उत्तर प्रदेश/लखनऊ
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने भी लखनऊ पहुंचकर कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह के निधन के बाद आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी उनका अंतिम दर्शन करने के लिए लखनऊ पहुंच चुके हैं । लखनऊ एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वागत किया । जिसके बाद प्रधानमंत्री श्री कल्याण सिंह के आवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह ही इसकी जानकारी दी थी कि वह लखनऊ पहुंचकर श्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। जिसके बाद पीएम लखनऊ स्थित उनके आवास पर पहुंचे हैं ।जहां कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर रखा गया है । प्रधानमंत्री मोदी ने श्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान पीएम मोदी भावुक दिखे।
पीएम मोदी ने कहा दुख की इस घड़ी में मेरे पास शब्द नहीं हैं। कल्याण सिंह जी जमीन से जुड़े बड़े राजनेता और कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ एक महान व्यक्तित्व के स्वामी थे। पीएम ने कहा उत्तर प्रदेश के विकास में उनका योगदान अमिट है। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं । पीएम मोदी ने कहा उन्होंने पूरा जीवन जन कल्याण के लिए काम किया ।कल्याण सिंह सबके लिए प्रेरणा रहे। आज हमने एक बड़ा नेता खो दिया । पीएम ने कहा कल्याण सिंह जी के सपने को हम पूरा करेंगे ।
मालूम हो के शनिवार की देर रात लंबी बीमारी के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है ।
अंतिम दर्शन करने के लिए कल्याण सिंह के आवास पर बड़ी संख्या में BJP सहित अन्य दलों के नेता भी पहुंचे हैं । बीएसपी प्रमुख बहन मायावती ने भी उनके आवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ,राज्यपाल आनंदी बेन पटेल,बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य नेता अभी उनके आवास पर मौजूद है ।आज शाम में कल्याण सिंह का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- हथियार के साथ शातिर अपराधी को पुलिस ने दबोचा,एक देशी कट्टा व सात जिंदा कारतूस बरामदएसटीएफ और बरारी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई बरारी /कटिहार – जिले के बरारी थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त … Read more
- वर्ल्ड ब्लड डोनर्स डे पर रेड क्रॉस का रक्तदान शिविर, 31 यूनिट रक्त संग्रहितकिशनगंज। वर्ल्ड ब्लड डोनर्स डे के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, किशनगंज द्वारा तेरापंथ भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी विशाल राज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार … Read more
- तेज रफ्तार बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री घायलकिशनगंज – अररिया सड़क पर महादेव दिघी के समीप तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से बस सवार कई लोग घायल हो गए। शनिवार सुबह घटित घटना के बाद मौके … Read more
- ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार: 518 ग्राम स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारअररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो और बाइक भी जब्त अररिया/अरुण कुमार जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बैरगाछी थाना … Read more
- नगर निगम की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितईओ, मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, निगम पार्षद सहित कर्मी को दिया गया विशेष प्रशिक्षण कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 को लेकर … Read more
- सड़क किनारे मक्का का ढेर बना मौत का कारण,पूर्व मुखिया साधना देवी की दर्दनाक मौतकोढ़ा /कटिहार-राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे रखा गया मक्का का ढेर शनिवार की सुबह एक परिवार के लिए काल बन गया। खगड़िया जिले के महेशखुट चौक से पहले एनएच-31 पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना … Read more
- ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, गांव में पसरा मातममनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना क्षेत्र के धमक टोला स्थित 12 नंबर रेलवे गेट के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। … Read more
- नरोत्तम जोशी के निधन से चैम्बर परिवार मर्माहत,वार्षिक आमसभा स्थगितकटिहार – नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरोत्तम जोशी के असामयिक निधन से चैम्बर के साथ-साथ व्यवसायी वर्ग मर्माहत है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष के निधन की खबर मिलते ही … Read more
- कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर,एसएच निर्माण में बाधक बने पक्का घर को तोड़ा गयाकदवा/कटिहार- प्रखंड क्षेत्र के कंटिया पंचायत अंतर्गत निझरा गांव में एसएच 98 सड़क के निर्माण कार्य मे बाधा बन रहे सत्यनारायण दास के पक्का के घर को प्रशासन की देखरेख में तोड़ कर हटाया … Read more
- अंचल कार्यालय में जनता दरबारदो पुराने भूमि विवादों का निष्पादन चार नए मामले दर्जमनिहारी /कटिहार – मनिहारी अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में राजस्व अधिकारी रामसागर पासवान ने भूमि विवादों से … Read more
- सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन,पटना में कटिहार का करेंगे प्रतिनिधित्वमनिहारी /कटिहार – कटिहार जिला नेटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को मनिहारी में सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप-2026 के लिए बालक एवं बालिका वर्ग का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में जिले के … Read more
- सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लाभार्थियों तक समयबद्ध लाभ के लिए समीक्षा बैठक आयोजितपूर्णिया – जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पूर्णिया के सहायक निदेशक अमरेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति,लंबित … Read more
- कटिहार:जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा 25 केन्द्रों पर आज,36 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिलकटिहार – रविवार को दोनो पाली में आयोजित होने वाली सिपाही परीक्षा की जिले में 14 एवं 17 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्वक संचालित करने को लेकर बैठक आयोजित की … Read more
- फारबिसगंज प्रखंड के भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या-7 में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित, ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शनसंवाददाता: बिपुल विश्वास फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या-7 में जलजमाव और नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने से स्थानीय लोगों का जनजीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो गया है.सड़क पर … Read more
- बहादुरगंज में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायतसंवाददाता: निसार अहमद किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन के द्वारा बड़ी कारवाई की गई।मालूम हो कि थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई के किनारे से … Read more
- फारबिसगंज में आरोपी के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला ,दो गिरफ्तारसंवाददाता:अरुण कुमार अररिया जिले के फारबिसगंज में आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है।घटना शुक्रवार शाम की है जब पुलिस टीम रामपुर में आरोपी को … Read more
- 17-18 जून को ठाकुरगंज में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर, योजनाओं का मिलेगा लाभमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कौशल विकास सभागार में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अहमर अब्दाली की अध्यक्षता में पंचायत एवं प्रखंड कर्मियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में 17 … Read more
- लोजपा नेता बीरेंद्र तिवारी की छत से गिर कर मौत,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/किशनगंज शहर के लाइन मोहल्ला निवासी एवं लोक जनशक्ति पार्टी के नेता बीरेंद्र तिवारी की छत से गिरने से मौत होने से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, … Read more


























