‘
• लगभग 90 फीसद अति गंभीर कुपोषित बच्चे समुदाय आधारित देखभाल से हो सकते हैं स्वस्थ
• अति गंभीर कुपोषित बच्चों में मृत्यु की संभावना सर्वाधिक
• आई.सी.डी.एस. एवं स्वास्थ्य विभाग की पहल
पटना/छपरा /प्रतिनिधि
कोरोना महामारी ने लोगों के सम्पूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित किया है. एक तरफ स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन में चुनौतियाँ बढ़ी तो दूसरी तरफ़ कोरोना के कारण गरीब तपके के लोगों की आर्थिक स्थिति भी खराब हुयी. जिसके कारण गरीब परिवारों में बच्चों को पौष्टिक आहार खिलाना एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी. एक अनुमान के अनुसार कोविड के कारण कुपोषण लगभग 15 फीसद बढ़ने की आशंका जताई गयी है. इन विपरीत परिस्थितियों में अति गंभीर कुपोषित बच्चों की बेहतर देखभाल की जरूरत बढ़ी है जिसे अब ‘संवर्धन’ कार्यक्रम के तहत सुधारने की पहल की जा रही है. राज्य के 5 महत्वकांक्षी जिलों में इस कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है.
सिर्फ 10-15 फीसद अति गंभीर कुपोषित बच्चों को संस्था आधारित देखभाल की होती है जरूरत:
पोषण अभियान की नोडल पादधिकारी श्वेता सहाय ने कहा कि अति गंभीर कुपोषित बच्चों को स्वस्थ करने के लिए उन्हें पोषण पुनर्वास केन्द्रों(एनआरसी) में भेजा जाता है. लेकिन एक अध्ययन से यह ज्ञात होता है कि केवल 10-15 फीसद ही अति-गंभीर कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भेजने की जरूरत है. वहीं, लगभग 90 फीसद बच्चे समुदाय आधारित देखभाल से ही स्वस्थ हो सकते हैं. इसे ध्यान में रखते हुए संवर्धन कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है, जिसमें अति गंभीर कुपोषित बच्चों को समुदाय आधारित देखभाल प्रदान की जाएगी. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वेस्टिंग( लंबाई के अनुसार वजन) की पहचान, रोकथाम, प्रबन्धन और बच्चों के भोजन की गुणवत्ता को बढ़ाना है. साथ ही सामुदायिक देखभाल और कुपोषण के प्रबंधन को राज्य के 5 आकांक्षी जिलों (अररिया, सीतामढ़ी, शेखपुरा, कटिहार एवं बेगूसराय) के 66 प्रखंडों के 396 आंगनबाड़ी केन्द्रों में संवर्धन मॉडल को मजबूत करना है. इस कार्यक्रम के तहत 6 माह से 59 माह के बच्चों को लाभ मिलेगा.
अति गंभीर कुपोषित बच्चों में मृत्यु की संभावना सर्वाधिक:
यूनिसेफ के पोषण विशेषज्ञ रवि नारयण परही ने कहा कि भारत ने एसडीजी( सतत विकास लक्ष्यों) के तहत 2025 तक वेस्टिंग में 5 फीसद तक लाने की प्रतिबद्धता जाहिर की है. वर्तमान में एन.एफ.एच.एस.-5 के आंकड़ों के अनुसार बिहार में वेस्टिंग 22.9% है. साथ ही राष्ट्रीय पोषण मिशन के लक्ष्य के तहत बच्चों में अल्पपोषण प्रति वर्ष 2 फीसद और एनीमिया के प्रसार को 3 फीसद प्रति वर्ष कम करना है. देश में किये गये विभिन्न अनुसंधानों से इस बात की पुष्टि होती है कि समुदाय आधारित देखभाल बच्चों में कुपोषण से होने वाली मृत्यु की संभावना को कम करता है. बिहार के पूर्णिया जिले के कृत्यानंद नगर प्रखंड में किये गये पायलट परियोजना से भी इस बात की पुष्टि होती है. यह अतिकुपोषित बच्चों के समुदाय आधारित देखभाल कार्यक्रम की अधिक जरूरत को इंगित करता है.
3 विभाग मिलकर करेंगे वार, गैर-सरकारी संस्था भी करेंगे सहयोग:
संवर्धन कार्यक्रम को सफ़ल बनाने के लिए आईसीडीएस एवं स्वास्थ्य विभाग मिलकर कार्य करेंगे. स्वास्थ्य विभाग दवाओं की उपलब्धता, वीएचएसएनडी सत्र पर अति गंभीर कुपोषित बच्चों का पंजीकरण और स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना एवं एनआरसी से छुटे बच्चों को समुदाय आधारित देखभाल से जोड़ने का कार्य करेगी. वहीं, आईसीडीएस शत प्रतिशत बच्चों की स्क्रीनिंग, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर वृद्धि निगरानी उपकरणों की उपलब्धता, टीएचआर का वितरण एवं घर पर उर्जायुक्त भोजन बनाये जाने को बढ़ावा देने जैसे कार्यों को करेगी.
