• स्तनपान सप्ताह के सफल क्रियान्वयन को लेकर वेबिनार का आयोजन
• दूध पिलाते समय मां को मास्क लगाना है बेहद जरुरी
• 1 से 7 अगस्त मनाया जायेगा स्तनपान सप्ताह
छपरा /प्रतिनिधि
जिले में 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। स्तनपान सप्ताह में सभी की भागीदारी को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्यस्तरीय वेबिनार का आयोजन किया गया। राज्य स्वास्थ्य समिति के शिशु स्वास्थ्य के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. वीपी राय ने वेबिनार के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के महामारी के इस दौर में मां के दूध की महता और भी अधिक हो जाती है, क्योंकि स्तनपान, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। जहां एक ओर यह बच्चे के सर्वांगीण मानसिक और शारीरिक विकास को बढ़ाता है। वहीं, दूसरी ओर इससे शिशु एवं बाल मृत्यु दर पर भी प्रभाव पड़ता है।
उन्होंने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि जिन शिशुओं को जन्म के 1 घंटे के अंदर स्तनपान नहीं कराया जाता है उनमें नवजात मृत्यु दर की संभावना 33% अधिक होती है। उन शिशुओं के सापेक्ष जिनको जन्म के 1 घंटे के बाद 24 घंटे के पहले स्तनपान की शुरुआत कराई जाती है। अभी तक किसी भी शोध में यह साबित नहीं हुआ है कि कोविड-19 वायरस मां के दूध से शिशु में पहुंच सकता है।
इस वेबिनार में राज्य स्वास्थ्य समिति के एईडी केशवेंन्द्र कुमार, यूनिसेफ के पोषण विशेषज्ञ रबि पार्ही, एडीसीएचएन विमलेश सिंह, यूनिसेफ के पोषण पदाधिकारी डॉ. शिवानी डार ने संबोधित किया। वेबिनार में जिलास्तर से एसीएमओ, आरपीएम, डीएसी, डीपीसी, डीसीएम, बाल रोग विशेषज्ञ और लेबर रूम प्रभारी, एमओ प्रभारी, बीएचएम, बीसीएम शामिल थे।
दूध पिलाते समय मां को मास्क लगाना है बेहद जरुरी
यूनिसेफ के पोषण पदाधिकारी डॉ. शिवानी डार ने कहा कि दूध पिलाने से पहले स्तनों को और स्वयं के हाथों को साबुन से कम से कम 40 सेकंड तक साफ करना तथा चेहरे, नाक एवं मुंह पर मास्क लगाना चाहिए. यदि मां अपना दूध पिलाने में बिल्कुल समर्थ नहीं है तो उस दशा में परिवार के किसी सदस्य के सहयोग से मां के दूध को एक साफ कटोरी में निकालते हुए उसे चम्मच से पिलाया जा सकता है. लेकिन इसे मां को स्तन और अपने हाथों को अच्छी तरह से सेनीटाइज करना जरूरी है। बोतल से दूध पिलाना हमेशा ही हानिकारक है। साथ ही बंद डब्बे का दूध को किसी भी स्थिति में नहीं पिलाने की सलाह दी गयी है।
स्वास्थ्य संस्थान में कराया जाएगा स्तनपान कक्ष का निर्माण :
प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान में स्तनपान कक्ष का निर्माण कराया जाना है। यह कक्ष उस संस्थान के ओपीडी के पास और कंगारू मदर केयर वार्ड के अतिरिक्त होगा । इसके साथ ही विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान एएनएम, आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका घर-घर जाकर गर्भवती और धात्री माताओं को छह महीने तक केवल स्तनपान कराने के महत्व के बारे में बताएगी और प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार और शुक्रवार को वहां आने वाली सभी 2 वर्ष तक की माताओं से सेविका और आशा इस अभियान में उनसे जुड़ने के लिए कहेंगी।
स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए किया जायेगा प्रचार-प्रसार:
जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीसी रमेश चंद्र कुमार ने बताया कि आशा एएनएम एवं आँगनवाड़ी कार्यकर्त्ता द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान अधिक से अधिक माताओं को शिशु के जन्म के एक घंटे के अंदर स्तनपान प्रारंभ करने में माँ की सहायता करना तथा गर्भवती, धात्री माताओं को छः माह तक केवल स्तनपान कराये जाने के महत्व को बताया जायेगा। आँगनबाड़ी सेविका एवं आशा अगस्त माह में होने वाले वीएचएसएनडी में सभी दो वर्ष तक के बच्चों की माताओं को निमंत्रित करें तथा उनके द्वारा बताई गई इनफैंट एंड यंग चाइल्ड फिडिंग के अभ्यासों तथा उनके बच्चों के पोषण स्तर में हुए सुधार के आधार पर चिह्नित माताओं की प्रशंसा करें.साथ ही संभव हो तो स्थानीय पंचायती राज संस्थाओं की महिला सदस्यों के द्वारा प्रोत्साहित किया जायेगा।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- श्रद्धालुओं का पहला जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना, गूंजे बाबा के जयकारेकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के फुलबरिया बाजार से सावन की पहली सोमवारी को लेकर बाबाधाम जाने वाले कांवरियों का पहला जत्था शनिवार को रवाना हुआ। इस मौके पर पूरा बाजार क्षेत्र बाबा भोलेनाथ के जयकारों … Read more
