कोविड टीकाकरण महिलाओं की सहभागिता अति महत्वपूर्ण: सिविल सर्जन
• अब तक 8.75 लाख से अधिक लोगों का हुआ टीकाकरण
छपरा/ प्रतिनिधि
जिले में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए जिले में व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान चल रहा है। इस टीकाकरण अभियान में महिलाओं की सहभागिता को सुनिश्चित करने को लेकर विभाग चिंतित है। लेकिन अब टीकाकरण को लेकर महिलाओं में भी काफी जागरूकता देखने को मिल रही है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में घूंघट ओढ़ घर की दहलीज पार कर काफी संख्या में महिलाएं टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच कर टीका ले रही है। इसके साथ एक दूसरे को जागरूक भी कर रही है।
महिलाएं अब पुरुषों से पीछे नहीं:
सदर अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर टीका लेने आयी शहर के दहियांवा, साहेबगंज, भगवान बाजार, आर्य नगर, नई बाजार मुहल्ला की रहने वाली महिला कांती देवी, सुलेखा देवी, अमृता देवी, सुषमा देवी का कहना है कि टीकाकरण को लेकर वे सभी काफी उत्साहित है. सभी ने टीका लिया। महिलाओं का कहना है कि उनलोगों को घरेलू काम भी होता है। जिससे टीकाकरण केंद्रों पर आने के लिए सोचना पड़ता है। लेकिन हम महिलाएं अब पुरूषों से पीछे नहीं है। आज हम सभी ने टीका लिया है और टीकाकरण के प्रति अपने पड़ोसियों व सहेलियों को जागरूक करेंगे ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस अभियान में शामिल होकर टीकाकरण कराएं।
घर-घर में हो रही है टीकाकरण पर चर्चा:
अब तो हर घर में महिलाएं यही चर्चा करती दिख रही है कि आज वैक्सीन लेने जाना है। पड़ोसी में अनुष्का की माँ और दादी जी भी आज जा रही है। ऐसी चर्चा लगातार हो रही है और गांव के महिलाएं झुंड बनाकर टीकाकरण केंद्रों पर जा रही है। एक उत्सव के रूप में देखने को मिल रहा है। टीकाकरण केंद्रों काफी संख्या में महिलाओं की भीड़ जुट रही है।
टीका को लेकर लोगों में अब काफी जागरूकता:
टीकाकरण में अधिक से अधिक महिलाओं की सहभागिता को लेकर सिविल सर्जन डॉ. जेपी सुकुमार ने कहा कि जिले में सभी टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। इससे यह प्रतीत होता है कि टीका को लेकर लोगों में अब काफी जागरूकता आ गई है । उन्होंने कहा कि लोग अब स्वयं टीका को लेकर केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। महिलाओं का शत- फीसद टीकाकरण को लेकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। टीकाकरण को लेकर जो भी जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं उसमें महिलाओं को अधिक प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही साथ घर के मुखिया को भी जागरूक कर महिलाओं को टीका लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
3.95 लाख महिलाओं ने लिया कोरोना का टीका:
जिले में अगर महिलाओं के टीकाकरण के आंकड़ों की बात करें तो वह पुरूषों से थोड़ा पिछे हैं। जिले में कोविन पोर्टल के अनुसार 19 जुलाई तक 3 लाख 95 हजार 139 महिलाओं का टीकाकरण हुआ है। अगर पुरूषों की बात करें तो 4 लाख 80 हजार 32 लाभार्थियों को कोविड का टीका दिया जा चुका है। जिले में अब तक कुल 8 लाख 75 हजार 356 लाभार्थियों का टीकाकरण हो चुका है। वहीं प्रतिदिन 20 से 25 हजार लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा रहा है।
टीकाकरण मजबूत हथियार:
जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम अरविन्द कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण मजबूत हथियार है। उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों से कोरोना का टीका लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि टीका को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही है। कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। लोगों को बेहिचक टीका लगाना चाहिए।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- टेढ़ागाछ में हर्षोल्लास व शांति के साथ मनाई जा रही होली, 22 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनातकिशनगंज/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास, उत्साह और आपसी सौहार्द के वातावरण में बड़े ही धूमधाम तथा शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है। सुबह से ही गांव-गांव, टोला-मोहल्लों और प्रमुख चौक-चौराहों … Read more
