कार्यक्रम में वक्ताओं ने गांधी दर्शन की महत्ता पर डाला प्रकाश
महात्मा गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि
किशनगंज /प्रतिनिधि
आजादी का अमृत महोत्सव एवं महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर व्यवहार न्यायालय, किशनगंज में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें श्री मनोज कुमार-।, जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज, श्री आशुतोष पाण्डेय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, द्वितीय, किशनगंज सहित पैनल अधिवक्तागण श्री अनिन्दो कुमार दास, श्री मधुकर प्रसाद गुप्ता एवं टारजन कुमार दास सहित कई वक्ताओं ने गांधी दर्शन पर अपने-अपने महत्वपूर्ण विचारों को रखा।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज ने इस अवसर पर यह दर्शाया कि महात्मा गॉंधी भारतीय दर्शन की महत्ता को समझते हुए सत्य और अहिंसा के सिद्धांत को प्रस्तुत किया और अपने कर्त्तव्यों द्वारा उस पर खरे उतरे । उन्होंने यह बतलाया कि गॉंधी जी शिक्षा, प्रकृति, वातावरण, स्वच्छता और प्रकृति चिकित्सा पर भी विशेष ध्यान दिये थे । उनका मानना था कि प्रकृति मानव के आवश्यकताओं की पूर्ति करने हेतु संपन्न है, परन्तु वह मनुष्य लोभ की पूर्ति नहीं कर सकती है, इस कारण संतुलित विकास किया जाना चाहिए, असंतुलित विकास विनाश का कारण बनता है।
अध्यक्ष ने इस संदर्भ में शक्तिशाली, सक्षम व सभ्य नागरिक बनने हेतु भारतीय दर्शन का सरल सुत्र प्रस्तुत किया, जो सम, दम, श्रद्धा, समाधान, उपरति और तितिक्षा है। सम का तात्पर्य मन का संयम, दम का तात्पर्य इंन्द्रियों का नियंत्रण, श्रद्धा-शास्त्रों व संस्थानों के प्रति निष्ठा, समाधान-मन व चित्त का शोधन, ज्ञान वृद्धि के लिए और उस ज्ञान का वास्तविक प्रयोग करने के लिए। इस संदर्भ में उन्होंने गौतम बुद्ध का उदाहरण दिया, जिन्होंने अंगूली माल दश्यु का हृदय परिवर्तन अहिंसक तरीके से कर दिया। उपरति-फल की चिंता छोड़कर कार्य के उद्देश्यों को सही तरीके से पूर्ण करना। साथ ही विक्षेपकारी (बाधा डालने वाले) कार्य से विरत रहना और तितिक्षा का तात्पर्य शीतोष्ण द्वन्द्व सहने की क्षमता विकसित करना।
यहां पर उन्होंने इसका अर्थ यह बतलाया कि हमें सहनशक्ति भी बढ़ानी चाहिए।इस कार्यक्रम में वैष्णव जन तेने कहिये गान के साथ कार्यकम का शुभआरंभ हुआ था यह गान श्रीमती सविता कुमारी व सुश्री पिंकी कुमारी, व्यवहार न्यायालय कर्मी, किशनगंज एवं सुश्री नमीता सिन्हा, अर्ध विधिक स्वयं सेवक द्वारा किया गया। अधिवक्तागण श्रीमती सोनी कुमारी एवं श्रीमती रचना कुमारी द्वारा महात्मा गॉंधी पर एक कविता सुनायी गयी।
इस कार्यक्रम का संचालन श्री रजनीश रंजन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, तृतीय, सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री आशुतोष पाण्डेय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, द्वितीय, किशनगंज, श्री जितेन्द्र कुमार-।, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम किशनगंज, श्री सुभाष चन्द द्विवेदी, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, तृतीय, किशनगंज, श्री श्यामनाथ साह, न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम श्रेणी, किशनगंज, श्री संदीप साहिल, न्यायिक दण्डाधिकारी, द्वितीय श्रेणी, श्री रोहित कुमार गौरव, न्यायिक दण्डाधिकारी, द्वितीय श्रेणी, किशनगंज एवं अधिवक्तागण, पैनेल अधिवक्तागण, अर्ध विधिक स्वयं सेवक व शिक्षकगण वगैरह उपस्थित थे।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री जितेन्द्र कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, किशनगंज ने किया।
उपरोक्त कार्यक्रम के अतिरिक्त नेशनल उच्च विद्यालय, किशनगंज के सहयोग से अर्ध विधिक स्वयंसेवकों द्वारा गॉंधी जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी भी निकाला गया।
आज की अन्य खबरे पढ़े :
- एसएसबी-पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तारमुरलीधर झा/दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल पलसा … Read more
- महिला से मोबाइल छीन कर बाइक सवार बदमाश फरारसागर चंद्रा/ किशनगंज पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद बाइक सवार बदमाशों का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। रविवार को बदमाशों ने घर जा रही महिला को अपना … Read more
- बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, रुपये और आभूषण ले गया चोरकिशनगंज/सागर चंद्रा अज्ञात चोरों के द्वारा बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। शहर के लहरा चौक अलफलाह नगर निवासी सोहेल अहमद बकरीद की नमाज अदा … Read more
- दहेज की मांग कर पत्नी को घर से निकाला,दुधमुंहे बच्चे को छीना, पुलिस ने दिलाया वापससागर चंद्रा/किशनगंज शहर के धरमगंज में दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं उसने महिला की गोद से उसके … Read more
- कुर्की वारंट जारी होने के बाद फरार आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया न्यायिक हिरासत मेंराज कुमार/पोठिया/किशनगंज: पोठिया थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत कुर्की वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की … Read more
