वैक्सीनेशन के सेकंड डोज पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है
कोविड 19 वैक्सीन गर्भवती महिलाएं भी ले सकती हैं …यह पूर्णतः सुरक्षित है
संक्रमण के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार है कोविड वैक्सीन
किशनगंज /प्रतिनिधि
मुख्य सचिव,बिहार सरकार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षक के साथ कोविड 19 के मद्देनजर लॉकडाउन से संबंधित संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य भर में प्रतिदिन दो लाख टेस्टिंग लक्ष्य को हर हाल में पूरा करना सुनिश्चित करें एवं टेस्टिंग ही एक ऐसा अकेला औजार है, जिससे तीसरी लहर से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के सेकंड डोज पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि कोई व्यक्ति सेकंड डोज लेना ना भूलें। वैक्सीनेशन ज्यादा से ज्यादा हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। विशेष रणनीति बनाकर शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराया जाए। उन्होंने टेस्ट को ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा कराने का निर्देश दिया।
कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर जिला प्रशासन सचेत:
जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने बताया राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर सचेत है| देश के कुछ राज्यों में नए स्ट्रेन के मरीज पाये गए हैं और सभी को सतर्कता बरतने की जरुरत है| जिला में अभी तक नये स्ट्रेन की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन विभाग अपनी तरफ से सारे बंदोबस्त कर रहा है| स्वास्थ्य विभाग को कोरोना जांच सेंटर पर अधिक से अधिक जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा रेंडम जांच भी करने के निर्देश दिए गए हैं। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित सब्जी बाजार में भी लोगों की जांच करने के निर्देश दिए गए है। जो भी कोरोना प्रभावित राज्यों से आए हैं वे लोग कोरोना की जांच जरूर करावें ताकि उनका परिवार और समाज सुरक्षित रहे । जिले के सभी अस्पतालों में बेड की क्षमता बढ़ाई जा रही है और मरीजों की सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है| नये स्ट्रेन अथवा तीसरी लहर को रोकने का सबसे सशक्त माध्यम कोविड का टीका लगवाना और सभी को कोविड अनुरूप आचरण का पालन हर समय करते रहना है|
जितना जल्द सभी लोगों का टीकाकरण होगा, उतना जल्द कोरोना खत्म होगाः
जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने बताया कि जिले में कोरोना वैक्सीनेशन एवं टेस्टिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है| साथ ही स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम वैक्सीनेशन के सेकंड डोज पर विशेष ध्यान दे रहा है ताकि कोई व्यक्ति सेकंड डोज लेना ना भूलें। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा कोरोना जांच कराने का निर्देश दिया है । जिले के शहरी क्षेत्र में अधिकतर लोगों का टीकाकरण हो गया है। अब हमलोगों ने ग्रामीण क्षेत्रों पर फोकस किया है। अभी बाढ़ आई हुई है। निश्चित तौर पर टीकाकरण केंद्रों तक जाने में कुछ परेशानी हो रही है, लेकिन अगर हम बाढ़ के जाने का इंतजार करेंगे तो उसमें बहुत समय बर्बाद हो जाएगा। फिर कोरोना उन्मूलन के अभियान की रफ्तार कम हो जाएगी। इसलिए हमलोग विशेष रणनीति बनाकर शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का कार्य कर रहे हैं ।
कोविड 19 वैक्सीन गर्भवती महिलाएं भी ले सकती हैं … यह पूर्णतः सुरक्षित है :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कोविड -19 की जटिलता गर्भवती महिलाओं में बढ़ जाती है। इनमें विशेषकर 35 वर्ष से अधिक आयु वाली महिलाएं, मोटापा से ग्रसित महिलाएं, मधुमेह या उच्च रक्तचाप तथा पूर्व से क्लोटिंग की समस्या से पीड़ित महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 संक्रमित गर्भवती महिलाओं में समय से पहले डिलीवरी, नवजात शिशु का वजन 2.5 किलोग्राम से कम होना, कुछ परिस्थितियों में शिशु के जन्म से पहले मृत्यु की संभावना हो सकती है और ये सभी गर्भवती के लिए नुकसानदायक होता है। कोविड -19 वैक्सीन गर्भावस्था के दौरान कभी भी लगवाई जा सकती है और इसे जल्द से जल्द लगवाया जाना चाहिए। यदि कोई महिला गर्भावस्था के दौरान कोविड -19 संक्रमण से संक्रमित हो जाती है तो उसे प्रसव के तुरंत बाद वैक्सीन लगायी जानी चाहिए। साथ ही कहा है कि गर्भावस्था में कोविड -19 वैक्सीन सुरक्षित है। हल्का बुखार, इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द या एक से तीन दिनों तक अस्वस्थ महसूस करने जैसे मामूली असर हो सकते हैं।
45 वर्ष के ऊपर के लिए योजना बनाकर वैक्सीनेशन कराया जाए
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा है की जिले में 45 वर्ष के ऊपर के लिए वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। अफवाहों को दूर किया जाए तथा लोगों को वैक्सीन लेने का प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि एंटीजन किट से टेस्टिंग के लिए प्राइवेट लैब को आदेश दिया गया है। इस पर विशेष नजर रखी जाए। रेंडमली स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसकी जांच कराई जा रही है । अभी जिला में वैक्सीनेशन के लिए 164 साइट कार्यरत हैं, जिसमें चलंत टीकाकरण दल घर- घर जाकर वैक्सीनेशन कर रहा है। उन्होंने कहा कि चलंत टीकाकरण टीम द्वारा कम से कम प्रतिदिन सौ लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- ‘अभियान बसेरा’ के तहत 29 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चाठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित “अभियान बसेरा” के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय ठाकुरगंज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड संख्या-02, खोपड़ा पट्टी के 29 भूमिहीन एवं … Read more
- बहादुरगंज में हिंसक प्रदर्शन मामला: 22 उपद्रवी गिरफ्तारडीएसपी और बीडीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल; करीब 3 लाख के नुकसान का अनुमान।। बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत नीट पेपर लीक और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बहादुरगंज में हुए उग्र प्रदर्शन और पुलिस … Read more
