दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का शुभारंभ किया ।इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते सात वर्षों में, देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने का जो अभियान चल रहा है, वो आज से एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है।
उन्होंने कहा आज एक ऐसे मिशन की शुरुआत हो रही है, जिसमें भारत की स्वास्थ्य सुविधाओं में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने की ताकत है।पीएम मोदी ने कहा मुझे खुशी है कि आज से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन भी पूरे देश में शुरू किया जा रहा है। ये मिशन देश के गरीब और मध्यम वर्ग के इलाज़ में होने वाली दिक्कतों को दूर करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा ।
उन्होंने कहा 130 करोड़ आधार नंबर, 118 करोड़ मोबाइल सब्सक्राइबर, लगभग 80 करोड़ इंटरनेट यूजर्स, करीब 43 करोड़ जनधन बैंक खाते इतना बड़ा कनेक्टेड इंफ्रास्ट्रक्चर दुनिया में कहीं नही है। ये डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर राशन से लेकर प्रशासन तक को तेज, पारदर्शी तरीके से सामान्य भारतीय तक पहुंचा रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कोरोना काल में टेलिमेडिसिन का भी अभूतपूर्व विस्तार हुआ है।ई-संजीवनी के माध्यम से अब तक लगभग सवा करोड़ रिमोट कंसल्टेशन पूरे हो चुके हैं। ये सुविधा हर रोज़ देश के दूर-सुदूर में रहने वाले हजारों देशवासियों को घर बैठे ही शहरों के बड़े अस्पतालों के डॉक्टरों से कनेक्ट कर रही है ।
पीएम मोदी ने कहा सबको वैक्सीन मुफ्त वैक्सीन अभियान के तहत भारत आज करीब करीब 90 करोड़ वैक्सीन डोज़ लगा पाया है और उसका रिकॉर्ड उपलब्ध हुआ है, इसमें को-वीन का बहुत बड़ा रोल है।पीएम ने कहा आयुष्मान भारत- डिजिटल मिशन, अब पूरे देश के अस्पतालों के डिजिटल हेल्थ सोल्यूशंस को एक दूसरे से कनेक्ट करेगा। इसके तहत देशवासियों को अब एक डिजिटल हेल्थ आईडी मिलेगी। हर नागरिक का हेल्थ रिकॉर्ड डिजिटली सुरक्षित रहेगा ।
पीएम ने कहा भारत में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बहुत ज़रूरी है कि गांव में जो चिकित्सा सुविधाएं मिलती हैं उसमें सुधार हो।उन्होने कहा प्राइमरी हेल्थ केयर सेंटर को हेल्थ एंड वेलफेयर सेंटर से सशक्त से सशक्त किया जा रहा है, ऐसे 80 हज़ार सेंटर शुरू हो चुके है।
वहीं उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा आज प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का शुभारंभ कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने जो डिजिटल इंडिया की यात्रा शुरू की है उसे आज स्वास्थ्य सेक्टर का नया आयाम मिल रहा है। यह योजना हेल्थ सेक्टर के लिए क्रांतिकारी बदलाव लाने का माध्यम बनेगी ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- फणीश्वरनाथ रेणु वरिष्ठ रेल संस्थान में नव-निर्वाचित समिति की पहली बैठक संपन्नकटिहार – फणीश्वरनाथ रेणु वरिष्ठ रेल संस्थान कटिहार परिसर में नव-निर्वाचित समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन संस्थान के सचिव रितेश कुमार ने किया। जिसमें कोषाध्यक्ष अनुराग कुमार सहित … Read more
- मिट्टी जांच शिविर से किसानों को मिली सही खाद की जानकारीबलुआ हाट में इफको का विशेष कैंप, 60 किसानों की मुफ्त मिट्टी जांच बरारी /कटिहार – किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती के प्रति जागरूक करने और फसल उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से … Read more
- कोढ़ा में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की संगठनात्मक बैठककुणाल कुमार फिर बने प्रखंड अध्यक्षकोढा/कटिहार-राष्ट्रीय लोक मोर्चा की कोढ़ा प्रखंड इकाई की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को जिला संयोजक उमाकांत आनंद के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कुणाल कुमार को पुनः निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष … Read more
- एनएफ रेलवे के महाप्रबंधक ने न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन एवं विभिन्न रेल परियोजनाओं का किया व्यापक निरीक्षणकटिहार – पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने कटिहार मंडल के न्यू जलपाईगुड़ी वर्ल्ड क्लास स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन डेवलपमेंट,आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर,वर्ल्ड क्लास स्टेशन के मानकों … Read more
- जनजातीय समुदाय की समस्याएं सुनीं,कई मामलों का ऑन द स्पॉट हुआ निष्पादनजनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत रौनिया पंचायत भवन में जनसुनवाई, सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर बरारी /कटिहार – जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत संचालित जन भागीदारी अभियान एवं सबसे दूर, … Read more