- होली के मौके कर पंचायत में चलाया गया विशेष सफाई अभियानकिशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज प्रखंड अंतर्गत टेउसा पंचायत में आज होली के शुभ अवसर पर वार्ड नंबर 15 में स्वच्छता चलाया गया। स्थानीय मुखिया साजिदा खातून के नेतृत्व में कैलाश चौक और आस-पास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया … Read more
- अररिया : पश्चिम एशिया में तनाव के बीच विदेशों में फंसे 500 से अधिक बिहारी युवक, परिजनों की बढ़ी चिंताअररिया/अरुण कुमार भारत-नेपाल सीमावर्ती शहर जोगबनी (अररिया) के करीब पांच सौ से अधिक युवक दुबई, रियाद, इजराइल, बहरीन, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन समेत पश्चिम एशिया के कई देशों में जारी युद्ध जैसे हालात के बीच फंसे हुए … Read more
- नेपाल में 5 मार्च को प्रतिनिधि सभा का चुनाव,भारत नेपाल सीमा 72 घंटों के लिए सीलअररिया /अरुण कुमार नेपाल में प्रतिनिधि सभा के चुनाव को लेकर भारत नेपाल सीमा को सोमवार मध्य रात्रि से ही सील कर दिया गया है।गौरतलब हो कि भारत नेपाल उच्चाधिकारियों के बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक … Read more
- दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवती की मौत जबकि पिता घायलकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर के लहरा चौक के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार … Read more
- शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार,भेजा गया जेलरणविजय/पौआखाली: भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सुखानी थाना पुलिस को एक बार फिर सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीमा पार कर भारत … Read more
- तालाब में गिरी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत, चार गंभीरपोठिया/राज कुमार किशनगंज के पोठिया इस्लामपुर मुख्य सड़क पर फटीपोखर तालाब के पास सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत … Read more
- सीमावर्ती कादोगांव बाजार में पारंपरिक हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया होलिका दहन का पर्वरणविजय/किशनगंज किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र कादोगांव बाजार में होलिका दहन का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा वातावरण … Read more
- इफ्तार बनाते समय लगी आग 12 घर जलकर राख,लाखो का नुकसानदो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू, लाखों की संपत्ति नष्ट अमदाबाद /कटिहार – नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 5 में सोमवार की शाम इफ्तार की तैयारी के दौरान अचानक आग लग जाने से करीब आधा … Read more
- बिजली का करंट लगने से बालक की मौत, परिजनों में पसरा मातमप्राणपुर /कटिहार – प्राणपुर थाना क्षेत्र के धरहन पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव के चंचल शर्मा के दस वर्षीय पुत्र मनीष कुमार की बिजली की करंट लगने से उसकी मौत हो गयी है। मृतक बालक माता पिता का इकलौता … Read more
- होली को लेकर डंडखोरा पुलिस ने निकाला गया फ्लैग मार्चडंडखोरा/कटिहार–होली पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर डंडखोरा पुलिस की ओर से थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस थाना क्षेत्र के सभी चौक चौराहों पर स्थानीय … Read more
- अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,सड़क को करवाया गया अतिक्रमणमुक्तअवैध रुप से बने दुकानों को हटाकर सड़क को कराया गया अतिक्रमणमुक्त प्राणपुर/कटिहार – प्रखंड क्षेय्र अन्तर्गत एनएच 31 सड़क बुद्धनगर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर अवैध रूप से अवस्थित 44 दुकानों को प्रशासन ने उजाड़ कर … Read more
- बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर कमेटी सदस्यों ने पर्यटन विभाग के सचिव को सौंपा ज्ञापन सालमारी /कटिहार – बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर के कमेटी सदस्यों ने सचिव पिंटू यादव के द्वारा बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के सचिव उदयन मिश्रा को ज्ञापन सौंप कर बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में शिव भक्तों के लिए … Read more
- मनिहारी में विज्ञान का धमाका,नेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा की चमकमनिहारी /कटिहार – नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। जहां विद्यार्थियों ने अपनी खोजपरक जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न तकनीकी आधारित मॉडल और प्रोजेक्ट … Read more
