किशनगंज /अब्दुल करीम
जिले में नशेड़ियों एवं नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस लगातार कर रही है कारवाई
अभिभावकों को भी अपने बच्चो पर नजर रखने की है जरूरत
शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक नशे के धंधेबाज सक्रिय
भारत-नेपाल-बांग्लादेश सीमा से सटे बिहार के किशनगंज जिले में इन दिनों सूखे नशे यानी स्मैक, हेरोइन आदि का प्रचलन बढ़ गया है. जिले में यह धंधा तेजी से फलफूल रहा है. युवा पीढ़ी बड़ी संख्या में नशे की चपेट में आकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं. शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों तक के युवा अब इस नशे की लत के शिकार हो रहे हैं. वहीं नशे का सामान खरीदने के लिए अपने घरों के साथ-साथ लोगों के घरों में भी हाथ साफ करने से ये नहीं चूक रहे हैं.
शहरी क्षेत्र के कई मुहल्ले में नशे का कारोबार करने वाले सक्रिय है. जानकारी के मुताबिक बंगाल और नेपाल से इन नशे के सौदागरों के तार जुड़े हुए हैं. 200 से 500 रुपए में स्मैक की पुड़िया युवाओं को उपलब्ध करवाई जा रही है. यही नहीं कुछ नशे के सौदागर अपने घरों में यह अड्डा चलाते हैं. शहर के नवाबगंज में ऐसे ही एक अड्डे पर कुछ जागरूक युवाओं ने धावा बोलकर कई लोगों को रंगे हाथों दबोचा है. युवकों ने कहा कि अंधा असलम नाम का व्यक्ति स्मैक का धंधा करने के साथ-साथ घर में पीने की व्यवस्था करता है. युवाओं का कहना है कि कुछ नशेड़ियों की वजह से सभी युवा बदनाम हो रहे हैं. इसलिए अब उनलोगों ने धंधेबाजों को बेनकाब करने का बीड़ा उठा लिया है.
नशे के बढ़ते प्रचलन की वजह से शहर में चोरी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है. हर दूसरे दिन कहीं न कहीं चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं. कारोबारी से लेकर पुलिस तक इन नशेड़ियों से त्रस्त आ चुकी है. पुलिस ने बीते एक साल में 100 से अधिक नशेड़ियों एवं धंधेबाजों को जेल भेजा है. बावजूद इसके यह धंधा तेजी से फलफूल रहा है. एसपी कुमार आशीष ने कहा कि नशेड़ियों और धंधेबाजों के खिलाफ लगातार कारवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि एक साल में 100 से अधिक लोगों को जेल भेजा गया है और किसी को बख्शा नहीं जाएगा. एसपी ने कहा शहर एवं जिले में लगातार नशे के धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई किया जा रहा है। वहीं उन्होने चोरी की घटनाओं को लेकर कहा कि रात्रि गस्ती सहित वाहन चेकिंग चलाई जा रही है, जिसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है.जिले में जिस तरह से शराबबंदी के बाद सूखे नशे का प्रचलन बढ़ा है. उसने जागरूक समाज को चिंता में डाल दिया है. अगर समय रहते धंधेबाजों पर नकेल नहीं कसी गई, तो निकट भविष्य में यह एक बड़ी चुनौती साबित होगी.
