- महाअभियान की सफलता से बढ़ा कर्मियों का उत्साह
- जिलेभर में बनाए गए थे 173 टीकाकरण केंद्र
- जिले में अबतक लगभग 5.59 लाख डोज से ज्यादा दिए जा चुके हैं।
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में कोविड टीकाकरण महाअभियान 2.0 में 48 हजार के लक्ष्य के आलोक में शतप्रतिशत व्यक्तियों ने टीका लिया | लोगों द्वारा टीकाकरण के प्रति रुचि दिखाई गई। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग इस उपलब्धि से बेहद उत्साहित है। अब लोगों को लग रहा कोविड-19 टीका बिल्कुल सुरक्षित है और यह लोगों की प्रतिरोधक क्षमता के विकास में सहायक होता है। इसलिए सभी लोगों को कोविड-19 का टीका लगाना जरूरी है। जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने महाअभियान 2.0 में बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाने के लिये आम जिलावासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिले के शतप्रतिशत लोगों का टीकाकरण माह दिसम्बर तक संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शुमार है।
173 टीकाकरण स्थलों पर मेगा टीकाकरण अभियान का आयोजन :
ज़िले से कोरोना संक्रमण वायरस को जड़ से मिटाने के उद्देश्य से सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक भवन, स्कूल एवं महाविद्यालयों समेत कुल 173 टीकाकरण स्थलों पर मेगा टीकाकरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है । जिले में लक्षित आबादी की लगभग 45 प्रतिशत आबादी को प्रथम डोज का टीकाकरण किया का चुका है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में अबतक लगभग 5.59 लाख डोज से ज्यादा दिए जा चुके हैं। 4.85 लाख से अधिक लोगों को प्रथम तथा 75 हजार से अधिक लोगों को टीके की दूसरी डोज लगायी जा चुकी है।
महाभियान 2.0 के पहले दिन 28590 व्यक्तियों का टीकाकरण :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि महाभियान 2.0 के पहले दिन 24,495 के लक्ष्य के आलोक में 28,590 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया है | बहादुरगंज प्रखंड में 4887 , दिघलबैंक में 4219 ,किशनगंज ग्रामीण में 2326 , किशनगंज शहरी क्षेत्र में 1676,कोचाधामन में में 5486, पोठिया में 3913 , टेढ़ागाछ में 2009, तथा ठाकुरगंज में 4074 लोगों का टीकाकरण किया गया है । जिले में इस महाभियान को लेकर कुल 47,810 हज़ार टीके प्राप्त हुए हैं ।
जनजागरूकता के साथ लोगों से सम्पर्क कर हो रहा है टीकाकरण :
जिलाधिकारी ने कहा जागरूकता द्वारा लोगों से सम्पर्क कर टीकाकरण हो रहा है । ताकि लोग कोविड 19 का टीका लगवा के खुद के साथ अपने परिवार समाज को सुरक्षित रख सकें। उन्होंने कहा आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी स्कूलों, व स्वास्थ्य केंद्रों पर आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका, बीएलओ और विकास मित्र अपने क्षेत्र से टीका नहीं लेने वाले लोगों को ला रहे थे। जिनलोगों के मन में टीका के प्रति दुविधा थी, उसे दूर किया जा रहा था। लोगों को समझाया जा रहा था कि कोरोना का टीका लेने से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है, इसलिए बिना झिझक के टीका लीजिए। टीका लेने के बाद ही कोरोना से सुरक्षित हो पाएंगे।
अभियान की सफलता से बढ़ा कर्मियों का उत्साह :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के कुशल नेतृत्व व बेहतर मार्गदर्शन अभियान की सफलता में बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ। जिलाधिकारी की अगुआई में स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस, जीविका, आशा कर्मियों एवं साथ ही सभी टीकाकर्मी, चिकित्सक, पारामेडिकल स्टाफ तथा आपरेटर, जिला स्वास्थ्य समिति के चिकित्सक एवं कर्मी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित यूनिसेफ, केयर इंडिया, विश्व स्वास्थ्य संगठन व अन्य सहायक संगठनों के ने अभियान को सफल बनाने में जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की। इसका नतीजा रहा कि जिले में संचालित मेगा टीकाकरण अभियान अप्रत्याशित रूप से सफल साबित हुआ। इससे अभियान को सफल बनाने में जुटे कर्मियों का उत्साह व मनोबल ऊंचा हुआ है।
तीसरी लहर से बचने के लिए वैक्सीन लेना जरूरी –
