न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

किशनगंज/देवाशीष चटर्जी


बहादुरगंज नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 11में नगर पार्षद संजय भारती की मौजूदगी में रविवार के दिन लगाया गया मुफ्त चिकित्सा केंद्र।जानकारी देते हुए वार्ड पार्षद संजय भारती ने बताया कि रविवार के दिन नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 11के सभी वार्ड वासियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच एवम सभी प्रकार की बीमारी का निशुल्क इलाज एक दिवसीय शिविर लगाकर किया जा रहा है।

जिसमे की दिल्ली के डॉक्टर रेजाउल कासमी एवम उनकी टीम के माध्यम से ग्रामीणों को निःशुल्क इलाज किया जा रहा है एवम दवा भी मुफ्त वितरण किया जा रहा है।ताकि आमजन स्वस्थ रह सके एवम एक स्वच्छ समाज का निर्माण किया जा सके।


वहीं चिकित्सा शिविर की खबर मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी संख्या में भीड़ वार्ड पार्षद संजय भारती के निवाश स्थल पर पहुंचकर अपना अपना इलाज करवाये एवम मुफ्त दवा का लाभ भी उठाए।
वहीं चिकित्सक डॉ रेजाउल कासमी ने बताया कि कुल 250आदमी का मुफ्त इलाज इस शिविर क माध्यम से किया गया है।

Share this news

Leave a Comment