वेबसाइट पर बहुत ही सस्ते दर पर विज्ञापन देकर अपने बिजनेस को लाखो लोगो तक पहुंचाए ।संपर्क करे :9431267283
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- शिक्षकों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन, शीघ्र वेतन भुगतान की मांगकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम जीओबी मद से वेतन भुगतान पाने वाले शिक्षकों को तीन महीने से वेतन का भुगतान नहीं मिला है इससे शिक्षकों में मायूसी है। इस संदर्भ में बिहार राज प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई कोचाधामन … Read more
- ब्लैक आउट एवं मॉक ड्रिल को लेकर तैयारी पूरी, प्रशासन अलर्ट मोड परडीएम की अध्यक्षता मे आयोजित हुई बैठक, दिए दिशा निर्देश जिला पदाधिकरी एवं पुलिस अधीक्षक ने शहर का किया दौरा दुकानदारों और आम नागरिकों से पैनिक नहीं होने और सहयोग की अपील संवाददाता। किशनगंज डीएम विशाल राज एवं … Read more
- रोगी कल्याण समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोरकिशनगंज/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ में बुधवार को रोगी कल्याण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने की। बैठक में अस्पताल की स्वास्थ्य … Read more
- कनकई नदी कटाव से प्रधानमंत्री सड़क पर खतरा,आरडब्ल्यूडी टीम ने किया निरीक्षणकिशनगंज/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत मटियारी गांव स्थित कनकई नदी में तेज कटाव के कारण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर खतरा मंडराने लगा है। बुधवार को ग्रामीण कार्य विभाग (RWD) के कार्यपालक अभियंता विद्या प्रसाद … Read more
- कुपोषण मुक्त भारत अभियान को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच पोषण किट का वितरणकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में बुधवार को कुपोषण मुक्त भारत अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच पोषण किट का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड … Read more
- KishanganjNews: पुलिस की बड़ी कारवाई,120 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, लाखों की नकदी एवं कई देशों की विदेशी मुद्रा बरामददिलशाद/गलगलिया जिले के गलगलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नेंगड़ाडुबा गांव में पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में करीब … Read more
- किशनगंज:बच्चों के विवाद में जमकर हुई मारपीट, मां-बेटा घायलसागर चंद्रा/किशनगंज शहर के टेउसा में बच्चों के बीच उपजे विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे से दूसरे पक्ष की पिटाई कर दी। घटना में … Read more
- बैंक के बाहर लगी बाइक उड़ा ले गए चोर,प्राथमिकी करवाई गई दर्जप्रतिनिधि/किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के गांधी चौक पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के पास से बाइक चोरी की घटना की प्राथमिकी मंगलवार को सदर थाना में दर्ज करवाई गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित डेमार्केट निवासी संकेत दास … Read more
- किशनगंज :मंडल कारा में करंट लगने से बंदी घायल,अस्पताल में भर्तीसागर चंद्रा/ किशनगंज स्थानीय मंडल कारा में करंट लगने से एक बंदी घायल हो गया। घायल की पहचान असादुल शेख पिता जहीरूद्दीन शेख के रूप में की गई है। बुधवार सुबह वह स्नान करने के बाद कपड़ा सुखाने … Read more
- “वंदे मातरम् थोपना बर्दाश्त नहीं” : अख्तरुल ईमान का ऐलान, एआईएमआईएम करेगी सड़क से सदन तक संघर्षराजेश दुबे/किशनगंज बिहार सरकार द्वारा राज्य के सभी सरकारी कार्यक्रमों और शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य किए जाने के फैसले पर एआईएमआईएम ने कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान … Read more
- मासूम से दरिंदगी पर अदालत सख्त : दोषी शमशेर आलम को उम्रकैद, लाखों का जुर्मानाप्रतिनिधि/किशनगंज दुष्कर्म के आरोपी को अदालत के द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।मालूम हो कि अनन्य विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम दीप चंद पाण्डेय की अदालत ने बुधवार को पोक्सो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में एक अहम फैसला … Read more
- जंगली हाथियों का तांडव: मक्का फसल सहित कई घरों को किया क्षतिग्रस्तमुरलीधर झा/दिघलबैंक दिघलबैंक पंचायत के मालटोली गांव में बीती रात्रि जंगली हाथियों के झुंड ने भारी उत्पात मचाते हुए कई गरीब परिवारों के आशियानों को तहस-नहस कर दिया। हाथियों के तांडव से पूरे इलाके में दहशत का माहौल … Read more