- होलिका दहन समिति की ओर किया गया स्तंभ रोपण पुजनदेर रात किया गया होलिका दहन कटिहार – बड़ा बाजार हाट होलिका दहन समिति की ओर से 2 मार्च 2026 सोमवार को दिन के 10:30 बजे पूरे विधि विधान के साथ स्तंभ रोपण की गयी। आचार्य पंडितो द्वारा … Read more
- 8 मार्च को महिला सशक्तिकरण की गूंज,’चिन्नी मत हो उदास’ से जागेगा आत्मबल का संदेशकटिहार – आगामी 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर कोशी संगम संस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण पर आधारित प्रभावशाली नाटक चिन्नी मत हो उदास का भव्य मंचन किया जाएगा। नाटक का रिहर्सल अपने अंतिम चरण में … Read more
- पोठिया थाना में होली पर्व को लेकर निकला फ्लैग मार्चअसामाजिक तत्वों,शराब के अवैध कारोबार और हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर समेली /कटिहार – आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पोठिया थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा व्यापक फ्लैग … Read more
- भूमि विवाद में एक एकड़ मक्का को किया गया क्षतिग्रस्तमामले को लेकर थाना में दिया गया आवेदन बरारी /कटिहार – थाना क्षेत्र के कुड़िया गांव में फसल क्षति एवं जमीन से बेदखल को लेकर बरारी थाना में एक महिला किसान अहिल्या देवी ने एक आवेदन दिया है।दिए … Read more
- विद्यार्थी परिषद की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजनकटिहार -अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटिहार इकाई की प्रांत सह मंत्री विनय सिंह के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया किया गया । कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द, … Read more
- होली पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्चकिशनगंज /प्रतिनिधि शांतिपूर्ण माहौल में होली पर्व सम्पन्न करवाये जाने को लेकर सोमवार की शाम को सदर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च में डीएम विशाल राज,एसपी संतोष कुमार, एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ वन गौतम कुमार … Read more
- होली मनाने प्रदेश से घर पहुंच रहे है लोग ,ट्रेनों में खचाखच भीड़किशनगंज/प्रतिनिधि होली में पर्व में अब एक दिन शेष बचे हुए है।होली का पर्व जैसे जैसे नजदीक आने लगा है,रेलवे स्टेशन में लोगों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। रविवार और सोमवार को भी कई लोग विभिन्न ट्रेनों … Read more
- सोने का चेन छीन कर बदमाश हुए फरार,मामला दर्जकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के धरमगंज केला बगान के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने रविवार को एक व्यक्ति के गले से दो सोने का चेन छीन लिया और फरार हो गया। पीड़ित ने शोर मचाते हुए बदमाशों … Read more
- होली पर्व को लेकर थानाध्यक्ष को सतर्कता बरतने का दिया गया निर्देश,256 स्थानों में की गई मजिस्ट्रेट की तैनातीकिशनगंज/प्रतिनिधि होली पर्व को लेकर सोमवार से ही चिन्हित स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।पर्व को लेकर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।शांतिपूर्ण माहौल में होली … Read more
- होली को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, रंग-गुलाल और पिचकारियों की जमकर हो रही बिक्रीठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह होली पर्व को लेकर ठाकुरगंज नगर के प्रमुख चौराहों एवं बाजारों में लोगों का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। चारों ओर रंग-गुलाल की सजी दुकानें, आकर्षक पिचकारियाँ और त्योहार से जुड़ी सामग्री बाजार की … Read more
- होली को लेकर प्रशासन सतर्क,टेढ़ागाछ में निकाला गया फ्लैग मार्चआगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से। विजय कुमार साह /टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रशासन द्वारा सोमवार को व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर फुलबड़िया बाजार, कॉलेज … Read more
- अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1500 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्टसमेली /कटिहार – जिला के पोठिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के ग्राम टीकापट्टी में छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 1500 लीटर अर्धनिर्मित देसी चुलाई शराब … Read more




