- न्यायालय के आदेश पर आरोपी के घर कुर्की-जब्ती, दरवाजे-खिड़कियां समेत सामान जब्तबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत न्यायालय के निर्देश पर जारी कुर्की जब्ती आदेश के तहत बहादुरगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र स्थित दुलाली गावं के एक आरोपी के घर कुर्की जब्ती की कारवाई की। कुर्की जब्ती … Read more
- किशनगंज:जिला पदाधिकारी ने आमजनों की समस्याएं सुनीं,दिए जरूरी निर्देशसंवाददाता/ किशनगंज बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान–जीवन आसान को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी विशाल राज द्वारा आम जनमानस की समस्याओं … Read more
- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर,दो लोग घायलकिशनगंज /निशांत किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो बाइक में टक्कर मार दिया जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना सोमवार शाम की … Read more
- राष्ट्रीय लोक मोर्चा का जिलाध्यक्ष का चुनाव में उमाकांत आनंद निर्विरोध चुने गयेकटिहार – शहर के जैन अतिथि भवन विनोदपुर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का जिलाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें उमाकांत आनंद को पुनः जिला अध्यक्ष के रुप में निर्विरोध चुना गया। इस … Read more
- शिक्षक ने किया दूसरा विवाह:दूसरी पत्नी संग मिल पहली पत्नी को कर रहा प्रताड़ितपीड़िता भाई संग पहुंची थाना सुरक्षा की लगाई गुहार मनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के रतनपुर निवासी सरकारी शिक्षक पर उसकी पत्नी ने दूसरी पत्नी संग मिल उसे और … Read more
- प्रभारी मंत्री डाॅ. प्रमोद कुमार के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता ने रेलवे स्टेशन पर किया स्वागतकटिहार – बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री जिला प्रभारी मंत्री डाॅ. प्रमोद कुमार के कटिहार आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने … Read more
- गेड़ाबाड़ी बाजार में जनसंवाद:दुकानदारों की पीड़ा सुनकर समाधान का दिया भरोसाकोढ़ा /कटिहार-कोढा के गेड़ाबाड़ी बाजार में सोमवार को जनप्रतिनिधियों और फुटकर दुकानदारों के बीच सीधा संवाद देखने को मिला। वर्षों से बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे दुकानदारों ने अपनी समस्याएं … Read more
- जनता की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता- तारिक अनवरकाढ़ागोला स्टेशन के कायाकल्प कार्य का किया निरीक्षण बरारी/कटिहार – सांसद तारिक अनवर ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर आम लोगों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से … Read more
- टेढ़ागाछ में शुरू हुआ शर्मा प्योर वाटर प्लांट, अब घर-घर पहुंचेगा शुद्ध पेयजलटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के झुनकी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 07 स्थित टाटा भट्ठा के समीप सोमवार को शर्मा प्योर वाटर जल शोधन एवं वितरण केंद्र का भव्य उद्घाटन … Read more
- स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान को सफल बनाने हेतु प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजितटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय कक्ष में सोमवार को स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान को सफल बनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक … Read more
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का फारबिसगंज में हुआ जोरदार स्वागत,भाजपा पर साधा निशानाअररिया/बिपुल विश्वास बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम का फारबिसगंज आगमन पर विधायक मनोज विश्वास के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य एवं जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी … Read more
- बंद पड़े आरबीएचएम जुट मिल के जमीन पर नये सिरे से उद्योग लगाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापनबियाडा क्षेत्र से फोरलेन सड़क को लिंक रोड से जोड़ा जाय – विकास कटिहार – बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर के विधायक बिहार विधानसभा की नवगठित आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय … Read more
- ट्रैक्टर पलटने से घायल चालक की इलाज के दौरान मौत,परिजनों का रो रोकर बुरा हालकुरसेला /कटिहार – एसएच-77 पर बल्थी महेशपुर चौक के समीप रविवार को ट्रैक्टर पलटने से गंभीर रूप से घायल चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कोशकीपुर निवासी … Read more
- मनिहारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,जमीन में छिपाकर रखी 700 लीटर देशी शराब बरामदमद्य निषेध के बावजूद मद्यपान कर हंगामा करने के आरोप में छः लोगों को पुलिस ने पकडा डीएसपी के नेतृत्व में बोरनी बैरगाछी मे तीन मामले में न्यायालय के आदेश पर कुर्की … Read more
- पोखर में डूबने से 4 वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहरामहसनगंज /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के कालसर पंचायत के ऋषि टोल गोदैया गांव में एक दर्दनाक हादसे में पोखर में डूबने से 4 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के … Read more



























