कुमार आशीष से पहले वर्ष 1993 में जिले के तत्कालीन एसपी रहे विभूति भूषण प्रधान का कार्यकाल रहा था सर्वाधिक लंबा
किशनगंज पुलिस अधीक्षक के नाम रही जिले में कई उपलब्धियां
किशनगंज/रणविजय
सीमावर्ती किशनगंज जिले में पदस्थापित बतौर पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष का कार्यकाल सर्वाधिक लंबा हो गया है।पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष का कार्यकाल आज पुरे 03 वर्ष 04 माह 03 दिन का पूरा हो गया है।गौरतलब हो कि 2012 बैच के युवा आईपीएस अधिकारी कुमार आशीष 01 मई वर्ष 2018 में बतौर पुलिस अधीक्षक के पद पर किशनगंज जिले में योगदान दिया था,जो अपने योगदान के दिन से लेकर बीते कल दिन शनिवार तक 03 वर्ष 04 माह और 03 दिनों का कार्यकाल को पूरा कर चुके हैं।
ज्ञात हों कि कुमार आशीष से पहले वर्ष 1993 में किशनगंज जिले में बतौर पुलिस अधीक्षक पदस्थापित रहे विभूति भूषण प्रधान ने 03 वर्ष 04 माह 02 दिनों का सर्वाधिक कार्यकाल को पूरा किया था।
तत्कालीन पुलिस अधीक्षक रहे श्री प्रधान यहाँ 11 फ़रवरी वर्ष 1993 में योगदान किया था और जिनका कार्यकाल 13 जून वर्ष 1996 तक का रहा था। इनसे पहले 14 जनवरी वर्ष 1990 में जिला स्थापना काल के दौरान पदस्थापित जिले के प्रथम पुलिस अधीक्षक से लेकर और इनके बाद वर्तमान समय में पदस्थापित 26 वें पुलिस अधीक्षक के रूप में कुमार आशीष को छोड़ बाकी सभी पुलिस अधीक्षकों का अधिकतम कार्यकाल दो-ढाई वर्षों से अधिक का नही रहा है।
बहरहाल जो भी हो युवा आईपीएस अधिकारी कुमार आशीष आज से जिले में बतौर एसपी के पद पर सबसे लंबे समय तक पदस्थापित रहने वाले एकमात्र आईपीएस अधिकारी बन गए हैं। बतौर पुलिस अधीक्षक किशनगंज, कुमार आशीष के अबतक का कार्यकाल बेहद महत्वपूर्ण उपलब्धियों से भरा रहा है इनके सफल और कुशल नेतृत्व में जिले की पुलिस प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है।इन 03 वर्षों के इनके कार्यकाल में अबतक कई चर्चित और संगीन अपराधों का त्वरित गति से उद्भेदन के साथ ही साथ पेशेवर अपराधियों की गिरफ्तारियां भी सुनिश्चित की गई।
दुष्कर्म के आरोपी को स्पीडी ट्रायल चलाकर मामूली वक्त में ही न्यायालय से सजा दिलाने का कीर्तिमान स्थापित किया गया।खासकर जिले में कोविड 19 के चलते लॉकडाउन के दरम्यान कई ऐसे कार्य हुए जो अविस्मरणीय रहा। बात सामुदायिक किचन की हों या फिर जरूरतमंदों को समय पर दवाई,एम्बुलेंस के साथ ही साथ खून तक की व्यवस्था की बात हो,सभी मोर्चे पर हरदम हरपल कुमार आशीष के नेतृत्व में किशनगंज पुलिस जिलेवासियों की सेवा में सदैव तत्पर दिखे हैं। इधर जिले में नशामुक्ति अभियान को लेकर जंग छेड़ते हुए दर्जनों नशेड़ियों को ना सिर्फ गिरफ्तार ही किया गया बल्कि, करोड़ो रूपये मूल्य के स्मैक और देशी विदेशी शराब की जब्ती के साथ कई तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा गया।
इतना ही नही पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने जिले में अवैध देह व्यापार को जड़ से खत्म करने का बीड़ा उठाते हुए जबरन इस दलदल में धकेली गई लाचार बेबस कमजोर महिलाओं को ना सिर्फ इस दलदल से बाहर निकालने का काम किया बल्कि,उनके द्वारा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने व जीविकोपार्जन के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु सकारात्मक पहल भी किये गए।जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर नये नये प्रयोग किये गए,पुलिस कर्मियों को कर्तव्य के प्रति जिम्मेदार बनाने के साथ ही साथ बेहतर पुलिसिंग के लिए अत्याधुनिक तकनीक और हथियार से लैश पुलिस गश्ती वाहन को हरी झंडी दिखाने के अलावे छिनतई व अन्य आपराधिक वारदातों पर नियंत्रण हेतु मोबाईल टाइगर टीम का भी गठन किया गया है।संगीन आपराधिक वारदातों के बाद एसआइटी का गठन कर सभी कांडों का शीघ्र उद्भेदन किया जाना किशनगंज पुलिस के लिए बहुत बड़ा उपलब्धि रहा है।
ट्रैफिक नियमों के अनुपालन को लेकर भी उनके द्वारा महत्वपूर्ण अभियान चलाया जा रहा है।इतना ही नही, पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने अपने 3 वर्षों के कार्यकाल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मातहत पुलिस पदाधिकारियों को विभिन्न मौकों पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का कार्य भी किये हैं तो कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी व अन्य पुलिसकर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की है।श्री आशीष ने जिले में बेहतर पुलिसिंग के अलावे सामाजिक दायित्वों के निर्वहन को तवज्जो देते हुए यहाँ की गंगा-जमुनी तहजीब एवम् आपसी भाईचारगी के वातावरण को स्वच्छ सुंदर और सुरक्षित बनाए रखने में हरपल और हरदम सकारात्मक पहल और अपील करते नज़र आएं हैं।
यहाँ तक कि बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष को राज्य पुलिस मुख्यालय से लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय तक ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित करने का कार्य किया है। आशा है आने वाले दिनों में पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के कुशल नेतृत्व में किशनगंज जिले में पुलिस प्रशासन अपराध नियंत्रण के साथ ही साथ शांतिपूर्ण तरीके से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर कई अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करेंगी।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गिरफ्तार,पूछताछ जारीफर्जी कागजात किया गया बरामद बांग्लादेशी महिला को भी किया गया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात रूईधासा प्रेमपुल के पास से एक बांग्लादेशी नागरिक … Read more
- निजी स्कूल पर मनमानी शुल्क वसूली का आरोप, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से कार्रवाई की मांग,जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने सौंपा ज्ञापन किशनगंज। जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंप कर किशनगंज स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल पर नियमों के विरुद्ध विभिन्न मदों में … Read more
