नक्सलबाड़ी :सामाजिक संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री का किया गया वितरण

SHARE:

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

लॉकडाउन की अवधि में गरीब व असहाय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आज इस विकट परिस्थिति में विभिन्न संगठन, समाजसेवी व अन्य की ओर से भी अपने स्तर से गरीब, जरूरतमंदों के बीच भोजन व खाद्य सामग्री बांटकर नेक काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को नक्सलबाड़ी वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन व मानुसरे पासे संगठन की ओर से जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्रियों का वितरण किया।






इस संबंध में संगठन के जियसु दत्त ने बताया कि देश में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कोरोना अपना पैर तेजी से पसार चुका है। जिससे आज कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं है। कोरोना वायरस के चेन को तोड़ने के लिए राज्य में लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन के कारण लोगों का काम धंधा आदि सब ठप है।जिसके कारण गरीब तबके लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।






गरीब तबके लोगों के बीच खाद्यान्न की भारी समस्या उत्तपन हो गयी है। आज एक कार्यक्रम के माध्यम से 50 जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री प्रदान की गयी। उन्होंने बताया कि मानुसरे पासे नामक सामाजिक संगठन का मुख्य उद्देश्य गरीबों की सेवा करना है। समय-समय पर संगठन की ओर से गरीबों के लिए ऐसे कार्यक्रम किए जाते हैं। ताकि गरीबों को सहयोग किया जा सकें। आगे भी गरीबों के लिए कार्यक्रम किये जायेंगे।






आज की अन्य खबरें पढ़े :




सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!