गुरुवार,16 सितंबर 2021,विक्रम संवत 2078,पक्ष :शुक्ल ,तिथि : दशमी
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि :सूर्यदेव आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में छठे स्थान का संबंध मित्र से होता है। सूर्य के इस गोचर से आपके जीवन में मित्रों की वृद्धि होगी और जरूरत के वक्त उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। 17 अक्टूबर तक इस स्थिति का लाभ उठाने के लिए बंदर को गुड़ खिलाएं, साथ ही मंदिर में बाजरा दान करें।
वृष राशि :सूर्यदेव आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्यदेव के इस गोचर से आपको विद्या का लाभ मिलेगा। आपको संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। गुरु और जीवनसाथी के साथ भी अच्छे संबंध बनेंगे। अगले 30 दिनों तक इन सब चीज़ों का उचित लाभ उठाने के लिए छोटे बच्चों को कुछ गिफ्ट करें।
मिथुन राशि :सूर्यदेव आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में चौथा स्थान जीवन में माता, भूमि-भवन और वाहन से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से आपको 17 अक्टूबर तक अपनी मेहनत के बल पर भूमि का लाभ, भवन का लाभ और वाहन का लाभ मिलेगा, साथ ही माता का साथ भी बना रहेगा। अपनी इस स्थिति को सुनिश्चित करने के लिए अगले 30 दिनों के दौरान किसी जरुरतमंद को भोजन कराएं।
कर्क राशि :सूर्यदेव आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में तीसरा स्थान भाई-बहन और अभिव्यक्ति से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से आपको अपने भाई-बहनों से आशा अनुसार साथ नहीं मिल पायेगा और आप खुलकर दूसरों के आगे अपनी बात रखने में संकोच करेंगे। भाई-बहनों का पूरा साथ पाने के लिए और अपनी अभिव्यक्ति की आजादी को कायम रखने के लिए अगले 30 दिनों तक धार्मिक कार्यों में सहयोग देते रहें।
सिंह राशि :सूर्यदेव आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में दूसरा स्थान धन से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से आपके धन में वृद्धि होने के आसार कम हैं, लेकिन अगर मेहनत करेंगे तो आपको उचित फल प्राप्त हो सकते हैं। अपने पास धन के आसार बढ़ाने के लिये आपको अगले 30 दिनों के दौरान किसी धर्मस्थल या मंदिर में नारियल का दान करना चाहिए।
कन्या राशि :सूर्यदेव आपके पहले स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में पहला स्थान लग्न का होता है, यानि आपका खुद का स्थान होता है, लिहाजा इस स्थान पर सूर्यदेव के गोचर से आपको कई तरह के फायदे होंगे। आपको धन की प्राप्ति होगी, आपके यश-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और आपके प्रेम-संबंध मजबूत होंगे। इसके साथ ही आपकी संतान को न्यायालय से लाभ मिलेगा। सूर्यदेव के इन शुभ फलों को सुनिश्चित करने के लिए अगले 30 दिनों तक रोज सुबह स्नान आदि के बाद सूर्यदेव को नमस्कार करें।
तुला राशि :सूर्यदेव आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में बारहवें स्थान का संबंध शैय्या सुख से है, परन्तु इस स्थान का संबंध व्यय से भी है, लिहाजा सूर्य के इस गोचर से आपको शैय्या सुख तो मिलेगा, लेकिन आपके खर्चें भी बहुत हद तक बढ़ जायेंगे। सूर्यदेव के अशुभ फलों से मुक्ति पाने के लिए और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए 17 अक्टूबर तक अपने घर की खिड़की और दरवाजे खुले रखें, ताकि आपके घर के एक-एक कोने में सूर्य की किरणें पहुंच सके।
वृश्चिक राशि :सूर्यदेव आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में ग्यारहवें स्थान का संबंध आमदनी और कामना पूर्ति से है। सूर्य के इस गोचर से मेहनत के बल पर आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे और आपके काम बनेंगे। अगले 30 दिनों के दौरान शुभ फलों को सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिए रात के समय अपने सिरहाने पर 5 बादाम रखकर सोएं और अगले दिन सुबह उठकर उन्हें किसी धर्मस्थल या मंदिर में दान कर दें।
धनु राशि :सूर्यदेव आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में दसवें स्थान का संबंध राज्य और पिता से है। सूर्य के इस गोचर से आपको अपने करियर में सफलता अवश्य मिलेगी, साथ ही आपके पिता के काम भी बनेंगे। लिहाजा अपने करियर में और पिता के कार्यों में सफलता सुनिश्चित करने के लिए 17 अक्टूबर तक घर से बाहर निकलते समय अपना सिर ढक्कर जाएं| आप सिर पर सफेद रंग की टोपी या पगड़ी पहन सकते हैं।
