पटना /संवादाता
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुॅचे 146 लोगों की लगातार साढ़े पाँच घंटे से अधिक समय तक समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।बता दे कि आज जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यकम में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभागाचत जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, सूचना प्रावैधिकी विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त विभाग, श्रम संसाधन विभाग तथा सामान्य प्रशासन विभाग के मामलों पर सुनवाई हुयी।
अलग अलग जिलों से आए लोगों ने अपनी समस्या से सीएम को अवगत करवाया ।सीतामढ़ी जिले की रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र की एक महिला शिकायतकर्ता श्रीमती शांति देवी ने मुख्यमंत्री से फरियाद लगाई कि दबंगों ने उनके साथ मारपीट की है। आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुये मुख्यमंत्री ने की है। इसके बाद पुलिस ने डी०जी०पी० को पूरे मामले पर तुरंत आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये। डी०जी०पी० ने उस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थानेदार से बात की और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने को कहा।
वहीं भागलपुर से आयी छात्रा सुश्री अभिलाषा कुमारी ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने साल 2019 में ही ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली है और प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण भी हुई है। दो साल का वक्त बीत जाने के बावजूद उसे अभी तक मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत मिलने वाले प्रोत्साहन राशि का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। इसी तरह की एक और शिकायत दूसरी छात्रा सुश्री आकांक्षा कुमारी ने भी की, उनके मुताबिक उसने साल 2018 में ग्रेजुएशन पूरा किया है लेकिन उसे भी अब तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। शिकायत सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये। भागलपुर से आए युवक जो कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग से सम्मानित कलाकार हैं, अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे। उनका कहना था कि कलाकारों को जो व्यवस्था मिलनी चाहिए, वह नहीं मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कला, संस्कृति एवं युवा विभाग को इस मामले में समुचित कार्रवाई के निर्देश दिये। वहीं नवादा के वारसलीगंज के श्री प्रत्युष आनंद ने मुख्यमंत्री से कहा कि भोजपुरी एवं मगही गीतों में अश्लीलता एवं हिंसा को बढ़ावा देने के लिए जिस तरह शब्दों का प्रयोग हो रहा है वह समाज और गरिमा के लिए नुकसानदेह है। इस पर समुचित कार्रवाई करने की जरुरत है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए कला-संस्कृति एवं युवा विभाग को निर्देश दिया ।
आईपीआरडी बिहार द्वारा बताया गया कि जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में 146 आवेदक उपस्थित हुए थे जिसमें 28.महिलाएं और 118 पुरुष थे।जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी, शिक्षा मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडे, समाज कल्याण मंत्री श्री मदन सहनी, श्रम संसाधन मंत्री श्री जीवेश जाति-जनजाति मंत्री श्री संतोष कुमार सुमन, सूचना एवं प्रावैधिकी मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह, कला-संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री श्री आलोक रंजन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री त्रिपुरारी शरण, पुलिस महानिदेशक श्री एस०के० सिंघल, अपर मुख्य सचिव समाज कल्याण श्री अतुल प्रसाद, अपर मुख्य सचिव भूमि एवं राजस्व सुधार श्री विवेक कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव शिक्षा श्री संजय कुमार, अपर मुख्य सचिव श्रम संसाधन श्रीमती वंदना किनी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री प्रत्यय अमृत मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, सचिव सूचना एवं प्रावैधिकी श्री संतोष कुमार मल्ल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, सचिव अल्पसंख्यक विभाग श्रीमती सफीना एम०, सचिव कला-संस्कृति एवं युवा विभाग श्रीमती बंदना प्रेयसी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, संबंधित विभागों के अन्य वरीय अधिकारी, पटना के जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्र शर्मा उपस्थित थे।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- धनपुरा संकुल में एफएलएन प्रशिक्षण आयोजित, 41 प्रधानाध्यापकों को बेसलाइन टेस्ट की दी गई जानकारीकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम संकुल संसाधन केंद्र धनपुरा में एफएलएन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षिका शमीमा प्रवीन ने कक्षा चार से आठ तक के बच्चों का बेसलाइन टेस्ट लेने,बच्चों के भाषा एवं गणित में बेसिक उपलब्धि … Read more
