• मेला में घूमने के लिए टीकाकरण कराना है जरूरी, दिखाना होगा प्रमाण-पत्र
• कोरोना संक्रमण की स्थिति पर रखी जायेगी विशेष निगरानी
• बिहार सरकार ने जारी की कोविड प्रोटोकॉल गाइडलाइन
छपरा /प्रतिनिधि
जिले में कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार और अलर्ट है। ऐसे में त्यौहारों का समय आ चुका है। दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ होने की संभावना है। इसको लेकर बिहार सरकार के द्वारा एसओपी जारी कर दिया गया है। दशहरा मेला में दुर्गा पूजा पंडालों में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विशेष टीकाकरण व कोविड जांच कैंप आयोजित किया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अवधि में कोविड संक्रमण की स्थिति पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा कोविड जाँच की संख्या में निर्धारित मानकों के अनुरूप वृद्धि सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही पूर्व के आदेश के आलोक में वैसे राज्यों, जहाँ अभी भी कोरोना संक्रमण के ज्यादा मामले आ रहे हैं अथवा डेल्टा प्लस वैरिएण्ट के मामले सामने आ रहे हैं, वायुयान, रेल, ट्रकों एवं अन्य वाहनों के माध्यम से राज्य में प्रवेश करने वाले यात्रियों की अनिवार्य रूप रैपिड एण्टीजन टेस्ट के माध्यम से जाँच कराई जाएगी। इस जाँच से वैसे व्यक्ति मुक्त रहेंगे, जिनके पास विगत 72 घंटों का आरटीपीसीआर निगेटिव जाँच रिपोर्ट उपलब्ध हो ।
मेला में पंडाल के प्रबंधक और कार्यकर्ताओं को टीका लेने जरूरी:
जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि जिला प्रशासन द्वारा दुर्गापूजा के अवसर पर लगाये जा रहे पण्डालों / स्थानीय मेले की स्वीकृति देने के समय विशेष ध्यान दिया जाएगा। सम्बन्धित पण्डाल / मेला प्रबंधक तथा कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड टीके की कम-से-कम प्रथम खुराक अवश्य प्राप्त की गयी हो । पण्डाल अथवा मेला लगाने हके लिए स्वीकृत किए जाने वाले स्थल की घेराबन्दी की जाए तथा प्रवेश द्वार पर आगंतुकों के टीकाकरण सम्बन्धी प्रमाणपत्र की जाँच की व्यवस्था की जाए।
संभावित तीसरी लहर पर होगी सतत निगरानी:
कोरोना की तीसरी लहर के आगमन की संभावनाओं को देखते हुए आपदा प्रबंधन समूह द्वारा स्थिति पर सतत् निगरानी रखी जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क पहनने आदि से संबंधित कोविड अनुकूल व्यवहार का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाएगा और जिला प्रशासन द्वारा कड़ाई से अनुपालन भी कराया जाएगा। जिला प्रशासन भीड़-भाड़ वाले स्थलों, यथा- सब्जी मंडी, बाजार आदि तथा सार्वजनिक वाहनों में सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क पहनने आदि से सम्बन्धित कोविड अनुकूल व्यवहार एवं अद्यतन मानक संचालन प्रक्रिया का सख्त अनुपालन कराना सुनिश्चित करेगा।
शिक्षक संस्थानों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों का टीकाकरण:
गाइडलाइन के अनुसार स्वास्थ्य विभाग शैक्षणिक संस्थानों के वयस्क छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मियों के लिए टीकाकरण की विशेष व्यवस्था यथावत् जारी रखेगा। कोचिंग संस्थानों में केवल कोविड टीका प्राप्त व्यक्तियों को ही कार्य करने की अनुमति होगी। सभी कोचिंग संस्थानों को अपने यहाँ कार्यरत कर्मियों का टीकाकरण सुनिश्चित करना होगा तथा उनकी विवरणी सहित सूची संधारित करनी होगी। कोविड अनुकूल व्यवहार की जानकारी बच्चों को दी जायेगी, ताकि उनके माध्यम से अभिभावकों को भी जागरूक किया जा सके।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- शिक्षक को पितृ शोक,शिक्षक संघ ने जताया शोककोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के मजगामा पंचायत के नया प्राथमिक विद्यालय दक्षिण टोला मजगामा के शिक्षक रामविलास के पिता धीरेन लाल का निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके … Read more
- स्कूल सेकेंड टापर हुई सोनाली बसाक,परिजनों में हर्ष का माहौलकोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम इंटरमीडिएट कला संकाय में बेटी के स्कूल सेकेंड टापर होने से एक माता पिता उत्साहित है।इस कामयाबी पर माता पिता व स्वजनों के द्वारा उसे फूल माला पहनाकर सम्मानित कर उज्जवल भविष्य … Read more
- बहादुरगंज पुलिस की बड़ी कारवाई,16 मवेशी जब्तबहादुरगंज/किशनगंज बहादुरगंज पुलिस ने एनएच 327 ई पर दारूल उलूम चौक के समीप चार पिकअप वाहन के साथ 16 मवेशी को जब्त किया है पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पिकअप वाहन में लोड … Read more
- यातायात सुगम बनाने के लिए बहादुरगंज में चला अतिक्रमण हटाओ अभियानसंवाददाता/बहादुरगंज किशनगंज जिले के बहादुरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया । इस अभियान के तहत मुख्य सड़कों एवं बाजार क्षेत्रों … Read more
- पुलिस अधिकारी से मारपीट मामले में दो गिरफ्तार,भेजा गया जेलबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत पुलिस और टेम्पो चालक के बीच हुई मारपीट मामले में बहादुरगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।गौरतलब हो कि बुधवार को बहादुरगंज बाजार के मुख्य … Read more
