शिविर में 75 यूनिट रक्त किया गया संग्रहित
नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवक भी रक्तदान शिविर में हुए शामिल
रक्तदानियों को प्रोत्साहित करने पहुंचे जिले के अधिकारी
रेड क्रॉस सचिव मिक्की साहा को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री करेंगे सम्मानित
किशनगंज /संवाददाता
आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।’अमृत महोत्सव’ के मौके पर शनिवार को आम लोगों को रक्त दान के लिए प्रेरित करने और रक्तदान के रूप में समाज में फैली भ्रांति को दूर करने के लिये सदर अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन कर लोगो को रक्तदान हेतु प्रोत्साहित किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सह अध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी डॉ आदित्य प्रकाश और एमजीएम मेडिकल कॉलेज के निदेशक सह चैयरमेन इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर मेगा ब्लड शिविर का उद्घाटन किया ।

इस अवसर पर डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह मानवता के लिए की गई बहुत अच्छी पहल है। रक्त देने से शरीर मे खून की कमी या किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन अनमोल है, रक्तदान करने से किसी व्यक्ति की जिंदगी बचाने में मदद मिलती है। रक्त की कमी से किसी की जान न जाए इसलिए जब भी जरुरत हो हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। डॉ जायसवाल ने कहा कि
दर्जनों सदस्यों ने रक्तदान कर देश को स्वतंत्र कराने वाले वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया है। रक्तदान से संग्रहित रक्त को जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही खून की कमी से कई बीमारियां होती है, इस हेतु रक्तदान कर लोगों को खून की कमी से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है।

कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सभी को अपनी सहभागिता निभाना चाहिए ।उन्होंने कहा भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए रक्तदान से बेहतर कोई सेवा नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिए आगे आएं। कहा कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिए आगे आए साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए टीका लगवाने की अपील भी की गई।

डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने बताया कि समाज मे बेहतर कार्य अपने दायित्व के प्रति निर्वहन, कर्मठ लगनशील रहने वाले इंडियन रेडक्रोस सोसाइटी के सचिव मिक्की साहा को बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के द्वारा सम्मनित किया जाएगा । मिक्की साहा ने इस सम्मान के लिये डॉ दिलीप कुमार जायसवाल को अनेक अनेक धन्यवाद दिया और कहा कि जब तक मेरा जीवन रहेगा में समाज की सेवा करता रहूंगा।