- धान में अधिक कल्ले के लिए संतुलित पोषण अपनाएं किसान – डीएओकटिहार-जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार चालू खरीफ मौसम में धान की बेहतर पैदावार को लेकर सजग और सक्रिय हैं। उनके द्वारा किसानों को निरंतर उपयोगी सलाह दी जा रही है। श्री कुमार ने किसानों से … Read more
- 05 पियक्कड़ एवं 01 तस्कर गिरफ्तार,भेजे गये जेलकदवा/कटिहार– थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू कराने को लेकर कदवा पुलिस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भर्री स्थित … Read more
- गुमशुदा बच्चा हुआ बरामद, बच्चा पाकर परिजन खुशडंडखोरा/कटिहार– डंडखोरा पुलिस की सक्रियता सामने आई है। पुलिस क्षेत्र से गुम हुए एक लड़के को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो ने … Read more
- सड़क किनारे सिक्योरिटी गार्ड का शव हुआ बरामद,जांच में जुटी पुलिसक्षेत्र में सनसनी मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितोरिया पंचायत के किसान चौक के पास प्राथमिक विद्यालय गुमटी टोला के पास कटिहार – मनिहारी मुख्य सड़क के पूर्व पार सड़क के किनारे एक 50 वर्ष … Read more
- महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याकटिहार – नगर निगम में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की और से जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 29 फरियादियों की समस्या सुनी। महापौर … Read more
- राजमणि दीदी नीलम आनंद की 74 वीं जयंती अवतरण दिवस के रूप में मनाई गईवृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश समेली /कटिहार- जिले के समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत स्थित यूथ पावर लोक कला मंच भरेली के प्रांगण में सोमवार को प्रथम शिव शिष्य साहब श्री हरिद्रानंद की … Read more
- श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से भक्ति एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ श्री श्याम ज्योत कीर्तनकटिहार- श्री श्याम मित्र मंडल रजिस्टर कटिहार के तत्वावधान में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर अरविंद कटारुका एवं अनिमेष कटारुका के सहयोग से शहर के दौलतराम चौक विनायक के सामने … Read more
- कटिहार-मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहतस्पेशल ट्रेन के 5 अतिरिक्त फेरे बढ़े कटिहार – कटिहार जिले सहित सीमांचल के लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और यात्रा की मांग को देखते हुए … Read more
- योजना संचालन में आ रही बाधा को तत्काल दूर करना सुनिश्चित करें–डीएमसमन्वय समिति की बैठक में हुई विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कटिहार– एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में … Read more
- एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजनकटिहार – बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के तत्वाधान में जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई कटिहार की ओर से सिविल सर्जन सभागार में एचआईवी -एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का आयोजन … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर समन्वय बैठक, एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीकिशनगंज। सोमवार को कुर्लीकोट थाना क्षेत्र स्थित भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीमा समन्वय बैठक (Border Meeting) आयोजित की गई। बैठक में कुर्लीकोट … Read more
- ‘अभियान बसेरा’ के तहत 29 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चाठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित “अभियान बसेरा” के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय ठाकुरगंज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड संख्या-02, खोपड़ा पट्टी के 29 भूमिहीन एवं … Read more
- बहादुरगंज में हिंसक प्रदर्शन मामला: 22 उपद्रवी गिरफ्तारडीएसपी और बीडीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल; करीब 3 लाख के नुकसान का अनुमान।। बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत नीट पेपर लीक और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बहादुरगंज में हुए उग्र प्रदर्शन और पुलिस … Read more
- झाड़ फूंक के चक्कर में गई सर्पदंश पीड़ित बच्चे की जानसागर चंद्रा/ किशनगंज झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ जाने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हालांकि तांत्रिक के द्वारा अपने हाथ खड़े करने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए … Read more
- शादी करने का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी करने से किया इंकार, केस दर्जकिशनगंज/सागर चंद्रा पोठिया थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर और शादी करने का झांसा देकर युवक के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लगातार दुष्कर्म किए जाने से … Read more
- केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विजय उत्सव का आयोजनकटिहार – केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद से इस्तीफ़ा देने के बाद देश का राजनीतिक पारा चढ़ गया है।विरोध अब जीत के जश्न में बदल गया है। कांग्रेस आलाकमान की ओर से जारी … Read more
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बातमनसाही/कटिहार – भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के दौरान देशहित,सामाजिक जागरूकता,स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी जैसे विषयों पर … Read more
- कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलिकारगिल चौक पर जुटी भीड़ कटिहार– कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर युद्ध में शहीद सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसको लेकर समाहरणालय से सटे कारगिल चौक पर स्थापित शहीद स्तंभ … Read more
- पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा का आयोजनजनता की समस्याओं का मौके पर हुआ निष्पादन मनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में पंचायत विकास दिवस के मौके पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। … Read more



