- बिसलेरी पानी की बोतल में निकला गंदगी, ग्राहक के उड़े होशसंवाददाता: अब्दुल करीम शहर के बस स्टैंड इलाके में ब्रांडेड पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर की शुद्धता पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया है। बिहार बस स्टैंड स्थित एक पान की दुकान से खरीदी गई बिसलेरी कंपनी की पानी … Read more
- चार घरों में लगी आग से लाखो का नुकसान,विधायक ने मौके पर पहुंच नुकसान का लिया जायजा,मदद का दिया भरोसासंवाददाता: बिपुल विश्वास फारबिसगंज के भागकोहेलिया वार्ड संख्या 3 में चार घरों में लगी आग से लाखो रूपये का सामान जलकर राख हो गया।आग लगने से 25 हजार नगद,जेवर जेवरात सहित घर का सारा सामान जल गया।वही 8 … Read more
- फारबिसगंज में दो वार्डों में नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास,जलजमाव से मिलेगी राहतसंवाददाता: बिपुल विश्वास फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 एवं 20 में नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से बनने वाले नाला निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास मुख्य पार्षद वीणा देवी, उपमुख्य पार्षद नूतन भारती, … Read more
- लगातार 18 घंटे बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को हुई परेशानीमनसाही/कटिहार – मंगलवार की देर रात्रि बिजली लाइन अचानक कट जाने के 18 घंटे के बाद बिजली व्यवस्था बिजली विभाग के द्वारा बहाल की गई। इस 18 घंटे में विद्युत उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। … Read more
- कटिहार:जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई की ओर से एचआईवी एड्स सिफलिस हेपेटाइटिस पर समन्वय बैठक आयोजितकटिहार – सिविल सर्जन सभागार में जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई कटिहार की ओर से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन फॉक्सी और इंडियन डेंटल एसोसिएशन के साथ एक समन्वय बैठक एचआईवी एड्स सिफलिस हेपेटाइटिस पर किया गया। कार्यक्रम का … Read more
- बे मौसम बारिश से किसान बेहाल,मक्का किसानों की बढ़ी परेशानीसब्जी फसल को हुआ व्यापक नुकसान मनसाही/कटिहार – मंगलवार की शाम को शुरू हुए बुधवार की सुबह के 6:30 बजे वर्षा पढ़ना बंद हुआ लगातार 12 घंटा से ऊपर बे मौसम वर्षा पढ़ने से प्रखंड क्षेत्र में तैयार … Read more
- भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित,सुशील मोदी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गईकटिहार – भाजपा कार्यालय में जिला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज राय ने की। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्य योजना ,समीक्षा बैठक एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की … Read more
- 15 मिनट का ‘ब्लैकआउट’ और मेगा मॉकड्रिल,बम विस्फोट या हवाई हमले जैसी काल्पनिक स्थितियां बनाई जाएंगीकटिहार- जिले में नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने एवं आमजनों को आपातकालीन स्थितियों के प्रति जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से एक बड़ी कवायद की जा रही है।बृहस्पतिवार को शहर में हवाई हमले की … Read more
- आंधी-तूफान से घर पर गिरा विशाल खजूर का पेड़,घर क्षतिग्रस्त बाल बाल बचा परिवारफलका/ कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम आंधी-तूफान तेज बारिश ने भारी तबाही मचायी।पीरमोकाम पंचायत के दरमाही गांव में तेज हवाओं एवं आंधी तूफान तेज बारिश के कारण रामचंद्र मरांडी, शीतल मरांडी, लाल बास्की के … Read more
- तालिम से रौशन होगा समाजहर इंंसान को तालिम ग्रहण करना चाहिए – मौलाना हजरत खालिद सैफुल्ला रहमानीकटिहार – आल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड के अध्यक्ष एवं इस्लामिक विद्वान मौलाना खिलिद सैफुल्ला रहमानी का अलकरीम विश्वविद्यालय में आगमन हुआ। विश्वविद्यालय सभागार में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित … Read more
- महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या की, कारवाई में जुटी पुलिसमनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के कुमारीपुर पंचायत के रानीडीह आदिवासी टोला में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ विनोद कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा दल बल के साथ … Read more
- एन एफ रेलवे के एजीएम ने कटिहार–रौतारा सेक्शन का किया निरीक्षणकटिहार – एनएफ रेलवे मालीगांव गुवाहाटी के सहायक महाप्रबंधक वीर भद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में कटिहार मंडल के कटिहार–रौतारा सेक्शन का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेलवे संरचना, सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों का … Read more

























