- जिले में टीकाकरण को 47 हज़ार टीके प्राप्त हुए
-सभी पीएचसी व एपीएचसी में दूसरे डोज के टीका के लिए बनेगा अतिरिक्त काउंटर
-डीएम ने की अपील
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले के ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड-19 टीका के फर्स्ट एवं सेकेन्ड डोज से लाभान्वित करने के उद्देश्य से सोमवार को कोविड19 टीकाकरण का दो दिवसीय कोविड टीकाकरण महा-अभियान 2.0 का आगाज हुआ | इस टीकाकरण में शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओँ व महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है। जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने बताया कि टीकाकरण कार्य में टीका केंद्रों पर सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर शिथिलता और कोताही होने पर कड़ी कार्रवाई निश्चित है। जिलाधिकारी ने टीकाकरण मेगा कैम्प के सफल संचालन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निदेशित भी किया। साथ ही कई प्रखंडों के टीकाकरण कार्यों का सिविल सर्जन व डीआईओ के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से जायजा लिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय के अनुसार जिले के सभी 173 टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगाने का कार्य हुआ है। उन्होंने मेडिकल टीम का भी जायजा लिया। डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी लाभार्थियों का कोविन पोर्टल पर अपडेशन कार्य भी हर हाल में कराना सुनिश्चित करें। इस महाभियान में ऐसे लाभार्थी जिन्होंने कोविडशील्ड टीकाकरण की पहली डोज के बाद 84 दिन पूरे कर लिए हैं, उन्हें ससमय दूसरे डोज से अच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रत्येक दो घंटे पर प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा स्वयं टीकाकरण कार्यों का लगातार अनुश्रवण कर रहे हैं | साथ हीं प्रत्येक दो घंटे पर प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है। साथ ही सभी अनुमंडल पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत टीकाकरण कार्य की लगातार समीक्षा एवं अनुश्रवण करने को कहा गया है। सेकेंड डोज के लाभार्थियों को नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर अवश्य टीका लेने को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है। सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि जिला कमांड एन्ड कंट्रोल रूम के माध्यम से सेकेंड डोज के लाभार्थियों को नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर अवश्य टीका लेने को कहा जा रहा है। मेगा कैम्प के सफल संचालन के लिए सभी तरह की तैयारियां कर ली गयी हैं । वैक्सीन, सिरिंज, मेडिकल स्टॉफ आदि की समुचित व्यवस्था की गई है।
जिले में 47 हज़ार टीके प्राप्त हुए :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि लाभार्थियों की सहूलियत के मद्देनजर जिले में कुल 173 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत 22, दिघलबैंक में 18, किशनगंज ग्रामीण में 16, किशनगंज शहरी क्षेत्र में 14, कोचाधामन में 30, पोठिया में 26 , टेढ़ागाछ में 14, तथा ठाकुरगंज में 33 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। सभी केन्द्रों में कुल 173 एएनएम्, 262 वैक्सीनेटर , 182 वेरिफायर तथा 60 पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं तथा जिले में इस महाभियान को कुल 47810 हज़ार टीके प्राप्त हुए हैं |
कोविड टीकाकरण महा-अभियान 2.0 का आगाज, डीएम ने की अपील
जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं| जिसमे सोमवार और मंगलवार को कोविड 19 टीकाकरण अभियान के दौरान ड्यू लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी जायेगी| सघन अभियान चला कर यह कार्य किया जाना है| उन्होंने अपील किया है कि आमजन की सहभागिता से ही पूर्व में 31 अगस्त को कोविड टीकाकरण महाअभियान में जिला में 36 हजार लोगो का टीकाकरण हो पाया था किन्तु इस बार अधिक से अधिक संख्या में दूसरी डोज लेकर जिला को पुन: उत्कृष्ट स्थान दिलाने में अपना सहयोग दें| साथ ही सभी टीकाकर्मी, चिकित्सक, पारामेडिकल स्टाफ तथा आपरेटर, जिला स्वास्थ्य समिति के चिकित्सक एवं कर्मी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित यूनिसेफ, केयर इंडिया, विश्व स्वास्थ्य संगठन व अन्य सहायक संगठनों के प्रतिनिधियों से इस कार्य में अपना पूरा सहयोग देने की अपील की है|
हौसला आफजाई के लिए मनेगा जश्न—ए—टीकाकरण:
कोविड टीकाकरण कार्य में लगे कर्मियों पदाधिकारियों के हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ विभाग के द्वारा जश्न-ए टीका कार्यक्रम की शुरुआत की गई है| जश्न-ए-टीका कार्यक्रम के तहत सर्वश्रेष्ठ कर्मियों तथा पदाधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित करने का प्रावधान किया गया है| इसी कड़ी में गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को सेकंड डोज के लाभार्थियों को सर्वाधिक टीकाकरण करने वाले 15 सर्वश्रेष्ठ जिले को सम्मानित किया जाएगा|
जागरूकता के साथ लोगों से सम्पर्क कर हो रहा है टीकाकरण :
जिलाधिकारी ने कहा जागरूकता द्वारा लोगों से सम्पर्क कर टीकाकरण हो रहा है । ताकि लोग कोविड 19 का टीका लगवा के खुद के साथ अपने परिवार समाज को सुरक्षित रख सकें। उन्होंने कहा आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी स्कूलों, व स्वास्थ्य केंद्रों पर मास्क, सैनिटाइजर के साथ कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए टीकाकरण किया जा रहा है । मुहल्ले के लोग भी खुश हैं कि उन्हें इस महामारी के दौरे में घर से बाहर,अस्पताल भी जाना नहीं पड़ रहा है । आसानी से घर के बगल में ही टीका मिल जा रहा है ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- बेतिया में अंचल कार्यालय का डाटा ऑपरेटर 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तारबेतिया। पश्चिम चंपारण जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी विभाग की टीम ने अंचल कार्यालय में पदस्थापित डाटा ऑपरेटर को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार … Read more
- KishanganjNews:सहयोग शिविर में पहुंचे डीएम विशाल राज, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का दिया भरोसाविजय कुमार साह /टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड के हाटगांव, धवेली एवं भोरहा पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को आयोजित विशेष सहयोग शिविर का निरीक्षण करने किशनगंज के जिला पदाधिकारी विशाल राज भोरहा पंचायत पहुंचे। उनके आगमन पर … Read more
- BiharNews:किशनगंज पुलिस का बड़ा एक्शन: एक सप्ताह में 51 अपराधी गिरफ्तार, 80 लाख की स्मैक-हेरोइन जब्त430 ग्राम हेरोइन के साथ कई वाहन किया गया जप्त प्रतिनिधि/किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस ने … Read more
- KishanganjNews:कार और ट्रैक्टर की टक्कर में 7 लोग घायल,दो की स्थिति गंभीरसंवाददाता/ किशनगंज किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत एनएच 327ई पर दर्दनाक सड़क हादसा में कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। सुखानी थाना क्षेत्र के सालगुड़ी चौक के पास ओवरब्रिज पर मक्का से लदे ट्रैक्टर … Read more
- मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का साया, विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा कोहरामपिता ने लगाया हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप, ससुराल पक्ष के खिलाफ दी शिकायत राज कुमार/पोठिया: पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के छतरगाछ में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके … Read more
- किशनगंज में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: गलगलिया चेक पोस्ट से 204 लीटर विदेशी शराब के साथ मुजफ्फरपुर का तस्कर गिरफ्तारराहुल कुमार/किशनगंज बिहार में पूर्ण शराबबंदी को कड़ाई से लागू करने के लिए उत्पाद विभाग एक्टिव मोड में है। शराब तस्करों और पियक्कड़ों के खिलाफ विभाग द्वारा लगातार छापेमारी और जांच अभियान चलाया जा रहा है। … Read more
- जन सहयोग एवं जनकल्याण शिविर का डीएम ने किया शुभारंभ,प्राप्त आवेदनों का 30 दिनों में होगा निष्पादनडंडखोरा/कटिहार–बिहार सरकार के निर्देशानुसार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रखंड मुख्यालय में जन सहयोग एवं जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया।जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी तथा अपर समाहर्ता डाॅ. बिनोद कुमार ने दीप प्रज्वलित कर … Read more
- समेली प्रखंड मुख्यालय में तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का शुभारंभसमेली /कटिहार-समेली प्रखंड मुख्यालय परिसर में तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 16 जून से 18 जून तक आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य आम जनता को सरकार … Read more
- कोढ़ा विधायक कविता पासवान ने लाभुकों के बीच वितरित किए जॉब कार्ड,राशन कार्ड व प्रमाण पत्रकोढा/कटिहार-कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से “पंचायत सहयोग शिविर – समस्याओं का तेज समाधान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रखंड कार्यालय परिसर कोढ़ा, नगर पंचायत कोढ़ा … Read more
