• अहमदाबाद में हुआ दिल में छेद का निशुल्क ऑपरेशन
• ऑपरेशन के लिए दो और बच्चों को भेजा गया अमदाबाद
• मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना बच्चों के लिए हो रहा है सार्थक सिद्ध
छपरा /प्रतिनिधि
जन्मजात दिल में छेद से ग्रसित बच्चों के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना अब सार्थक सिद्ध होने लगा है। मुख्यमंत्री सात निश्चय पार्ट 2 में शामिल बाल हृदय योजना के तहत बच्चों को नए जीवन देने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में सारण जिले के गरखा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी इलियास खान की पुत्री मुस्कान का दिल में छेद का सफल व निशुल्क ऑपरेशन किया गया है। यह ऑपरेशन अहमदाबाद के एक बड़े अस्पताल में किया गया है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला समन्वयक डॉ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आरबीएसके की टीम के द्वारा बच्ची को चिन्हित कर बेहतर इलाज के लिए पटना आईजीआईसी में भेजा गया था। जहां से उसे अहमदाबाद सर्जरी के लिए भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। बच्ची को ऑपरेशन के लिए वायुयान के माध्यम से अहमदाबाद भेजा गया था, विमान का खर्च विभाग के द्वारा उठाया गया है। इसके साथ ही बच्ची को घर से एयरपोर्ट लाने तथा एयरपोर्ट से घर पहुंचाने के लिए भी एंबुलेंस की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सफल ऑपरेशन के बाद मुस्कान के आंगन में खुशियां चहक रही है। मुस्कान के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है और कहा कि यह योजना गरीबों के लिए काफी कल्याणकारी है। हम जैसे गरीब परिवार के लोगों के लिए यह ऑपरेशन संभव नहीं था लेकिन स्वास्थ्य विभाग और सरकार की पहल का देन है कि आज हमारी बच्ची का सफल ऑपरेशन हुआ और इसे एक करना ही जीवन दिया गया है।
जीवन का सबसे बड़ा ख़ुशी का पल :
सारण जिले के घर का प्रखंड के मिर्जापुर निवासी इलियास खान अपनी बिटिया के सफल ऑपरेशन के बाद काफी खुश है। उन्होने कहा कि उनकी बेटी का स्वस्थ होकर घर लौटना यह उनके जीवन का सबसे बड़ा ख़ुशी का पल था। उन्होंने यह उम्मीद ही छोड़ दी थी कि कभी उनकी बेटी स्वस्थ हो सकेगी। लेकिन सरकार के प्रयास से यह संभव हो सका है। उन्होंने कहा- ”मेरी बिटिया अब पूरी तरह से स्वस्थ्य है। मेरे आंगन में खुशिया चहक रही है। घर के अंदर खुश का माहौल है। यह ऑपरेशन पूरी तरह से नि:शुल्क किया गया है। यदि मैं निजी अस्पताल में इस ऑपरेशन कराता तो कम से कम 3 से 4 लाख रूपये खर्च हो जाते। यह खर्चा उठाना मेरे लिए काफी मुश्किल था”।
दो और बच्चे भेजे गए अहमदाबाद:
सिविल सर्जन डॉ जनार्दन प्रसाद सुकुमार ने कहा कि बाल हृदय योजना के तहत सारण जिले से दो और बच्चों को 16 जुलाई को विमान के द्वारा अहमदाबाद भेजा गया है। आरबीएसके की टीम के द्वारा चिन्हित किए गए बच्चों को ऑपरेशन के लिए श्री सत्य साईं हॉस्पिटल, अहमदाबाद में भेजा गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि मांझी प्रखण्ड के 6 वर्षीय स्नेहा कुमारी तथा दिघवारा के 8 वर्षीय विवेक कुमार को भेजा गया है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- निर्धारित किराया से अधिक राशि वसूलने वाले बस संचालकों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाईपरिवहन विभाग द्वारा जिले के विभिन्न मार्गों पर संचालित बसों का सघन एवं औचक निरीक्षण किया गया अररिया /अरुण कुमार जिले में संचालित बसों द्वारा यात्रियों से निर्धारित किराया से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायतों को देखते हुए … Read more
- किसान परिवार के तीनों बच्चों ने मेहनत से हासिल की सफलता,परिजनों में हर्ष का माहौलबेनिपुर (दरभंगा):प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मपट्टी, मालौल निवासी किसान मनोज कुमार राय के तीनों बच्चों ने शिक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया। छोटे पुत्र ऋषव राज ने इस वर्ष JEE Advanced में … Read more
- भरगामा में दर्दनाक हादसा: पोखर में डूबने से तीन किशोरियों की मौत, गांव में पसरा मातमअररिया/अरुण कुमार भरगामा थाना क्षेत्र के खजुरी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-4 स्थित बलुवाही महादलित टोला में गुरुवार की दोपहर एक हृदयविदारक हादसे में तीन किशोरियों की पोखर में डूबने से मौत हो गई। एक ही गांव की तीन बच्चियों … Read more
- बलिया बेलौन पैक्स अध्यक्ष बने नरेशचंद्र दास,लोगो ने दी बधाई सालमारी/कटिहार – बलिया बेलोन क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलौन में नरेश चंद्र दास ने 567 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 275 मतों से हरा कर पैक्स अध्यक्ष चुने जाने पर समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अबीर, गुलाल … Read more