पिरामल स्वास्थ्य के राज्य परिवर्तन प्रबंधक देबाशीष सिन्हा ने बताया कि संवर्धन कार्यक्रम को सफल बनाने में पिरामल स्वास्थ्य, यूनिसेफ, स्टेट सेंटर फॉर एक्सिलेंस(पीएमसीएच), डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा एवं नेशनल सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस(केएससीएच) सहयोग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि संवर्धन कार्यक्रम 5 चरणों में आगे बढ़ेगा जिसमें कार्यक्रम का जिला स्तरीय शुभारम्भ, क्षमतावर्धन प्रशिक्षण, दवाओं एवं लोजिस्टिक्स की व्यवस्था, चयनित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कार्यक्रम का क्रियान्वयन तथा कार्यक्रम का पर्यवेक्षण, रिपोर्टिंग एवं समीक्षा शामिल होंगे. पिरामल स्वास्थ्य के राज्य पोषण विशेषज्ञ परिमल झा ने बताया कि सभी जिलों में शुभारम्भ एवं जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है जो जुलाई माह तक खत्म हो जाएगा, इसके अगले चरण में महिला पर्यवेक्षिका, पोषण अभियान के प्रखंड समन्वयक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक एवं आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जायेगा.
कार्यक्रम के 10 चरण साबित होगा संजीवनी:
संवर्धन कार्यक्रम को कुल 10 चरणों में संपादित किया जाएगा, जिसमें सामुदायिक मोबिलाईजेशन एवं सभी बच्चों की पोषण स्थिति का आंकलन, चिकित्सीय जाँच, भूख की जाँच, अति गंभीर कुपोषित बच्चों के प्रबंधन के तरीके, दवाइयां, पोषण, पोषण -स्वास्थ्य शिक्षा, संवर्धन कार्यक्रम के दौरान पोषण की निगरानी, संवर्धन कार्यक्रम से छुट्टी देने के बाद फोलोअप शामिल है. साथ ही समुदाय आधारित देखभाल को मजबूती देने के लिए आरोग्य दिवस, घर पर बच्चों की देखभाल एवं गृह भ्रमण में सेविका एवं आशा द्वारा दी जाने वाली परामर्श को मजबूत किया जाएगा.
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत किशनगंज जिले के लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि हस्तांतरितकिशनगंज/प्रतिनिधि राज्य सरकार द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत किशनगंज जिले के कुल 1,31,019 लाभुकों को प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ प्रदान किया जा रहा है। वर्तमान में राज्य में कुल … Read more
- सगी मां ने मात्र 2 लाख रुपये में किया नाबालिग बेटी का सौदायुवक ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, पिता ने पुलिस की मदद से बेटी को कराया रिहाकिशनगंज/सागर चंद्रा किशनगंज में रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला प्रकाश में आया है।जहा सगी मां ने मात्र 2 लाख रुपये में अपनी 12 वर्षीय नाबालिग बेटी को युवक के पास बेच दिया। युवक … Read more
- अवैध रूप से नर्सिंग होम संचालन को लेकर 3 संचालकों के विरुद्ध केस दर्जसिविल सर्जन के निर्देश पर बेलवा पीएचसी प्रभारी ने की थी जांच सागर चंद्रा/किशनगंज शहर के लहरा चौक स्थित सेवा हेल्थ केयर के संचालकों के द्वारा अवैध रूप से नर्सिंग होम का संचालन कर … Read more
- किशनगंज मंडल कारा में बंद महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत, फांसी के फंदे से झूलता मिला शवसागर चंद्रा/किशनगंज स्थानीय मंडल कारा में बंद एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। बुधवार कर सुबह मंडल कारा के बाथरूम में महिला फांसी के फंदे से … Read more
- सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहरामबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत बुधवार के दिन बहादुरगंज अररिया मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर गुआबाड़ी पुल के समीप कार की चपेट में आने से बाईक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। घटना बुधवार … Read more
- रेतुआ नदी में पानी बढ़ने से लोधाबाड़ी डायवर्सन बहा,आवागमन प्रभावितविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धवेली पंचायत के लोधाबाड़ी स्थित रेतुआ नदी पर आरपी कंस्ट्रक्शन द्वारा निर्माणाधीन आरसीसी पुल के समीप लोगों के आवागमन के लिए अस्थायी डायवर्सन बनाया गया था। बुधवार को … Read more
- टेढ़ागाछ थाना के नए थानाध्यक्ष दिलशाद खां ने संभाला पदभार, कानून-व्यवस्था को बताया सर्वोच्च प्राथमिकताटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ थाना में नए थानाध्यक्ष के रूप में दिलशाद खां ने अपना योगदान देकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद थाना परिसर में उनका स्वागत किया गया। इस अवसर … Read more
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर बेणुगढ़ टीला में विशेष पूजा-अर्चनाविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत के बेणुगढ़ टीला स्थित बेणु बाबा मंदिर एवं शिव मंदिर में बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पूर्ण होने … Read more