- पोठिया पुलिस का बड़ा एक्शन, दो कांडों के मुख्य आरोपियों को दबोचापोठिया/किशनगंज/राज कुमार पोठिया थाना पुलिस ने अपराध के खिलाफ सख्त रुख दिखाते हुए दो अलग अलग कांडों में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लगातार छापेमारी और निगरानी के बाद पुलिस को यह अहम … Read more
- पोठिया में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा इलाकारामनवमी पर्व पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन, सुरक्षा का दिखा पुख्ता इंतजाम पोठिया/किशनगंज/राज कुमार पोठिया प्रखंड में शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर आस्था, उत्साह और एकता का अदभुत संगम देखने को मिला। एकता … Read more
- सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान हुई मौत,परिजनों में पसरा मातमप्राणपुर /कटिहार – प्राणपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 सड़क के खुशहालपुर बंगाली टोला के समीप वार्ड संख्या 01 निवासी भगलू सिंह (56) बंगाली टोला निवासी अज्ञात वाहन की ठोकर से बुरी तरह घायल हो … Read more
- BiharCrime: कटिहार में दिव्यांग मुन्ना हत्याकांड का खुलासा, दोस्तो ने ही लालच में की थी हत्यालालच में दोस्तों ने ही की थी हत्या – एसडीपीओ 4 गिरफ्तार कोढ़ा/ कटिहार- कोढ़ा थाना पुलिस ने मुन्ना कुमार हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए घटना में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। … Read more
- कटिहार:डीसीएम के नेतृत्व में चला विशेष टिकट जांच अभियान,डेढ़ लाख से अधिक की वसूलीकटिहार – कटिहार रेल मंडल अंतर्गत कटिहार स्टेशन एवं मनिहारी टर्मिनल पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान रेल प्रशासन की ओर से बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा एवं राजस्व हानि को रोकने … Read more
- रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन नियम में किया बदलाव,जानिए नया नियमकटिहार – भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और टिकटों की कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से टिकट कैंसिलेशन और रिफंड नियमों में बड़ा बदलाव किया है। ये नए नियम 1 से 15 अप्रैल … Read more
- श्री कृष्ण सेना कटिहार की ओर से सेवा शिविर का किया गया आयोजनकटिहार – रामनवमी के पावन अवसर पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा के दौरान जहां एक ओर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा ।वहीं दूसरी ओर श्री कृष्ण सेना कटिहार ने सेवा भाव का उत्कृष्ट … Read more
- पुलिस ने मादक पदार्थो के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 285 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तारबलरामपुर /कटिहार – बलरामपुर पुलिस को संध्या गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई की एक कार से दो पुरूष एवं एक महिला बजरगाव चेक पोस्ट की ओर स्मैक लेकर आ रहा है।उक्त सूचना … Read more
- नेपाल के नागरिकों में दोहरी खुशी,रामनवमी के साथ साथ नया पीएम मिलने की खुशी में जमकर झूमे लोगरिपोर्ट :अरुण कुमार शुक्रवार का दिन नेपाल के नागरिकों के लिए दोहरी खुशी का रहा ।एक तरह रामनवमी की खुशियों में नेपाल के नागरिक डूबे हुए थे वही बालेन्द्र शाह ने भी प्रधानमंत्री पद की … Read more
- कटिहार से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन,यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहतकटिहार – यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कटिहार स्टेशन से दिल्ली के लिए शनिवार को एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा … Read more
- जिले में पर्याप्त है एलपीजी गैस का भंडारण,आपूर्ति भी सामान्य – जिला प्रशासनकटिहार–जिले में एलपीजी गैस की कोई किल्लत नही है और आपूर्त भी सामान्य ढंग से हो रही है।कालाबाजारी एवं जमाखोरी के विरुद्ध सभी प्रखडों में गठित विशेष धावा दल हर गतिविधि की निगरानी कर रही … Read more
- कटिहार में पहली बार नाइट टी-10 क्रिकेट का रोमांच,खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवाकटिहार – कटिहार रेल मंडल में पहली बार आयोजित “स्व. दिग्विजयनाथ पांडेय मेमोरियल” अंतर विभागीय टी-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 इन दिनों रेलवे ग्राउंड में पूरे रंग में नजर आ रहा है। रात में फ्लडलाइट्स … Read more
- रामनवमी पर हनुमान मंदिरों में हुआ पूजा और ध्वज दान,शांतिपूर्वक निकली गयी शोभा यात्राबासंती दुर्गा मंदिर में हुआ त्रिशूलिनी देवी की पूजा तथा हवन डंडखोरा /कटिहार – रामलला के जन्मोत्सव पर भक्तों ने अपने घरों में भगवान राम की पूजा अर्चना कर सुख,शांति के लिए प्रार्थना की तथा … Read more
- रामनवमी पर बरारी में घर-घर फहराए गए हनुमान ध्वजबरारी में रामनवमी पर रामभक्तों ने घरों व मंदिरों पर ध्वज लगाकर मनाया उत्सव बरारी /कटिहार –रामनवमी के पावन अवसर पर बरारी प्रखंड क्षेत्र में रामभक्तों ने सनातन परंपरा का पालन करते हुए अपने-अपने घरों … Read more
- वार्षिक शतरंज में सुरोनोय, धान्वी, ऋषभ और जयश्री बने विजेतागौरी शंकर विमला देवी चैरिटेबल ट्रस्ट, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, श्री दिगंबर जैन समाज एवं अन्य के सौजन्य से स्थानीय श्री दिगंबर जैन भवन में शुक्रवार को जिला शतरंज एवं उसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स अकादमी … Read more



