- कार्यकारी एजेंसी के तारीख पर तारीख देने पर श्रम अधीक्षक नाराज,16 जून को उपस्थित नही होने पर होगी एकपक्षीय कार्यवाही102 एम्बुलेंस चालक संघ ने जतायी नाराजगी – विकास कटिहार – 102 एम्बुलेंस चालक संघ के मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने बताया कि जैन प्लस एजेंसी नाम की कंपनी के द्वारा 102 एंबुलेंस के कर्मचारियों को दर्जनों सुविधाओं से … Read more
- जनता का विश्वास बहाल करने और बंद पड़े उद्योगों को खुलवाने के लिए बड़ा जनआंदोलन करेगी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षजिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सांगठनिक बैठक में केंद्र व राज्य सरकार पर तीखा हमला संगठन सृजन अभियान’ के तहत गांव से लेकर जिला स्तर तक मजबूत नेटवर्क तैयार करने का संकल्प कटिहार- बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष … Read more
- स्कॉर्पियो और टोटो के आमने सामने की टक्कर में एक की मौत,दो घायलकदवा/कटिहार – बीती रात कदला थाना क्षेत्र के चपरघट – कुर्सेल मुख्य सड़क पर कचौरा चौक के पास स्कॉर्पियो और टोटो के आमने सामने की टक्कर में तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने का मामला प्रकाश में … Read more
- आग लगने से एक घर जलकर राख,जेवर-नगदी समेत ढाई लाख की संपत्ति का नुकसानकुरसेला /कटिहार – थाना क्षेत्र के शाहपुर धर्मी पंचायत के कटरिया गांव में बुधवार की रात विजयकांत झा के घर में अचानक आग लग गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बाल्टी और मोटर के … Read more
- कदवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,559.375 विदेशी शराब के साथ वाहन जब्त,तस्कर भागने में कामयाबकदवा/कटिहार – शराब तस्करी के विरुद्ध कदवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने 559.375 लीटर विदेशी शराब सहित वाहन जब्त कर लिया है।हालांकि शराब तस्कर भागने में कामयाब रहा है।जानकारी के अनुसार कदवा पुलिस ने गुप्त सूचना के … Read more
- कमला नदी पर पुल निर्माण की मांग,पुल नहीं रहने से आक्रोशमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के पंचवर्गा गांव एवं गोबरा घाट के बीच कमला नदी पर पूल निर्माण को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने आक्रोश व्याप्त करते हुए सरकार एवं विभिन्न दल के नेताओं की विरोध प्रदर्शन करते … Read more
- कटिहार शहर को जाम निजात दिलाने के लिए अस्थायी पार्किंग पर विचार – नगर आयुक्तकटिहार – शहर के नगर निगम क्षेत्र में ऑटो टोटो के लिए अस्थायी पार्किंग पर प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता नगर आयुक्त संतोष कुमार ने की। इस दौरान नगर आयुक्त श्री कुमार … Read more
- शराब तस्करी पर शिकंजा:25 लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तारमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भेड़ियाही स्थित डीबीएल मोड़ के पास से एक व्यक्ति को पच्चीस लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया … Read more
- टेढ़ागाछ एवं दिघलबैंक के विभिन्न क्षेत्रों में नेत्र जांच शिविर आयोजित, 195 लोगों की हुई जांचकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ एवं दिघलबैंक प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क नेत्र जांच शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी आंखों की जांच कराई। शिविरों का मुख्य उद्देश्य 40 वर्ष से … Read more
- टेढ़ागाछ में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया पौधारोपणटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत संचालित स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत गुरुवार को टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस … Read more
- किशनगंज में मदरसों का संयुक्त निरीक्षण,अभिलेखों की हुई जांच।टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के हाटगांव एवं भोरहा पंचायत स्थित मदरसों का गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अजय कुमार एवं प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण … Read more
- भोरहा एवं धबेली पंचायत में आगामी सहयोग शिविर की तैयारी को लेकर बैठक आयोजितटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र की भोरहा एवं धबेली पंचायत में आयोजित होने वाले आगामी 16 जून 2026 को सहयोग शिविर की सफलता को लेकर गुरुवार को संबंधित पंचायत भवनों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित … Read more
- सरकारी गेहूं की कालाबाजारी मामला: प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने की गोदाम की जांचविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र स्थित भोरहा पंचायत के फुलबारी गांव में ग्रामीणों द्वारा सरकारी गेहूं की 6 बोरियां पकड़े जाने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को हुई इस घटना के बाद … Read more





