- जिला पदाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षणसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) नगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्राओं की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य की नियमित निगरानी और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश … Read more
- सुनसरी हिंसा के विरोध में विराटनगर उबला: हिन्दू संगठनों का शक्ति प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांगसांसद पुरुषोत्तम यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात रिपोर्ट:अरुण कुमार नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज में धार्मिक यात्रा के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में शुक्रवार को कोशी प्रदेश की औद्योगिक राजधानी विराटनगर समेत कई शहरों में … Read more
- किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई,101 ग्राम स्मैक के साथ मास्टरमाइंड समेत चार तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेलबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत बहादुरगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में शामिल चार तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 101 ग्राम स्मैक और … Read more
- भूखमरी के कगार पर पंचायत रोजगार सेवक,पांच माह से पंचायत रोजगार सेवक को नहीं मिला वेतनमनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड में कार्यरत पंचायत रोजगार सेवक को पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर सभी पंचायत रोजगार सेवक भुखमरी के कगार पर चल रहे हैं। इसकी जानकारी देते हुए पंचायत रोजगार सेवक रामदेव यादव,संजय कुमार एवं पंकज … Read more
- जीविका सहकारी समिति की पंचम आमसभा संपन्नसमेली/कटिहार – जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड चांदपुर में वित्तीय वर्ष 2025-26 की पंचम आमसभा आयोजित किया गया । आमसभा में समिति की वार्षिक प्रगति,आय-व्यय का लेखा-जोखा, वित्तीय प्रतिवेदन, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार … Read more
- अंचल कार्यालय मनसाही के राजस्व कर्मचारी का हुआ स्थानांतरण, दी गई भावभीनी विदाईमनसाही/कटिहार – अंचल कार्यालय मनसाही में कार्यरत राजस्व कर्मचारी अमरजीत कुमार, चंद्रमा सिंह एवं कृष्णानंद बिन्द का स्थानांतरण बिहार सरकार के द्वारा किया गया। इस मौके पर अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल ने सभी कर्मी को फूलों का माला पहनाकर एवं बुके … Read more
- सर्पदंश के शिकार महिला की इलाज के दौरान मौतफलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के मघेली पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-चार चातर गांव में एक 45 वर्षीय महिला को सांप ने डस लिया।सर्पदंश की शिकार महिला का इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक महिला मकबून निशा (45) चातर … Read more
- भावुक माहौल में शिक्षिका ऊषा कुमारी जायसवाल को दी गई विदाईफूल-माला, बुके व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित, बोलीं- जरूरत पड़ने पर विद्यालय के लिए हमेशा रहूंगी उपलब्ध बरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय गुरुबाजार में शुक्रवार को विद्यालय की शिक्षिका ऊषा कुमारी जायसवाल के सेवानिवृत्त होने … Read more
- सेवा भारत की ओर से स्वास्थ्य शिविर आयोजित,सैकड़ों लोग हुए लाभान्वितमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के पंचायत भवन परिसर अवस्थित लोहिया भवन में एक दिवसीय सेवा भारत संस्था कटिहार की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वाश्रयी महिला सेवा संघ बिहार के द्वारा आयोजित इस शिविर … Read more
- मक्का क्रय-विक्रय एवं वैज्ञानिक खेती पर एक दिवसीय कार्यशाला सह – प्रशिक्षण का आयोजनकृषकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, भंडारण, विपणन एवं निर्यात संबंधी दी गई विस्तृत जानकारी कटिहार – कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा कटिहार के तत्वाधान में संयुक्त कृषि भवन के सभागार में मक्का क्रय एवं विक्रय विषयक एक दिवसीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम” का … Read more