मकर राशि :सूर्यदेव आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। इस स्थान पर सूर्यदेव के गोचर से आपको अपने कार्यों में भाग्य का उतना साथ नहीं मिल पायेगा। आपको अपने कार्यों में कड़ी मेहनत की जरूरत है, तभी आपको सफलता मिल सकती है। अगले 30 दिनों तक अपने भाग्य का साथ पाने के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिए घर में पीतल के बर्तन का उपयोग करें, साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि किसी को भी 17 अक्टूबर तक पीतल की कोई चीज गिफ्ट में न दें और न ही दान करें।
कुंभ राशि :सूर्यदेव आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में आठवें स्थान का संबंध हमारी आयु और स्वास्थ्य से है। लिहाजा सूर्य के इस गोचर से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। अतः अपने बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए और साथ ही लंबी आयु की प्राप्ति के लिए अगले 30 दिनों के दौरान काली गाय की सेवा करें, साथ ही जब भी मौका मिले बड़े भाई की मदद करें।
मीन राशि :सूर्यदेव आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में सातवें स्थान का संबंध जीवनसाथी से है और आपके दाम्पत्य जीवन से है। सूर्य के इस गोचर से आपके दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे। जीवनसाथी के साथ अपने संबंधों को मधुर बनाये रखने के लिये और किसी भी तरह की अशुभ स्थिति से बचने के लिये अगले 30 दिनों के दौरान अपने भोजन में से एक हिस्सा निकालकर किसी जरूरतमंद को खिलाएं।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा,1008 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा से गूंज उठा क्षेत्रकटिहार – नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 41 स्थित श्री श्री 108 राम जानकी मंदिर के प्रांगण से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा राम जानकी मंदिर से 1008 कुंवारी कन्याएं … Read more
- कटिहार:उच्च स्तरीय पुल निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शनअमदाबाद/कटिहार – प्रखंड के घेरा गांव के समीप मेसर्स गोल्डेन कम्पनी की ओर से उच्चस्तरीय आरसीसी पुल निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर चले जाने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है एवं घंटों तक ग्रामीणों ने बवाल … Read more
- चैती छठ पर्व को लेकर विजय स्पोर्टिंग क्लब की तैयारी चरम पर – विकास सिंहकटिहार – विजय स्पोर्टिंग क्लब की ओर से चैती छठ पर्व की तैयारी जोरों पर है। क्लब के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी लोक आस्था का महान … Read more
- कटिहार बालिका गृह की सुरक्षा में बड़ी सेंध,वेंटिलेशन तोड़कर दो लड़कियां फरारकटिहार – जिले के सुरक्षित माने जाने वाले बालिका गृह से बीती रात दो किशोरियों के फरार होने की घटना ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। भागने वाली लड़कियों में एक बिहार के अररिया … Read more
- विदाई समारोह का हुआ आयोजन,आरपीएफ इंस्पेक्टर को तबादले के बाद दी गयी विदाईकटिहार – रेलवे सुरक्षा बल की ओर से कटिहार से तबादले के उपरांत अपने आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार को नम आंखों से विदाई दी गई। आरपीएफ द्वारा रेलवे ऑफिसर्स क्लब में संध्या एक विदाई समारोह … Read more
- आंधी ने मचाई तबाही, फसलों की तबाही से किसान चिंतित,विधायक ने जायजा लेकरडीएम व कृषि मंत्री को समस्या से कराया अवगत डंडखोरा/कटिहार –मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। शुक्रवार की देर शाम आई भीषण आंधी और उसके बाद हुई … Read more
- मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा की बैठक आयोजितकटिहार – शहर के ऋषि भवन में मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नयी कार्यकारिणी को लेकर आकाश अग्रवाल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। जिनकी देखरेख … Read more
- आंधी-तूफान के कहर से मक्के की फसल बर्बाद,किसान परेशान मनसाही/कटिहार – जिले में भीषण आंधी और तूफान ने जिले के विभिन्न हिस्सों में भारी तबाही मचाई हैं। इस प्राकृतिक आपदा ने सबसे अधिक चोट मक्के की फसल पर पहुंचाई हैं। जिससे किसानों को … Read more
- दियारा इलाके में पुलिस की पहल से किसानों में विश्वास हुआ बहालकटाई के समय सुरक्षा का भरोसा, अधिकारियों के निर्देश पर अभियान जारी बरारी /कटिहार – थाना क्षेत्र के सर्वाराम दियारा इलाके में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर किसानों के बीच सुरक्षा का भरोसा मजबूत किया … Read more