जिले के सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन. ने कहा तीसरे लहर से बचना है तो सबसे पहले अपने घर से टीकाकरण की शुरूआत करें। उन्होंने कहा कि टीके का दोनों डोज बहुत जरूरी है। उन्होंने अपील किया कि सभी लोग इस महा अभियान को सफल बनाने में योगदान दें. खासकर दूसरे डोज से वंचित लाभुक सत्र स्थल पर जाकर दूसरा डोज अवश्य लगवाएं।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- महिला को जहरीले सांप ने काटा, परिजन महिला और सांप लेकर पहुंचे सदर अस्पतालसागर चंद्रा/ किशनगंज डॉक्टर साहब इसी सांप ने मेरी पत्नी को काट लिया है। इतना कहते ही व्यक्ति ने प्लास्टिक की जार में बंद सांप को डॉक्टर के सामने रख … Read more
- असम से तमिलनाडु जाने के दौरान लापता महिला को पुलिस ने किया बरामदसागर चंद्रा / किशनगंज असम से तमिलनाडु जाने के दौरान किशनगंज रेलवे स्टेशन से गायब हुई महिला को पुलिस ने बरामद किया है। बहन के साथ सफर के दौरान वह … Read more
- ठाकुरगंज के निटाल बस्ती में लाखों की चोरी, नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े चोरकुलभूषण सिंह /ठाकुरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 06 स्थित निटाल बस्ती में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी समेत लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों … Read more
- फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी को ठाकुरगंज पहुंची कानपुर जीआरपी, घर पर चस्पा किया इश्तेहारमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज /किशनगंज मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर जीआरपी की टीम आधा दर्जन मामलों के फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए ठाकुरगंज प्रखंड के जिरनगच्छ गांव पहुंची। हालांकि पुलिस … Read more
- लापता नाबालिग लड़के की हत्या के मामले में चार युवकों को किया गया है गिरफ्तार ,भेजा गया जेलसंवाददाता/किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के सफा नगर से लापता हुए 17 वर्षीय नाबालिग मोहम्मद कैसर आलम की हत्या की गई थी।मामले में चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया … Read more
- 16 प्रखंडों में आयोजित सहयोग शिविरों प्राप्त 1721 में 1609 आवेदनों का हुआ निष्पादनप्रभारी सचिव ने प्राणपुर, मनसाही तथा मनिहारी प्रखंड के शिविर का लिया जायजा कटिहार – सामान्य प्रशासन विभाग बिहार सरकार के निर्देश पर आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित एवं … Read more
- सीमांचल के समर्पित जेडीयू कार्यकर्ता को विधान परिषद में मिले प्रतिनिधित्व – डॉ. सुशील कुमार सुमनकटिहार – जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता डॉ. सुशील कुमार सुमन ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा,प्रदेश अध्यक्ष … Read more
- फ्लड लाईट की रोशनी से जगमगा उठा अलकरीम विश्वविद्यालय का खेल मैदानअब रात मे भी खेल में अभिरुचि रखनेवाले विद्यार्थी अपनी खेल प्रतिभा निखार सकेंगे डाॅ. करीम कटिहार – शहर के अलकरीम विश्वविद्यालय परिसर स्थित खेल मैदान को आधुनिक सुविधाओं से … Read more
- कर्मचारी राज्य बीमा निगम औषधालय सह शाखा की बीमित कर्मचारी को अपंगता लाभ दियाकटिहार – बीमित व्यक्ति मनोरंजन सिंघा कर्मचारी, मेसर्स सर्विटम माइक्रोफाइनेंस प्रा. लिमिटेड को रोजगार चोट के कारण स्थायी अपंगता लाभ प्रदान किया गया। 23.01.2025 को श्री सिंघा अपने कार्यालयीय कार्य … Read more
- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत,परिजन शव लेकर फरारकुरसेला/कटिहार- कटिहार-बरौनी रेलखंड पर कुरसेला स्टेशन के तीनघरिया और मजदिया रेलवे ढाला के बीच आउटर सिग्नल के समीप बुधवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत … Read more
- बलिया बेलोन पुलिस ने 80.76 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार सालमारी/कटिहार – बलिया बैलोन थाना क्षेत्र के फुटानी चौक मीनापुर के पास वाहन जांच के दौरान मंगलवार के रात में वाहन जांच के क्रम में आटो को रोक कर तलाशी … Read more
- दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप,जांच में जुटी पुलिसमामला आबादपुर थाना क्षेत्र का बारसोई/कटिहार – बुधवार को प्रखंड के आबादपुर थाना क्षेत्र के बालूखोदा गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दिए जाने का मामला … Read more