- आंधी-तूफान से सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़,घंटों बाधित रहा आवागमनबिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान हसनगंज /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के जगरनाथपुर पंचायत के महमदिया हाट काली स्थान समीप मुख्य सड़क में रात्रि आई तेज आंधी-तूफान में सड़क के बीचोंबीच एक विशालकाय कदम का … Read more
- डीएम ने सहयोग शिविर का लिया जायजा,विभिन्न स्टालों का लिया जायजाहसनगंज /कटिहार -हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत में थाना प्रांगण एवं प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय सहयोग सह जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सभी विभागों का स्टॉल लगाया गया था। शिविर … Read more
- हरिनाम संकीर्तन को लेकर बुधवार को निकलेगी भव्य कलश शोभायात्रामनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के विजयर्धारी हनुमान मंदिर मरंगी में हरिनाम संकीर्तन को लेकर कलश शोभा यात्रा का आयोजन आज किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भोला पासवान ने … Read more
- घायल मिले विक्षिप्त व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत,शिनाख्त के प्रयास तेजफलका/कटिहार – फलका पुलिस की ओर से थाना क्षेत्र के मांगनपट्टी महादलित टोला के पास से घायल अवस्था में रेस्क्यू किए गए एक अज्ञात मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। … Read more
- जीएनएम छात्राओं के बीच जमीन पर बैठे डीएम,शिकायत सुनते ही प्राचार्य-शिक्षक बदलने का दिया आदेशकटिहार – जीएनएम स्कूल में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही छात्राओं का आंदोलन समाहरणालय पहुंच गया। पहले सड़क जाम कर विरोध जता रहीं छात्राएं बाद में समाहरणालय परिसर पहुंचीं। जहां पहले से … Read more
- सहयोग शिविर में उमड़ी भीड़,राजस्व और पेंशन से जुड़े सबसे अधिक आवेदनबरारी /कटिहार – सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से बरेटा पंचायत भवन में मंगलवार को एक दिवसीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में … Read more
- सहयोग शिविर में उमड़ी भीड़,राजस्व और पेंशन से जुड़े सबसे अधिक आवेदनबरारी /कटिहार – सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से बरेटा पंचायत भवन में मंगलवार को एक दिवसीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में … Read more
- जन समस्याओं के समाधान को लेकर जन सहयोग शिविर का आगाज,पहले दिन मिले 69 आवेदनबरारी /कटिहार – प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को तीन दिवसीय जन सहयोग शिविर की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन बरारी विधायक विजय सिंह निषाद, मुख्य पार्षद बबिता कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार धीरज, अंचलाधिकारी … Read more
- 102 एम्बुलेंस के चालक एवं ईएमटी कर्मचारियों की मांगों को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता आयोजितएक दर्जन मांगों पर बनी सहमति – विकास सिंह कटिहार – स्थानीय संयुक्त श्रम भवन में श्रम अधीक्षक पीटर मिंज के अध्यक्षता में 102 एम्बुलेंस के चालक एवं ईएमटी कर्मचारियों यह विभिन्न मांगों को लेकर एक … Read more
- कटिहार:नव पदस्थापित आयकर अधिकारी का सीए ने किया स्वागतकटिहार – कटिहार सीए सीपीई चैप्टर की ओर से आयकर अधिकारी आईटीओ कटिहार के रूप में पदभार ग्रहण करने पर संजीत आनंद को हार्दिक बधाई एवं स्वागत किया गया। इस अवसर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स समुदाय के … Read more
- कुरेठा पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित,समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के पंचायत भवन कुरेठा में सहयोग शिविर का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन पंचायत के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव,सरपंच प्रमोद सिंह,पैक्स अध्यक्ष छोटू कुमार गोस्वामी,वार्ड सदस्य कार्तिक ठाकुर आदि ने … Read more
- डूमर हाट में मुहर्रम पर्व को लेकर डूमर हाट में शांति समिति की बैठक आयोजित,डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंधसमेली /कटिहार – पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डूमर पंचायत के डूमर हाट में मंगलवार को आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक … Read more



