- मध्य विद्यालय मोहनपुर में बिहार दिवस पर प्रभात फेरी सहित कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजनमनसाही/कटिहार – हर साल कि तरह इस साल भी मध्य विद्यालय मोहनपुर के प्रांगण में बिहार दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय से प्रभातफेरी निकाली गई जो विभिन्न गांव का भ्रमण करते हुए वापस विद्यालय … Read more
- रामनवमी के उपलक्ष्य में 26 मार्च को नपं बरारी में भव्य रामध्वज शोभायात्रा निकलेगीतैयारी शुरूबरारी /कटिहार – बजरंग दल के तत्वावधान में रामनवमी के उपलक्ष्य में बरारी नगर पंचायत में रामध्वज शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए गांधी स्मृति भवन गुरुबाजार में रविवार शाम को स्थानीय जनप्रतिनिधि,विभिन्न दलों के … Read more
- किशनगंज जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सामान्यज़िले में LPG की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सामान्य एवं सुचारू रूप से संचालित है । जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि किशनगंज जिला अंतर्गत एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा जिले में … Read more
- बिहार दिवस पर जीविका ने लगाया स्टॉल,जीविका महानंदा चायपत्ती, मसाला, दीदी की रसोई के जायकेदार व्यंजन की रही धूमजीविका दीदी के स्टॉल पर लोगों की रही भीड़ बिहार दिवस के शुभ अवसर पर किशनगंज के खगड़ा स्टेडियम में जीविका स्टॉल, लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। जिला पदाधिकारी विशाल राज, उप विकास आयुक्त … Read more
- बिहार दिवस 2026 के अवसर पर किशनगंज में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजनकिशनगंज /प्रतिनिधि 114वें वर्षगांठ बिहार दिवस 2026 के अवसर पर कला एवं संस्कृति विभाग, शिक्षा विभाग तथा जिला प्रशासन, किशनगंज के संयुक्त तत्वावधान में शहीद अशफाकउल्लाह खाँ (खगड़ा) स्टेडियम, किशनगंज में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का … Read more
- किशनगंज जिले में बायो डीकंपोज़र तकनीक का सफल प्रयोग, 2000 से अधिक किसान लाभान्वितकिशनगंज/प्रतिनिधि जिले के लगभग 15 गाँवों में किसानों द्वारा बायो डीकंपोज़र तकनीक का सफलतापूर्वक उपयोग किया जा रहा है, जिसके माध्यम से 2000 से अधिक किसान लाभान्वित हो रहे हैं। इस अभिनव पहल के अंतर्गत … Read more
- टेढ़ागाछ में संतमत सत्संग का 16वां जिला महा अधिवेशन 23-24 मार्च को, तैयारियां पूरीकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय कुवाड़ी परिसर में संतमत सत्संग का 16वां जिला महा अधिवेशन 23 एवं 24 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। इस … Read more
- 25वीं वार्षिक ओपन शतरंज प्रतियोगिता का भव्य आगाज़, 62 खिलाड़ी ले रहे हिस्साकिशनगंज जिले के खगड़ा स्थित खेल भवन सह व्यायामशाला में रविवार से तीन दिवसीय 25वीं वार्षिक ओपन शतरंज प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का संचालन उसके लर्निंग पार्टनर … Read more
- टेढ़ागाछ से बड़ी उपलब्धि: जीतन कुमार सिंह ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, बिहार टॉपर लिस्ट में बनाई जगहटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के धावेली पंचायत अंतर्गत दर्जन टोला निवासी छात्र जीतन कुमार सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर बिहार टॉपर लिस्ट में स्थान हासिल … Read more
- आंधी-बारिश से नल-जल योजना का प्लांट क्षतिग्रस्त,गहराया जल संकटकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित प्लांट ए (पंखावाड़ी) में शुक्रवार देर रात्रि आई तेज आंधी और बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया है। बिहार सरकार की … Read more
- भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ बुआलदाह गांव में हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौलकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के बुआलदाह पंचायत के बुआलदाह गांव में आयोजित श्री-श्री 108 हरिनाम संकीर्तन समारोह को लेकर शोभा कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शोभा कलश यात्रा में गांव … Read more
- ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध: हमलों ने कितना बदला समीकरण, किसे कितना नुकसान?डेस्क:मध्य-पूर्व में जारी ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध अब केवल सैन्य टकराव नहीं, बल्कि क्षेत्रीय शक्ति-संतुलन, वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा और भू-राजनीतिक भविष्य की बड़ी लड़ाई बन चुका है। पिछले कुछ हफ्तों में अमेरिका और इजरायल ने ईरान के … Read more






