- एनएच-31 पर लीची बाजार बना हादसों की वजह,कोढ़ा में सड़क किनारे बिक्री से बढ़ा खतराकोढा/कटिहार-कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के किनारे लग रहा अस्थायी लीची बाजार अब सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। हाईवे किनारे खुलेआम हो रही लीची की बिक्री … Read more
- अररिया में करोड़ो की लागत से परमान नदी पर तीन साल पहले निर्मित पुल का पिलर धंसा,भारी वाहनों का प्रवेश वर्जितसंवाददाता:अरुण कुमार अररिया जिले में पुल का पिलर धंसने का मामला प्रकाश में आया है।मालूम हो कि परमान नदी पर ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा तीन साल पहले पुल का निर्माण करवाया गया … Read more
- ठाकुरगंज के लिए हादसों का वार बना शुक्रवार, एनएच-327ई पर अलग-अलग दुर्घटनाओं में 1 की मौत, चार घायलठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह किशनगंज जिले के ठाकुरगंज और आसपास के इलाकों में शुक्रवार सड़क हादसों के नाम रहा। राष्ट्रीय राजमार्ग 327ई पर अलग-अलग स्थानों पर हुए दो भीषण सड़क हादसों में एक मजदूर की … Read more
- किशनगंज : चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम,जेवरात और रुपये ले गया चोरसागर चंद्रा/ किशनगंज अज्ञात चोरों ने उत्तर पाली पुलिस लाइन के निकट स्थित घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घटना के वक्त पीड़ित परिवार दिल्ली गया था। जहां से … Read more
- 5 भरी सोने के जेवरात नहीं देने पर वधु पक्ष ने दुल्हे और उसके भाई को बनाया बंधककिशनगंज/सागर चंद्रा 5 भरी सोने के जेवरात नहीं देने पर वधु पक्ष के लोगों ने दुल्हे उसके भाई और पिता को बंधक बनाने और बारातियों को मारपीट कर भगा देने का मामला सामने … Read more
- ममेरे भाई ने शादीशुदा महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, लगातार ब्लैकमेल करने से परेशान पीड़िता ने कराया केस दर्जकिशनगंज/सागर चंद्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेलसगे ममेरे भाई के द्वारा शादीशुदा महिला को बंधक बना कर दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर उसे ब्लैकमेल करने का मामला … Read more
- बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के सभी प्रकोष्ठ किए गए भंग: प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान के निर्देश पर कार्रवाई, जारी किया गया लेटरसंवाददाता/किशनगंज असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी “ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन” की बिहार इकाई के सभी प्रकोष्ठों को भंग कर दिया गया है। यह कार्रवाई पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान के निर्देश पर की … Read more
- दिल्ली के लिए रवाना हुए 400 से अधिक जनजातीय समुदाय के लोग, संस्कृति संरक्षण और अधिकारों को लेकर उठाई आवाजसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज से जनजातीय संस्कृति, परंपरा और अधिकारों की रक्षा को लेकर एक बड़ा जत्था आज दिल्ली के लिए रवाना हुआ। मालूम हो कि जनजाति गर्जना रैली में शामिल होने के लिए समुदाय … Read more
- सर्पदंश का शिकार हुई महिला,अस्पताल में भर्तीकिशनगंज/सागर चंद्रा घरेलू कार्य करने के दौरान एक महिला सर्पदंश का शिकार हो गई। किसी जहरीले सांप ने उसके पैर में डांस लिया। लेकिन काम की व्यस्तता के कारण उसे खतरे का अहसास … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी व नेपाल एपीएफ की संयुक्त गश्ती, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजाटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं बटालियन पैकटोला एवं नेपाल एपीएफ (आर्म्ड पुलिस फोर्स) के … Read more
- बेमौसम बारिश से टेढ़ागाछ के मक्का किसान परेशान, तैयार फसल पर संकटकिशनगंज/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से लगातार हो रही बारिश ने मक्का किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में तैयार खड़ी मक्का की फसल पर … Read more
- किशनगंज:सहयोग शिविर को लेकर कालपीर पंचायत सरकार भवन में बैठक आयोजितकिशनगंज/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कालपीर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में शुक्रवार को आगामी सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड … Read more
- पांच दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का भव्य समापन, प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानितकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड स्थित +2 उच्च विद्यालय टेढ़ागाछ में बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड, किशनगंज के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह गुरुवार को … Read more
- ठनका गिरने से मां-बेटा झुलसे,महिला की हालत गंभीरविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मटियारी पंचायत के नृत्यशाला गांव में शुक्रवार को ठनका गिरने की घटना में मां और बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। बताया गया कि गांव निवासी … Read more




























