मूल रूप से पलासी (नरपतगंज, अररिया) की रहने वाली अपर्णा अपने क्षेत्र के साथ साथ पूरे बिहार का नाम कर रही रोशन
14 अगस्त को ही Mxplayer हो चुकी है फ़िल्म रिलीज
अपर्णा मल्लिक के साथ साथ मुख्य भूमिका निभा रहे रवि सुधा चौधरी भी दर्शकों की बन रहे पसंद
भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हो रही इस फ़िल्म की चर्चा
सीतापुर के कुछ लोगों द्वारा फ़िल्म के विरोध करने की भी आ रही खबरें
नेशनल डेस्क प्रभारी /अमित वर्मा की विशेष रिपोर्ट
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर Mxplayer के प्लेटफार्म पर रिलीज हुई ‘सीतापुर – द सिटी ऑफ गैंगस्टर्स’ । इस फ़िल्म से चित्रांशी अपर्णा मल्लिक ने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की है । इस फ़िल्म के चर्चे भारत के साथ साथ नेपाल, कनाडा, दुबई, अमेरिका आदि कई देशों में भी हो रही है । दर्शकों को अपर्णा मल्लिक ही नहीं बल्कि मुख्य कलाकार के रूप में अभिनय करने वाले रवि सुधा चौधरी का अभिनय भी ख़ूब भा रहा है । हालाँकि इस फ़िल्म में अपर्णा मल्लिक की एंट्री लगभग आधी फ़िल्म समाप्त होने के बाद होती है । बावजूद इसके कहानी के हिसाब से सटीक होने के कारण दर्शकों पर इसका नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ रहा है ।

ज्ञात हो कि अपर्णा मल्लिक बिहार राज्य के अररिया जिलान्तर्गत पलासी (नरपतगंज) की रहनेवाली हैं । वर्तमान में ये बंगलोर / मुंबई में रहती हैं । अपर्णा की बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री से क्षेत्र के लोग अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं । उनके माता – पिता नीलम मल्लिक व संजय मल्लिक के साथ साथ परिवार के सभी लोग अपनी बेटी के कार्यों से काफी खुश हैं ।

माता नीलम मल्लिक बताती है कि अपर्णा को बचपन से ही अभिनय का शौक था पर पढ़ाई के कारण उसने इसे अपने आप पर हावी नही होने दिया और उच्चतम शिक्षा अच्छे अंकों के साथ प्राप्त की । पिता संजय मल्लिक बताते हैं कि अपर्णा में अभिनय के क्षेत्र में विद्यालयों में कई पुरस्कार भी प्राप्त किए हैं । अपर्णा के दादाजी लेखनाथ मल्लिक अपनी पोती की उपलब्धियों पर भावुक होकर सिर्फ इतना ही कहते हैं कि ‘ होनहार बिरवान के होत चिकने पात’ अर्थात अपर्णा बचपन से ही अभिनय के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती आ रही है ।

अपर्णा मल्लिक ने पूर्व में कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में लिया है । ख़ास बात यह रही रही कि उन्होनें जिस प्रतियोगिता में भी भाग लिया उसमें कई पुरस्कार अपने नाम झटक लिए । अपर्णा मल्लिक कई लाइव शो में निर्णायक की भूमिका भी निभा चुकी हैं । इन सबके बावजूद भी वह कर्ण कायस्थ महासभा, मिशन दो करोड़ चित्रांश अंतरराष्ट्रीय जैसी कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी हुई है ।

जब हमारे प्रतिनिधि ने अपर्णा मल्लिक से बात की तो उन्होंने सर्वप्रथम अपने शुभचिंतकों का आभार जताया, जिसके कारण वह आज मंज़िल की सीढ़ीयाँ चढ़ रही है । आगे उन्होंने कहा कि सतत प्रयत्नशील व्यक्ति हमेशा आगे की ओर ही बढ़ेगा । अपर्णा ने बताया कि ‘सीतापुर – द सिटी ऑफ गैंगस्टर्स’ में उनका अनुभव काफी अच्छा रहा । मुख्य भूमिका निभा रहे रवि सुधा चौधरी के साथ साथ फ़िल्म की पूरी टीम ने उनका पूरा सहयोग किया । इसके लिए वे पूरी टीम के आभारी हैं ।