- एसपी ने किया मनिहारी थाना का औचक निरीक्षण,लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देशमनिहारी – पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने देर शाम मनिहारी थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, बंदीगृह, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, चहारदीवारी, सीसीटीवी कैमरों, सिरिस्ता तथा लंबित कांडों की समीक्षा की। एसपी ने बताया … Read more
- सबका सम्मान – जीवन आसान कार्यक्रम को लेकर जनता दरबार का आयोजनकटिहार- सबका सम्मान – जीवन आसान”कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया।जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों सहित अपनी समस्याओं के समाधान … Read more
- रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा निःशुल्क दंत जांच शिविर का किया गया आयोजनकटिहार – भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा की ओर से शहर के मध्य विद्यालय बीएमपी मे निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस चेयरमैन डॉक्टर रंजना झा सचिव संतोष गुप्ता एवं स्कूल के प्रधानाचार्य अराधना कुमारी … Read more
- नशा मुक्ति को लेकर जिलास्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजनकटिहार–युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से माई भारत की ओर से पीएम श्री +2 गांधी उच्च विद्यालय में “नशा मुक्त युवा विकसित भारत” अभियान के तहत नशा मुक्ति पर जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन … Read more
- डीएस कॉलेज में अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ समापनविजेताओं को मिले ट्रॉफी और मेडल कटिहार – पूर्णिया विश्वविद्यालय के तत्वावधान में डीएस कॉलेज की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण वातावरण में भव्य समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय … Read more
- एएनएम के फर्जी भुगतान पर डीएम ने जांच का दिया आदेशकदवा /कटिहार – कदवा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में एएनएम मौसम कुमारी के फर्जी भुगतान मामले में जिला जिला पदाधिकारी ने लिया संज्ञान तीन सदस्यी टीम गठित कर जांच का आदेश दिया है । सामुदायिक स्वास्थ्य … Read more
- सदानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ पीएम श्री विद्यालय का शुभारंभ6 से 8 तक के 190 छात्र-छात्राएं नामांकितबच्चों को मिलेगी मध्याह्न भोजन सहित अन्य सुविधा डंडखोरा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के राज्यकृत सदानंद उच्च विद्यालय डुमरिया में पीएम श्री विद्यालय का समारोहपूर्वक शुभारंभ हुआ।समारोह में संकुल क्षेत्र के विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, … Read more
- डीआरएम किरेंद्र नरह ने किया सिंहाबाद स्टेशन पर औचक निरीक्षणयात्रियों की सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश कटिहार – रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह ने शनिवार को सिंहाबाद रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर रेल प्रशासन की कार्यशैली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान … Read more
- किशनगंज:पुलिस ने 39.585 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाजों को किया गिरफ्तार,दो बाइक जब्तकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम बहादुरगंज -किशनगंज सड़क पर धनपुरा पिकेट के पास पुलिस ने तलाशी के क्रम दो बाइक से 39.585लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। इस संदर्भ में धनपुरा पुलिस पिकेट प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि … Read more