इस मौके पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।इस शिविर में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ,जैन युवा मंडल, गायत्री परिवार एवं नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों ने बढ़चढ़ भाग लिया ।रेड क्रॉस के सचिव मिक्की साहा ने बताया कि शिविर में 75 यूनिट रक्तदान किया गया।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ नंदन ,डॉ उर्मिता ,डीपीएम मुनाज़िम आलम, सौरभ कुमार ,मनीष जैन, विशाल जैन, कृष्णानंद चौधरी, रूपेश झा, पद्मा भारतीय, सौर्य वर्धन , दीक्षा जैन, सोनिया काला, नुसरत ,कुलदीप, मोमीद हुसैन ,निधि प्रिया, वृजिता कौर राय, विकास दफ्तरी ,सुमित साह, श्याम शर्मा , मनोज सिंह
आदि युवाओं ने बढ़चढ़ भाग लिया है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- सीमावर्ती कादोगांव बाजार में पारंपरिक हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया होलिका दहन का पर्वरणविजय/किशनगंज किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र कादोगांव बाजार में होलिका दहन का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों ने हिस्सा … Read more
- इफ्तार बनाते समय लगी आग 12 घर जलकर राख,लाखो का नुकसानदो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू, लाखों की संपत्ति नष्ट अमदाबाद /कटिहार – नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 5 में सोमवार की शाम इफ्तार की तैयारी के दौरान अचानक आग लग … Read more
- बिजली का करंट लगने से बालक की मौत, परिजनों में पसरा मातमप्राणपुर /कटिहार – प्राणपुर थाना क्षेत्र के धरहन पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव के चंचल शर्मा के दस वर्षीय पुत्र मनीष कुमार की बिजली की करंट लगने से उसकी मौत हो गयी है। मृतक बालक … Read more
- होली को लेकर डंडखोरा पुलिस ने निकाला गया फ्लैग मार्चडंडखोरा/कटिहार–होली पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर डंडखोरा पुलिस की ओर से थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस थाना क्षेत्र के सभी … Read more
- अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,सड़क को करवाया गया अतिक्रमणमुक्तअवैध रुप से बने दुकानों को हटाकर सड़क को कराया गया अतिक्रमणमुक्त प्राणपुर/कटिहार – प्रखंड क्षेय्र अन्तर्गत एनएच 31 सड़क बुद्धनगर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर अवैध रूप से अवस्थित 44 दुकानों को … Read more
- बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर कमेटी सदस्यों ने पर्यटन विभाग के सचिव को सौंपा ज्ञापन सालमारी /कटिहार – बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर के कमेटी सदस्यों ने सचिव पिंटू यादव के द्वारा बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के सचिव उदयन मिश्रा को ज्ञापन सौंप कर बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में … Read more
- मनिहारी में विज्ञान का धमाका,नेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा की चमकमनिहारी /कटिहार – नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। जहां विद्यार्थियों ने अपनी खोजपरक जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न तकनीकी … Read more
- होलिका दहन समिति की ओर किया गया स्तंभ रोपण पुजनदेर रात किया गया होलिका दहन कटिहार – बड़ा बाजार हाट होलिका दहन समिति की ओर से 2 मार्च 2026 सोमवार को दिन के 10:30 बजे पूरे विधि विधान के साथ स्तंभ रोपण की … Read more
- 8 मार्च को महिला सशक्तिकरण की गूंज,’चिन्नी मत हो उदास’ से जागेगा आत्मबल का संदेशकटिहार – आगामी 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर कोशी संगम संस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण पर आधारित प्रभावशाली नाटक चिन्नी मत हो उदास का भव्य मंचन किया जाएगा। नाटक का रिहर्सल … Read more
- पोठिया थाना में होली पर्व को लेकर निकला फ्लैग मार्चअसामाजिक तत्वों,शराब के अवैध कारोबार और हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर समेली /कटिहार – आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पोठिया थाना क्षेत्र में … Read more
- भूमि विवाद में एक एकड़ मक्का को किया गया क्षतिग्रस्तमामले को लेकर थाना में दिया गया आवेदन बरारी /कटिहार – थाना क्षेत्र के कुड़िया गांव में फसल क्षति एवं जमीन से बेदखल को लेकर बरारी थाना में एक महिला किसान अहिल्या देवी ने … Read more
- विद्यार्थी परिषद की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजनकटिहार -अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटिहार इकाई की प्रांत सह मंत्री विनय सिंह के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया किया गया । कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं … Read more
- होली पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्चकिशनगंज /प्रतिनिधि शांतिपूर्ण माहौल में होली पर्व सम्पन्न करवाये जाने को लेकर सोमवार की शाम को सदर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च में डीएम विशाल राज,एसपी संतोष कुमार, एसडीएम अनिकेत कुमार, … Read more
- होली मनाने प्रदेश से घर पहुंच रहे है लोग ,ट्रेनों में खचाखच भीड़किशनगंज/प्रतिनिधि होली में पर्व में अब एक दिन शेष बचे हुए है।होली का पर्व जैसे जैसे नजदीक आने लगा है,रेलवे स्टेशन में लोगों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। रविवार और सोमवार को भी … Read more
- सोने का चेन छीन कर बदमाश हुए फरार,मामला दर्जकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के धरमगंज केला बगान के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने रविवार को एक व्यक्ति के गले से दो सोने का चेन छीन लिया और फरार हो गया। पीड़ित ने … Read more
- होली पर्व को लेकर थानाध्यक्ष को सतर्कता बरतने का दिया गया निर्देश,256 स्थानों में की गई मजिस्ट्रेट की तैनातीकिशनगंज/प्रतिनिधि होली पर्व को लेकर सोमवार से ही चिन्हित स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।पर्व को लेकर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई … Read more
- होली को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, रंग-गुलाल और पिचकारियों की जमकर हो रही बिक्रीठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह होली पर्व को लेकर ठाकुरगंज नगर के प्रमुख चौराहों एवं बाजारों में लोगों का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। चारों ओर रंग-गुलाल की सजी दुकानें, आकर्षक पिचकारियाँ और त्योहार से … Read more
- होली को लेकर प्रशासन सतर्क,टेढ़ागाछ में निकाला गया फ्लैग मार्चआगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से। विजय कुमार साह /टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रशासन द्वारा सोमवार को व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च प्रखंड मुख्यालय से शुरू … Read more
- अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1500 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्टसमेली /कटिहार – जिला के पोठिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के ग्राम टीकापट्टी में छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 1500 लीटर … Read more
- बिहार पुलिस सप्ताह के मौके पर मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजनडंडखोरा/कटिहार – पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस सप्ताह का प्रखंड में सफल आयोजन किया गया।इस दौरान डंडखोरा पुलिस की ओर से स्वच्छता अभियान,अफवाहों के प्रति आमजनों को जागरुक करने जैसी अन्य गतिविधियां संचालित … Read more


