- सीमांचल की रेल परियोजनाओं को लेकर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन से की मुलाकात, कई अहम मांगें उठाईंअररिया/बिपुल विश्वास सीमांचल में रेल विकास को नई गति देने के उद्देश्य से अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मुलाकात कर अररिया संसदीय क्षेत्र एवं सीमांचल की वर्षों पुरानी रेल परियोजनाओं और … Read more
- युवाचार्य वर्धापना समारोह आयोजित,आचार्य श्री ने दिया संघ को अनमोल रत्न-मुनि प्रशांतकटिहार – आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री प्रशांत कुमार जी मुनिश्री कुमुद कुमार जी के सान्निध्य में युवाचार्य वर्धापना समारोह आयोजित हुआ। जनसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री प्रशांत कुमारजी ने कहा – कुम्हार मिट्टी को खोजता है। जिससे … Read more
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के तहत नगर निगम का विशेष अभियानबाटा चौक से गुरुद्वारा तक हुई कार्रवाई1,700 का जुर्माना वसूला कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम – 2026 के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बाटा चौक से न्यू मार्केट होते हुए … Read more
- मनिहारी स्टेशन के उन्नयन कार्य की धीमी रफ्तार पर डीआरएम नाराज,अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देशमनिहारी /कटिहार – कटिहार रेल मंडल के मंडल के डीआरएम किरेन्द्र नरह ने शुक्रवार को मनिहारी रेलवे स्टेशन एवं रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण कर चल रहे विकास एवं उन्नयन कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की धीमी … Read more
- चोरी के शक में तीन युवकों की खूंटे से बांधकर पिटाई, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप,मुखिया पति सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्जअररिया के फारबिसगंज की मटियारी पंचायत का मामला पुलिस ने शुरू की जांच, मुखिया पति ने आरोपों से किया इनकार अररिया/अरुण कुमार फारबिसगंज थाना क्षेत्र की मटियारी पंचायत से कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया … Read more
- किशनगंज में अवैध लॉटरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 1.48 करोड़ के टिकट व नकदी बरामदसंवाददाता/किशनगंज जिले में अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किशनगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के अवैध लॉटरी टिकट बरामद किए हैं। पुलिस ने एक किराए के मकान में छापेमारी … Read more
- नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, सुनसरी में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू,
प्रधानमंत्री बोले— अफवाहों से बचें, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाईधार्मिक जुलूस के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक की मौत; कई घायल, पूरे इलाके में सुरक्षा बल तैनात रिपोर्ट: अरुण कुमार भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के सुनसरी जिले में धार्मिक जुलूस के दौरान शुरू हुआ विवाद सांप्रदायिक … Read more - डीएम ने छह सदस्यीय टीम के साथ महानंदा रिंग बांध का किया निरीक्षणअमदाबाद /कटिहार – भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान के मामले में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने छह सदस्यीय टीम के साथ भोलामारी स्थित महानंदा रिंग बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और भूमि अधिग्रहण की … Read more
- गंगा का कटाव तेज, 55 एकड़ जमीन नदी में समाई,किसान परेशानमक्के की फसल भी बर्बाद ग्रामीणों ने बाढ़ नियंत्रण विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप बरारी /कटिहार- प्रखंड के बकिया सुखाय पंचायत क्षेत्र में गंगा नदी का कटाव लगातार तेज होता जा रहा है। कटाव की रफ्तार से किसानों और … Read more
- सालमारी बाजार में नाला निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में हर्ष नाला निर्माण से जल जमाव की समस्या होगी दूर सालमारी /कटिहार – सालमारी मुख्य बाजार में अंबेडकर चौक से लेकर बाजार होते हुए उच्च विद्यालय तालाब तक जिला परिषद कोष से नाले का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। … Read more
- भाजपा सांसद के बयान पर कांग्रेस ने फूंका पुतला,माफी नहीं मांगने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनीमहिला कांग्रेस के नेतृत्व में किया गया विरोध प्रदर्शन कटिहार – भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित बयान के विरोध में गुरुवार को कटिहार के शहीद चौक पर जिला महिला कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार … Read more



