- भारतीय जूडो खिलाड़ियों की ऐतिहासिक सफलता पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाईपटना:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल (CWG) 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय जूडो खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने महिला 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली अस्मिता डे और पुरुष … Read more
- हमें भाषाई व संवैधानिक मर्यादाओं के दायरे से बाहर जाने पर मजबूर न किया जाए: डॉ सुरेन्द्र जैननई दिल्ली:विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महासचिव डॉ सुरेंद्र जैन ने आज संसद भवन परिसर में विपक्षी सांसदों द्वारा संत वेश धारण कर किए गए भोंडे प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे सनातन धर्म, … Read more
- धनपुरा संकुल में एफएलएन प्रशिक्षण आयोजित, 41 प्रधानाध्यापकों को बेसलाइन टेस्ट की दी गई जानकारीकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम संकुल संसाधन केंद्र धनपुरा में एफएलएन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षिका शमीमा प्रवीन ने कक्षा चार से आठ तक के बच्चों का बेसलाइन टेस्ट लेने,बच्चों के भाषा एवं गणित में … Read more
- जिला पदाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षणसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) नगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्राओं की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य की नियमित निगरानी और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने … Read more
- सुनसरी हिंसा के विरोध में विराटनगर उबला: हिन्दू संगठनों का शक्ति प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांगसांसद पुरुषोत्तम यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात रिपोर्ट:अरुण कुमार नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज में धार्मिक यात्रा के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में शुक्रवार को कोशी प्रदेश की औद्योगिक राजधानी विराटनगर समेत कई … Read more
- किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई,101 ग्राम स्मैक के साथ मास्टरमाइंड समेत चार तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेलबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत बहादुरगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में शामिल चार तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 101 ग्राम … Read more
- भूखमरी के कगार पर पंचायत रोजगार सेवक,पांच माह से पंचायत रोजगार सेवक को नहीं मिला वेतनमनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड में कार्यरत पंचायत रोजगार सेवक को पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर सभी पंचायत रोजगार सेवक भुखमरी के कगार पर चल रहे हैं। इसकी जानकारी देते हुए पंचायत रोजगार सेवक रामदेव यादव,संजय कुमार … Read more
- जीविका सहकारी समिति की पंचम आमसभा संपन्नसमेली/कटिहार – जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड चांदपुर में वित्तीय वर्ष 2025-26 की पंचम आमसभा आयोजित किया गया । आमसभा में समिति की वार्षिक प्रगति,आय-व्यय का लेखा-जोखा, वित्तीय प्रतिवेदन, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आगामी कार्ययोजना … Read more
- अंचल कार्यालय मनसाही के राजस्व कर्मचारी का हुआ स्थानांतरण, दी गई भावभीनी विदाईमनसाही/कटिहार – अंचल कार्यालय मनसाही में कार्यरत राजस्व कर्मचारी अमरजीत कुमार, चंद्रमा सिंह एवं कृष्णानंद बिन्द का स्थानांतरण बिहार सरकार के द्वारा किया गया। इस मौके पर अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल ने सभी कर्मी को फूलों का माला पहनाकर … Read more
- सर्पदंश के शिकार महिला की इलाज के दौरान मौतफलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के मघेली पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-चार चातर गांव में एक 45 वर्षीय महिला को सांप ने डस लिया।सर्पदंश की शिकार महिला का इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक महिला मकबून निशा … Read more




