उन्होंने बताया कि उनकी कई म्यूजिक एलबम, हिंदी व कन्नड़ फिल्में भी बनकर तैयार है । इनमें से ‘सशांक’ और ‘मायरा’ हिंदी में, तथा ‘टी’ (T) कन्नड़ में आदि प्रमुख हैं । अंत में अपर्णा कहती हैं कि दर्शकों के द्वारा दिए गए अपार स्नेह से वे अभिभूत हैं । उन्हें आगामी फिल्मों के लिए अब कोई चिंता नहीं है क्योंकि दर्शकों का लगातार बढ़ता स्नेह उनके आत्मविश्वास को लगातार बढ़ा रहा है ।
सीतापुर (उत्तर प्रदेश) के कुछ लोगों द्वारा इस फ़िल्म के विरोध की खबरें भी आ रही है । उनलोगों का कहना है कि इस फ़िल्म के माध्यम से सीतापुर को बदनाम किया जा रहा है । हालाँकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है । फिर जब इस विषय पर हमने फ़िल्म मुख्य कलाकार सह निर्माता रवि सुधा चौधरी से बात की तो उन्होनें बताया कि फ़िल्म में ऐसा कुछ नहीं है, जिससे कि सीतापुर को बदनामी मिले । आगे उन्होंने कहा कि यह फ़िल्म किसी भी सत्य घटना पर आधारित नहीं है अर्थात फ़िल्म के सभी पात्र, घटनाएँ आदि सब काल्पनिक हैं ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1500 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्टसमेली /कटिहार – जिला के पोठिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के ग्राम टीकापट्टी में छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 1500 लीटर अर्धनिर्मित … Read more
- बिहार पुलिस सप्ताह के मौके पर मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजनडंडखोरा/कटिहार – पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस सप्ताह का प्रखंड में सफल आयोजन किया गया।इस दौरान डंडखोरा पुलिस की ओर से स्वच्छता अभियान,अफवाहों के प्रति आमजनों को जागरुक करने जैसी अन्य गतिविधियां संचालित की … Read more
- कटिहार में दिव्यांग साथियों की ‘रंगीन’ टोली गुलाल और खुशियों के साथ मनाया होलीकटिहार – होली का खुमार अब कटिहार की गलियों में दिखने लगा है। शहर के यज्ञशाला मैदान शिव मंदिर चौक में कोशी, क्षेत्रीय, विकलांग, विधवा, वृद्ध, कल्याण, समिति और दिव्यांग महापरिवार ने एक होली मिलन … Read more
- भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की जिला कमेटी गठित,21 सदस्यीय कमेटी गठितकटिहार – भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नीरज कुमार आजाद ने जिला कमेटी की घोषणा की है। जिसमें दो सह संयोजक, 19 कार्य समिति सदस्य सहित 21 लोगों की समिति गठित की … Read more
- कटिहार:रेल थाना को मिला नया नेतृत्व,सुशील कुमार शर्मा ने संभाला पदभारकटिहार – रेल थाना में प्रशासनिक फेरबदल के तहत नए थानाध्यक्ष के रूप में सुशील कुमार शर्मा ने पदभार ग्रहण किया। वहीं पूर्व रेल थाना प्रभारी मो.अलाउद्दीन को खगड़िया रेल थाना का नया प्रभारी बनाया … Read more
- कटिहार:अपहरण व दुष्कर्म में दोषी को 10-10 वर्ष की सुनाई गई सजाकटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय के प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप मिश्रा की अदालत ने बहुचर्चित अपहरण एवं दुष्कर्म मामले में कड़ा फैसला सुनाते हुए कटिहार थाना क्षेत्र के रामपाड़ा निवासी संजय … Read more
- ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई की मौत से शिया समुदाय में आक्रोश, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ किशनगंज में जोरदार प्रदर्शनसंवाददाता /किशनगंज ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की मौत के बाद शिया मुस्लिम समुदाय में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। इसी क्रम में 70 प्रतिशत मुस्लिम आबादी वाले किशनगंज जिले में शिया … Read more
- होली से पहले बड़ी कार्रवाई: टेढ़ागाछ पुलिस ने 1051 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर को दबोचानेपाल से लाई जा रही थी शराब, होली में थी खपाने की योजना विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ थाना पुलिस ने बिहार मध्य निषेध अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार देर रात पिपरा … Read more
- बहादुरगंज पुलिस की करवाई: शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तारलगभग 6 लीटर विदेशी शराब के साथ दो आरोपी को बहादुरगंज थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल।। बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत होली के मद्देनजर बहादुरगंज पुलिस अवैध शराब के कारोबारियों पर नकेल कसा है।जहां गुप्त सुचना … Read more
- होली पर कानून व्यवस्था को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, ठाकुरगंज थाना में शांति समिति की बैठकठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह रंगो के त्योहार होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु रविवार को ठाकुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर थानाध्यक्ष नवनीत … Read more
- जिला मजदूर संघ का किया गया विस्तार – विकास सिंहकटिहार – शहर के श्रम कल्याण केंद्र के प्रांगण में कटिहार मजदूर संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विकास सिंह ने की। बैठक में सब सर्वसम्मति से हाथ उठाकर … Read more
- कोचिंग शिक्षक को 15 वर्षों की सजा,नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने सुनाई सजाकटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश छह सह पास्को अधिनियम के विशेष न्यायाधीश तेज प्रताप सिंह ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म का दोषी पाते हुए बरारी थाना अंतर्गत सेमापुर … Read more
- हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजाकटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम द्विजेंद्र कुमार की अदालत ने हत्या का दोषी पाते हुए डंडखोरा थाना अंतर्गत भमरैली निवासी कालू शर्मा पिता स्वर्गीय तारिणी शर्मा को … Read more
- नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या, इलाके में फैली सनसनीकोढ़ा /कटिहार – थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के … Read more
- कार्तिकहोली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, डीजे पर रोकडीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध डंडखोरा/कटिहार – —होली पर्व को आपसी भाईचारा और शांतिपूर्वक मनाने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो की अध्यक्षता में आयोजित … Read more
- होली को लेकर शांति समिति की बैठक,सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपीलकोढ़ा /कटिहार- होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर आदर्श थाना कोढ़ा परिसर में थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का … Read more
- कटिहार:प्रखंड स्तरीय हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजनमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के पंचायत भवन मोहनपुर के प्रांगण में प्रखंड स्तरीय हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन भारत माता के तेल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। … Read more
- सड़क दुर्घटना में मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराममनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के लावा कुंडी निवासी जेटलु सोरेन (55) पिता स्वर्गीय सप्पा सोरेन की मृत्यु उस दौरान हो गई जब वे सामूहिक विवाह चित्तौड़िया पंचायत के कर्मा टोला जयनगर में … Read more



























