- श्रावणी मेले को लेकर मनिहारी गंगातट पर प्रशासनिक तैयारी तेजमनिहारी – श्रावणी मेले के मद्देनजर मनिहारी गंगातट पर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अंचलाधिकारी चंदन कुमार,थानाध्यक्ष संतोष … Read more
- पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा गया जेलहसनगंज /कटिहार – पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया है। पुलिस की इस … Read more
- हसनगंज में मनाया गया विश्व मानव तस्करी विरोध दिवस,बच्चों को दी गई जानकारीहसनगंज – प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में विश्व मानव तस्करी विरोध दिवस मनाया गया । बच्चों को मानव तस्करी के बारे में विस्तार से बताया गया तथा … Read more
- नगर निगम कटिहार का चला संयुक्त अभियान,अतिक्रमण हटाने एवं एसडब्ल्यूएम नियम-2026 के उल्लंघन पर ₹5,700 का जुर्माना वसूलाकटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाने एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन रूल्स 2026 के प्रभावी अनुपालन को लेकर संयुक्त विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान … Read more
- रेलवे पूर्वी गेट के समीप शराब पीते 10 लोग गिरफ्तारकचना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के कचना थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे … Read more
- फुलवरिया बाजार की मुख्य सड़क बनी तालाब, हल्की बारिश में जलजमाव से बढ़ी परेशानी; नाला व सड़क निर्माण की उठी मांगटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड के भोरहा पंचायत स्थित फुलवरिया बाजार में हल्की बारिश ने ही सड़क निर्माण और जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। फुलवरिया … Read more
- पिताजी की दवा लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, गांव में पसरा मातमविजय कुमार साह/किशनगंज बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के लौचा पुल के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में टेढ़ागाछ प्रखंड के डाकपोखर पंचायत अंतर्गत कुछहा बेणूगढ़ निवासी 25 वर्षीय राजा कुमार … Read more
- डीआरडीए निदेशक ने की प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देशविजय कुमार साह / टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड कार्यालय में डीआरडीए निदेशक शशिम सौरभ मणि ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक … Read more




