- ठाकुरगंज स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, गरीब नवाज एक्सप्रेस की कपलिंग खुली, दो हिस्सों में बटी ट्रेनट्रेन का इंजन डब्बे से हुआ अलग मो मुर्तुजा/ठाकुरगंज (किशनगंज)। कटिहार रेल मंडल के ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार अहले सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। डायवर्ट रूट से चल रही 15716 … Read more
- कटिहार रेल क्षेत्र में अपराधियों पर कसा शिकंजा,चोरी के आरोपी, शराब तस्कर और मोबाइल चोर गिरफ्तारकटिहार – रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष संयुक्त अभियान के तहत कटिहार रेल क्षेत्र में अपराध एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी … Read more
- आग लगने से दो घर और दो मवेशी जलकर राख, हजारों का नुकसानहसनगंज /कटिहार -हसनगंज थाना क्षेत्र के कालसर पंचायत के वार्ड संख्या 5 स्थित रामपुर कोशपाली हरख़ा पोखर गांव में मंगलवार की देर रात आग लगने से दो परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग … Read more
- भूमि विवाद में हुई मारपीट में तीन लोगों की स्थिति गंभीरदोनों पक्ष की ओर से मामला दर्ज आजमनगर /कटिहार – थाना क्षेत्र के आलमपुर पंचायत अंतर्गत पलडांगा गांव में भूमि विवाद में दो पक्ष के बीच जमकर हुई मारपीट में तीन लोगों की स्थिति … Read more
- मक्का लदा ट्रैक्टर पलटने से टला बड़ा हादसा,किसान चोटिलकुरसेला /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के गोबराही दियारा के दुर्गा स्थान टोला में मक्का लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में एक किसान चोटिल हो गये। हालांकि ट्रैक्टर पलटने … Read more
- 12 साल विश्वास के, विकास के जनकल्याण के” अभियान के तहत घर-घर पहुंची भाजपाकोढा /कटिहार- बुधवार को कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोढ़ा प्रखंड के बसगढ़ा पंचायत में भारतीय जनता पार्टी द्वारा “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के … Read more
- गोरखनाथ धाम का विभागीय अभियंता ने किया निरीक्षण सालमारी /कटिहार – बाबा गोरखनाथ धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।बिहार सरकार पर्यटन विभाग द्वारा 14 करोड़ 25 लाख 71 हजार की राशि … Read more
- बिना लाइसेंस मीट दुकानों पर कार्रवाई, जल्द होंगे बंदनगर पंचायत कोढ़ा के बैठक में नियमों का सख्ती से पालन कराने का लिया निर्णय कोढा /कटिहार-कोढ़ा नगर पंचायत अंतर्गत गेराबाड़ी बाजार में सड़क किनारे एवं बाजार क्षेत्र में संचालित मीट दुकानों पर अब … Read more
- रेलवे ट्रैक में मिले एक व्यक्ति को रेलवे पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करायाआजमनगर /कटिहार -कुमेदपुर आजमनगर रेलखंड पर खुरियाल रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर मिला एक अज्ञात व्यक्ति को रेलवे पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर के … Read more
- बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ के तहत नवजात कन्याओं को मिला सम्मानकोढ़ा /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या शिशुओं के जन्म एवं उनके पूर्ण टीकाकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर … Read more
- अररिया-पुर्णिया फोरलेन मार्ग पर भीषण सड़क हादसा,चार की मौत, कई घायलअररिया – अररिया-पुर्णिया मुख्य मार्ग पर बुधवार को नगर थाना क्षेत्र के कुसियार गांव पार्क के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। जानकारी अनुसार एक साइकिल सवार को … Read more
- फलका-गेड़ाबाड़ी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत,तीन लोग गंभीर रूप से जख्मीफलका/कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के फलका – गेड़ाबाड़ी मार्ग पर बुधवार की सुबह करीब दस बजे भरसिया पोखर के समीप दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में दोनों … Read more
- असहाय मजदूर की मौत पर जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया मदद का हाथ,परिजनों को दी आर्थिक सहायताहसनगंज/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत लखनपुर संथाली टोला में एक असहाय एवं निर्धन मजदूर की मौत के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के … Read more
- KatiharNews:फलका में आंधी-तूफान का कहर,विशाल पीपल का पेड़ घर पर गिरने से एक व्यक्ति की मौतपरिवार के 5 लोग जख्मी फलका /कटिहार – मंगलवार की देर रात तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश के दौरान प्रखंड के मघेली पंचायत स्थित वार्ड संख्या-11 गयारहिका गांव में एक विशाल पीपल का पेड़ … Read more



























