किशनगंज:ठाकुरगंज में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दिवंगत बीजेपी नेता राजेश्वर वैद को दी गई श्रद्धांजलि

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

ठाकुरगंज(किशनगंज) /प्रतिनिधि

भारतीय जनता पार्टी जिला किशनगंज के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय राजेश्वर वैध को ठाकुरगंज भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय शिशु विद्या निकेतन विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया व दो मिनट का मौन रखा।भाजपा ठाकुरगंज ग्रामीण अध्यक्ष धनंजय सिंह नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता पौवाखाली अध्यक्ष दर्प लाल सिंह पोठिया अध्यक्ष सपन सिंह की उपस्थिति में श्रद्धांजलि सभा संपन्न हुई।मौके पर संघ परिवार के विभाग सह संघचालक नागराज नखत भाजपा नेता देवकी अग्रवाल मुखिया मोहन सिंह भाजपा नेता मनोज सिंह किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बिजली सिंह जी भाजपा नेता राजेश करनानी ने अपने वक्तव्य में कहा स्वर्गीय राजेश्वर वैध जी जनसंघ काल के सदस्य जे पी सेनानी भाजपा के संस्थापक सदस्य थे।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित भाजपा नेता एवं गणमान्य नागरिक






वहीं सन 2000 में किशनगंज विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी बने।मृदुभाषी सरल स्वभाव होने के कारण 2016 में किशनगंज भाजपा के जिला अध्यक्ष बने। वे एक अच्छे कुशल संगठन कर्ता स्वयंसेवक थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा कार्यकर्ता अमित सिन्हा ने किया।

मौके पर शिशु विद्या निकेतन विद्यालय के सचिव शेखर चंद्र अग्रवाल ,नंद किशोर गरोडिया, भाजपा वरिष्ठ नेता सिपाही यादव ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष ,बिनोद यादव, नवल सिंह,पूर्व उप मुख्य पार्षद कृष्ण सिन्हा ,पूर्व नगर अध्यक्ष नरेश साह, मनमोहन साह भाजपा नेता हंसराज नखत, किशन बाबू पासवान कला संस्कृति मंच के विजय शर्मा ,जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश हेमब्रेम ,अरुण सिंह महामंत्री ,भरत महतो ललित सिंह संदीप शर्मा हरी पंडित उपाध्यक्ष सपन भट्टाचार्य अतुल सिंह अरविंद झा ,अंजली मंडल, इंद्रजीत चौधरी, शिवनाथ सिंह ,सुभाष यादव ,गणेश सिन्हा ,निरंजन राय, प्रणव सिन्हा, बादल कुंडू ,रोहन राय ,कोमल साह ,राहुल यादव ,महेश सिंह, गुड्डू सिंह, प्रदीप जैन ,नरेश जैन ,लक्ष्मण झा ,गोपाल सिंह, अखिल साह ,

हीरा सिंह आनंद गोस्वामी श्याम ठाकुर बासु सिंह सुखदेव मंडल लखन मुर्मू कुलभूषण सिंह पंचम लाल सिंह वैधनाथ पासवान राजकुमार पासवान धर्मेंद्र दास असर्फी महतो नरेश कुमार गणेश संजीत भौमिक सहित ठाकुरगंज नगर ग्रामीण पौवाखाली पोठिया मंडल के दर्जनों भाजपाई उपस्थित रहे ।






आज की अन्य खबरें पढ़ें :






किशनगंज:ठाकुरगंज में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दिवंगत बीजेपी नेता राजेश्वर वैद को दी गई श्रद्धांजलि