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया निशा सिंह का अभिनंदन,संगठन विस्तार पर हुई चर्चासालमारी /कटिहार – भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्राणपुर विधायक निशा सिंह के सालमारी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत … Read more
- कटिहार में फिर गरजा बुलडोजर,अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडाशहर के मिरचाईबारी में नगर निगम का बड़ा एक्शन कटिहार – शहर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर निगम का बुलडोजर एक बार फिर गरज उठा। शहर के व्यस्त मिरचाईबाड़ी इलाके … Read more
- ग्रामीणों की सतर्कता से सरकारी गेहूं की कालाबाजारी नाकाम, 6 बोरी अनाज जब्तविजय कुमार साह /टेढ़ागाछ (किशनगंज) टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत के फुलबारी गांव में स्थानीय ग्रामीणों की मुस्तैदी से सरकारी कोटे के गेहूं की कथित कालाबाजारी का मामला उजागर … Read more
- नाबालिग मौत मामले की जांच तेज :जांच के लिए फिर से घटनास्थल पर पहुंची पुलिस,साक्ष्य किया गया एकत्रितसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज शहर के डुमरिया भट्टा निवासी 13 वर्षीय नाबालिग मेनका की मौत मामले को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दिया है ।बुधवार को टाउन थाना पुलिस के द्वारा … Read more
- द बर्निंग बाइक, चलते-चलते आग का गोला बनी पल्सर, मची अफरा-तफरीकटिहार/संवाददाता अगर आप भी इस प्रचंड गर्मी में अपनी बाइक धूप में घंटों खड़ी रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए चेतावनी है। कटिहार में भीषण गर्मी के बीच एक … Read more
- मुख्यमंत्री संबल योजना को लेकर ठाकुरगंज में जागरूकता बैठक, दिव्यांगजनों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारीठाकुरगंज, किशनगंज/मो मुर्तुजा मंगलवार को ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कौशल विकास सभागार में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण संबल योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता के उद्देश्य से दिव्यांगजनों के साथ … Read more
- मानव तस्करी के खिलाफ एसएसबी का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को किया गया सतर्कफतेहपुर बीओपी में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर। टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराई … Read more
- दो साल से खड़े हैं बिजली के पोल, फिर भी अंधेरे में मटिटोला: लो वोल्टेज से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्साटेढ़ागाछ /विजय कुमार साह मटियारी पंचायत के मटिटोला गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण करीब डेढ़ सौ परिवार पिछले दो वर्षों से लो वोल्टेज की समस्या झेल … Read more
- फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसान योजनाओं के लाभ से हो सकते हैं वंचितटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र की मटियारी पंचायत अंतर्गत विभिन्न वार्डों में पंचायत स्तरीय कर्मियों द्वारा किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री (FR) कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। … Read more
- टीएमसी में बड़ी बगावत ! 59 विधायकों के समर्थन का दावा, टीएमसी पर ही करेंगे कब्जा ,नहीं बनाएंगे अलग पार्टी ममता बनर्जी पड़ी अलग थलग कोलकाता:पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर लंबे समय से … Read more
- कालपीर व झुनकी मुसहारा पंचायत में सहयोग शिविर, 83 मामलों का त्वरित निष्पादनटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र की कालपीर एवं झुनकी मुसहारा पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया। शिविर … Read more
- किशनगंज में लापता नाबालिग का शव बरामद,परिजनों ने सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने जमकर किया हंगामा13 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव संदिग्ध स्थिति में शिवगंगा घाट से बरामद,गत 28 मई से थी लापता सागर चंद्रा/किशनगंज शहर के डुमरिया भट्टा से लापता 13 वर्षीय नाबालिग लड़की … Read more
- भूमि विवाद में महिला को बेरहमी से पीटा,जांच में जुटी पुलिसकिशनगंज/सागर चंद्रा शहर के मोहिउद्दीनपुर में भूमि विवाद को लेकर एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया … Read more


