- झाड़ फूंक के चक्कर में गई सर्पदंश पीड़ित बच्चे की जानसागर चंद्रा/ किशनगंज झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ जाने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हालांकि तांत्रिक के द्वारा अपने हाथ खड़े करने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए … Read more
- शादी करने का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी करने से किया इंकार, केस दर्जकिशनगंज/सागर चंद्रा पोठिया थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर और शादी करने का झांसा देकर युवक के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लगातार दुष्कर्म किए जाने से … Read more
- केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विजय उत्सव का आयोजनकटिहार – केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद से इस्तीफ़ा देने के बाद देश का राजनीतिक पारा चढ़ गया है।विरोध अब जीत के जश्न में बदल गया है। कांग्रेस आलाकमान की ओर से जारी … Read more
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बातमनसाही/कटिहार – भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के दौरान देशहित,सामाजिक जागरूकता,स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी जैसे विषयों पर … Read more
- कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलिकारगिल चौक पर जुटी भीड़ कटिहार– कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर युद्ध में शहीद सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसको लेकर समाहरणालय से सटे कारगिल चौक पर स्थापित शहीद स्तंभ … Read more
- पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा का आयोजनजनता की समस्याओं का मौके पर हुआ निष्पादन मनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में पंचायत विकास दिवस के मौके पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। … Read more
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का विधायक ने किया उद्घाटनअमदाबाद /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र किशनपुर पंचायत में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते … Read more
- साहेबनगर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजनग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि मो. तज्जमुल हक के नेतृत्व में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं … Read more
- मनिहारी नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ा एक्शनजांच को छह सदस्यीय समिति गठित मनिहारी /कटिहार – नगर विकास एवं आवास विभाग ने मनिहारी नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितता के मामलों की विस्तृत जांच कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभाग की … Read more
- मनिहारी गंगाघाट पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़,सुविधाओं को लेकर उठे सवालसावन 30 जुलाई से मनिहारी /कटिहार – भगवान शिव का अतिप्रिय सावन मास 30 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। सावन के आगमन के साथ ही मनिहारी के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले गंगाघाट पर … Read more
- आचार्य श्री भिक्षु त्रिशताब्दी वर्ष का समापन समारोह आयोजितआचार्य श्री भिक्षु ने दिया विशुद्ध अध्यात्म का बोध – मुनि प्रशांत कटिहार – मुनि प्रशांत कुमार जी, मुनिश्री कुमुद कुमार जी के सान्निध्य में आचार्य श्री भिक्षु का जन्म त्रिशताब्दी वर्ष समापन समारोह का … Read more
- गुणवत्तापूर्ण मखाना उत्पादन व मूल्य संवर्धन पर किसानों को दिया गया प्रशिक्षणमखाना व इससे बने पौष्टिक, स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रदर्श डीएम के समक्ष प्रस्तुत की जिले में इसकी विक्री केन्द्र खोलने को लेकर डीएओ को दिये निर्देश मखाना से बने राष्ट्रीय मिठाई जलेबी का स्वाद 15 … Read more
- फणीश्वरनाथ रेणु रेलवे इंस्टीट्यूट में रंगों की बिखरी छटा,120 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला कौशल का परिचय दियाकटिहार – कटिहार मंडल रेल स्थित फणीश्वरनाथ रेणु रेलवे इंस्टीट्यूट में रविवार को नन्हे बच्चों की रचनात्मक प्रतिभाओं का जलवा बिखेरा। हाल ही में जीर्णोद्धार के बाद नवनिर्मित परिसर में आयोजित भव्य चित्रकला प्रतियोगिता में … Read more
- पंचायत विकास दिवस पर आयोजित हुई विशेष ग्राम सभा,तैयार की गई विकास योजनाओं की रूपरेखाकटिहार—जिले के प्राणपुर प्रखंड के बस्तौल पंचायत में रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पंचायत के मुखिया मो० मोजाहिद आलम की अध्यक्षता में आयोजित इस … Read more
- विरोध प्रदर्शन संवैधानिक अधिकार, लेकिन हिंसा और तोड़फोड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं : कमरुल होदासंवाददाता/किशनगंज बहादुरगंज में विरोध प्रदर्शन और हिंसक घटनाओं को लेकर कांग्रेस विधायक कमरुल होदा ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करना … Read more
- बिहार बंद के दौरान बवाल: तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गएपटना, संवाददाता। बिहार बंद के दौरान हुए प्रदर्शन, पुलिस से टकराव और हिंसा के मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े … Read more
- टेढ़ागाछ के कजलेटा गांव में भीषण अगलगी, दो परिवारों का घर जलकर राखटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कजलेटा, वार्ड संख्या-09 झुनकी मुसहरा में शनिवार देर रात भीषण अगलगी की घटना में दो परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया। पीड़ितों की पहचान … Read more
- कंटेनर चालक की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजासागर चंद्रा/ किशनगंज एक कंटेनर चालक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। गलगलिया के समीप एन एच किनारे खड़े कंटेनर में उसे बेसुध पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस … Read more






















