किशनगंज /प्रतिनिधि
दफ्तरी डेवलपर्स द्वारा जमीन पर करवाया जाएगा मॉल का निर्माण ,मिलेगा सैकड़ों लोगो को रोजगार
साजिश के तहत दफ्तरी डेवलपर्स को किया गया बदनाम – सुनील दफ्तरी
गवाहों ने शपथ पत्र दायर कर गवाह बनाए जाने की सूचना से किया इंकार
किशनगंज शहर के प्रसिद्ध औद्योगिक संस्थान दफ्तरी डेवलपर्स पर दिलावरगंज निवासी जयंत पोद्दार द्वारा उनके जमीन पर जबरन निर्माण कार्य करवाए जाने के मामले ने दिलचस्प मोड़ ले लिया है ।जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के आदेश पर अधिकारियों द्वारा किए गए स्थल जांच में जिस जमीन पर जयंत पोद्दार द्वारा दावा किया गया है वो जमीन जयंत पोद्दार की है ही नहीं ।
मालूम हो कि खेसरा संख्या 188 पर जयंत पोद्दार द्वारा दावा किया गया है। जबकि अंचलाधिकारी द्वारा किए गए जांच में खेसरा नंबर 188 जयंत पोद्दार ने खरीदा ही नहीं है और मकान बना लिया गया है। पूरा विवाद इसी खेसरा नंबर 188 को लेकर है । जिसपर दफ्तरी डेवलपर्स के सुनील दफ्तरी ने मालिकाना हक जताया है ।वहीं जांच में शामिल अधिकारियों ने जयंत पोद्दार के उस दावे को भी खारिज कर दिया है जिसमें जयंत पोद्दार ने उनकी जमीन पर गढ्डा खोदने एवं बाउंड्री वॉल निर्माण का आरोप लगाया है ।
जिला पदाधिकारी को सौंपे गए जांच प्रतिवेदन में कहा गया है कि जिस उपरोक्त भूमि पर गड्ढा खोदा गया है, उस भूमि से संबंधित उभय पक्षों के बीच स्वामित्व का कोई विवाद नहीं है तथा यह विपक्षी की भूमि है अर्थात सुनील दफ्तरी की भूमि है। एवं परिवादी का वर्तमान आवासीय घर तथा गड्ढा खोदे गये स्थल के बीच लगभग 100 फीट की दुरी है। उभय पक्षों के बीच गढ़े वाली जमीन से भिन्न नगरपालिका सर्वे खेसरा 188 की जमीन खरीदिगी को लेकर विवाद चल रहा है, जो इस परिवाद मे विचारधीन नहीं है।
वहीं नक्सा स्वीकृति के बिना निर्माण कार्य शुरू किए जाने के मामले में जांच में यह बात सामने आई है की राजकरण दफ्तरी के द्वारा अग्निशमन विभाग ,पटना में स्वीकृति के लिए आवेदन दिया गया है वहा से स्वीकृति प्राप्त होने के बाद नगर परिषद से नक्सा स्वीकृति करवाने की उनकी योजना है ।बता दे की जयंत पोद्दार द्वारा आरोप लगाया गया था की जानबुझ कर जान मारने की नियत से गड्ढ़ा खोदा गया है , कि जांच करने पर अधिकारियों ने इसे आधार हीन बताया है । यही नहीं जयंत पोद्दार द्वारा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में सुनील दफ्तरी के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है, उसमे भी चौंकाने वाले तथ्य सामने आए है ।
जयंत पोद्दार द्वारा जिन्हें मुकदमा में गवाह बनाया गया था, उन्हें गवाह बनाए जाने की जानकारी ही नहीं है ।दायर मुकदमे में अरुण कुमार ,पिता दिगम्बर प्रसाद यादव निवासी दिलावर गंज एवं शंभू राय पिता अधिक नारायण राय निवासी दिलावर गंज ने शपथ पत्र संख्या 15984 एवं 15985 दायर कर कहा है की उन्हे मामले की कोई जानकारी नहीं है एवं उनका नाम गवाह में क्यों दिया गया उससे वो वाकिफ नहीं है इसलिए गवाह से उनका नाम हटा लिया जाए ।मालूम हो की दफ्तरी डेवलपर्स यहां मॉल का निर्माण करवाने वाले है और मॉल का निर्माण होने से सैकड़ों लोगों को रोजगार प्राप्त होगा ।सुनील दफ्तरी का कहना है की कुछ लोगो के द्वारा साजिश के तहत दफ्तरी डेवलपर्स को बदनाम किया गया है ।लेकिन जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है।
बता दे की ज्ञापांक-1578/सी० दिनांक 16.08.2021 के आलोक में संयुक्त जाँच दल के द्वारा श्री जयन्त पौदार, पिता-स्व० कुसुम लाल पौदार, सा० दिलावरगंज थाना व जिला-किशनगंज द्वारा समर्पित परिवाद पत्र के आलोक में प्रभारी अंचला अधिकारी समीर कुमार,कार्यपालक अभियंता ,भवन निर्माण विभाग प्रमोद कुमार ,नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार ,भूमि सुधार उप समाहर्ता,मो आफाक अहमद द्वारा जांच के बाद जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश को जांच रिपोर्ट सौंप दिया गया है ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- कंटिया पंचायत में पशु बाँझपन निवारण शिविर,78 पशुओं का निःशुल्क उपचारकदवा /कटिहार – आत्मनिर्भर बिहार के ‘सात निश्चय-2’ कार्यक्रम के तहत पशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार को कदवा प्रखंड के कंटिया पंचायत स्थित कामरु ग्राम में एक … Read more
- बिघोर हाट पैक्स चुनाव में 45.28 फीसदी मतदानदेर रात तक परिणाम की प्रतीक्षाचार पंचायतों में पहले ही निर्विरोध चयन, अब एक सीट पर टिकी सबकी नजर बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष पद को लेकर सोमवार को बिघोर हाट पंचायत में शांतिपूर्ण … Read more
- आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को डीएम ने बांटे विद्यारंभ प्रमाण पत्रकटिहार – शिक्षा की नींव मजबूत करने और बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने को लेकर जिला प्रशासन के पहल की सराहना की जा रही है। सोमवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष … Read more
- कटिहार:मर्चेंट एसोसिएशन ने विधायक को सौंपा मांगपत्र सालमारी /कटिहार – सालमारी बाजार में जल जमाव की विकट समस्या का समाधान के लिए मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने सहयोगी के साथ प्राणपुर विधायक निशा सिंह से एक कार्यक्रम … Read more
- कटिहार:2025-26 में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने सीमेंट परिवहन को किया तेजकटिहार – पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान रेलवे द्वारा सीमेंट कार्गो के परिवहन और अपने टर्मिनलों पर सीमेंट की लोडिंग और अनलोडिंग में अभूतपूर्व प्रगति हासिल की है। … Read more
- बंगाल विधान सभा चुनाव को लेकर जिले में बढ़ाई गई सुरक्षा, डीएम -एसपी ने लिया चेकपोस्ट का जायजाबंगाल चुनाव को लेकर सीमावर्ती एरिया में बिहार पुलिस ने भी बनाया चेक पोस्ट डीएम,एसपी,एसडीएम ले रहे है जायजा किशनगंज/प्रतिनिधि पश्चिम बंगाल में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर सीमावर्ती किशनगंज … Read more
- खांसी के पीछे छुपी सच्चाई: “सबा परवीन” की टीबी पर जीत ने बदली सोच और दी नई दिशा100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के बीच उभरी एक सशक्त मिसाल—समय पर जांच ही है जीवन की सबसे बड़ी सुरक्षा जब खांसी सामान्य लगती है, लेकिन भीतर बढ़ रही होती है गंभीर … Read more
- जेडीयू की बैठक में किशनगंज से नेता हुए शामिल,संगठन की मजबूती को लेकर हुई चर्चापोठिया/किशनगंज/राज कुमार जदयू के प्रदेश कार्यालय में बड़ी बैठक हुई। इसमें किशनगंज जिले के जिलाध्यक्ष और सभी प्रखंड अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक ने संगठन को लेकर नई दिशा तय की।पोठिया प्रखंड जदयू … Read more
- टेढ़ागाछ में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण जारी, 84 कर्मियों को दी जा रही ट्रेनिंगटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय टेढ़ागाछ में भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम … Read more
- किशनगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शातिर बदमाश हुआ गिरफ्तारकिशनगंज पुलिस ने टॉप टेन की सूची में शामिल बदमाश को किया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा गठित टीम ने जिले के टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल बदमाश … Read more
- बंगाल में सभी सीटों पर जीतेंगे चुनाव :पठानसंवाददाता/ किशनगंज मजलिस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह महाराष्ट्र के पूर्व विधायक वारिस पठान ने किशनगंज स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी … Read more
- सांसद और विधायक ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण,व्यवस्था में सुधार को लेकर दिए निर्देशसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद डॉ जावेद आजाद और सदर विधायक कमरुल हुदा ने सोमवार को सदर अस्पताल पहुंचे और उनके द्वारा व्यवस्था का जायजा लिया गया।इस दौरान नेताओ ने … Read more
- रेलवे स्टाफ सबोर्डिनेट रेस्ट हाउस में इंप्लॉईज यूनियन के छापामारी से मचा हड़कंपवर्षों से जमे कर्मियों को किया गया बाहर कटिहार – एनएफ रेलवे इंप्लाइज यूनियन के मंडल सचिव रजनीश कुमार के नेतृत्व में वीआईपी गेट स्थित रेलवे के सब-ऑर्डिनेट स्टाफ रेस्टहाउस में अचानक … Read more
- जेडीयू नेता निशांत कुमार से मिले जदयू के प्रखंड अध्यक्ष,विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चामनसाही/कटिहार – जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार से पटना में मुलाकात किए। इस दौरान जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार ने … Read more
- कटिहार:नरैहिया में डिग्री कॉलेज निर्माण को लेकर आंदोलन जारीसमेली /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के +टु धर्मपुर गाँधी उच्च विद्यालय कृष्णनगर नरैहिया के प्रांगण में डिग्री कॉलेज निर्माण की मांग वर्षों से उठाई जा रही है। इसी सिलसिले में एक बैठक … Read more
- कड़ी सुरक्षा के बीच चार पंचायतों में पैक्स चुनाव संपन्न, मंगलवार को होगी मतगणनाबरारी/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के काबर, बकिया सुखाय, सकरेली एवं विशनपुर पंचायतों में सोमवार को प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति पैक्स के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। सुबह 7 … Read more






























