बच्चे देश के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं और हम बच्चों की सहायता एवं सुरक्षा के लिए सब कुछ करेंगे: प्रधानमंत्री
कोविड से प्रभावित बच्चों की सहायता और सशक्तिकरण के लिए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन – एम्पावरमेंट ऑफ कोविड अफेक्टेड चिल्ड्रेन का शुभारंभ किया गया
सरकार कोविड के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के साथ खड़ी है
ऐसे बच्चों को 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर मासिक वित्तीय सहायता और 23 वर्ष की आयु पूरी करने पर पीएम केयर्स से 10 लाख रुपये की राशि मिलेगी ।
कोविड के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के लिए नि:शुल्क शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी
ऐसे बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए शिक्षा ऋण दिलाने में सहायता की जाएगी और पीएम केयर्स उस ऋण पर लगने वाले ब्याज का भुगतान करेगा ।
ऐसे बच्चों को आयुष्मान भारत के तहत 18 वर्ष की आयु तक 5 लाख रुपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा मिलेगा और प्रीमियम का भुगतान पीएम केयर्स द्वारा किया जाएगा ।
एक समाज के रूप में यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने बच्चों की देखभाल करें और उनमें उज्ज्वल भविष्य की आशा जगाएं: प्रधानमंत्री
देश /एजेंसी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड -19 के कारण अपने माता-पिता को खो देने वाले बच्चों की सहायता करने के लिए बड़ एलान किया है ।पीएम मोदी ने इस संबंध में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की।प्रधान मंत्री कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि प्रधानमंत्री ने वर्तमान कोविड महामारी से प्रभावित बच्चों के लिए कई सुविधाओं की घोषणा की। इन उपायों की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि बच्चे देश के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं और देश बच्चों की सहायता एवं सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगा ताकि वे मजबूत नागरिक के रूप में उभरें और उनका भविष्य उज्ज्वल हो।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे कठिन समय में एक समाज के रूप में यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने बच्चों की देखभाल करें और उनमें एक उज्ज्वल भविष्य की आशा जगाएं। पीएम ने कहा कि कोविड-19 के कारण माता-पिता दोनों या माता-पिता में से जीवित बचे या कानूनी अभिभावक/दत्तक माता-पिता को खोने वाले सभी बच्चों को ‘पीएम-केयर्स फॉर चिल्ड्रन’ योजना के तहत सहायता दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिन उपायों की घोषणा की जा रही है, वे सिर्फ पीएम केयर्स फंड जोकि कोविड -19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में सहायता करेगा, में उदार योगदान के कारण संभव हुए हैं।
बच्चे के नाम पर सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट):
पीएम केयर्स 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले प्रत्येक बच्चे के लिए 10 लाख रुपये का कोष बनाने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन की गई एक योजना के माध्यम से योगदान देगा। यह कोष 18 वर्ष की आयु से अगले पांच वर्षों तक उच्च शिक्षा की अवधि के दौरान उनकी व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने के लिए मासिक वित्तीय सहायता / छात्रवृति देने के लिए उपयोग किया जाएगा, और 23 वर्ष की आयु पूरी करने पर, उसे व्यक्तिगत और व्यावसायिक उपयोग के लिए एकमुश्त के रूप से कोष की राशि मिलेगी।
स्कूली शिक्षा:
10 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए
बच्चे को नजदीकी केन्द्रीय विद्यालय या निजी स्कूल में डे स्कॉलर के रूप में प्रवेश दिलाया जाएगा।अगर बच्चे का दाखिला किसी निजी स्कूल में होता है तो पीएम केयर्स से आरटीई के नियमों के मुताबिक फीस दी जाएगी।
पीएम केयर्स वर्दी, पाठ्य पुस्तकों और नोटबुक पर होने वाले खर्च का भी भुगतान करेगा।
स्कूली शिक्षा: 11 -18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए
बच्चे को केंद्र सरकार के किसी भी आवासीय विद्यालय जैसेकि सैनिक स्कूल, नवोदय विद्यालय आदि में प्रवेश दिलाया जाएगा।यदि बच्चे को अभिभावक / दादा-दादी / विस्तारित परिवार की देखरेख में रखा जाना है, तो उसे निकटतम केन्द्रीय विद्यालय या निजी स्कूल में डे स्कॉलर के रूप में प्रवेश दिलाया जाएगा।अगर बच्चे का दाखिला किसी निजी स्कूल में होता है तो पीएम केयर्स से आरटीई के नियमों के मुताबिक फीस दी जाएगी।पीएम केयर्स वर्दी, पाठ्य पुस्तकों और नोटबुक पर होने वाले खर्च का भी भुगतान करेगा।
उच्च शिक्षा के लिए सहायता:
मौजूदा शिक्षा ऋण के मानदंडों के अनुसार भारत में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों / उच्च शिक्षा के लिए शिक्षा ऋण दिलाने में बच्चे की सहायता की जाएगी। इस ऋण पर लगने वाले ब्याज का भुगतान पीएम केयर्स द्वारा किया जाएगा।जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विकल्प के रूप में ऐसे बच्चों को केंद्र या राज्य सरकार की योजनाओं के तहत स्नातक / व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के शिक्षण शुल्क / पाठ्यक्रम शुल्क के बराबर की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। जो बच्चे मौजूदा छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत पात्र नहीं हैं, उनके लिए पीएम केयर्स एक समकक्ष छात्रवृत्ति प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य बीमा :
ऐसे सभी बच्चों को आयुष्मान भारत योजना (पीएम-जेएवाई) के तहत लाभार्थी के रूप में नामांकित किया जाएगा, जिसमें 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर होगा।18 वर्ष की आयु तक के इन बच्चों के लिए प्रीमियम की राशि का भुगतान पीएम केयर्स द्वारा किया जाएगा।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- आजादी के बाद भी सड़क से वंचित गोविंदपुर, ग्रामीणों में नाराजगीठाकुरगंज (किशनगंज)। जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत रसिया पंचायत के अंतिम छोर पर बसे गोविंदपुर गांव को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क की बदहाल स्थिति ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क की … Read more
- किशनगंज:घटिया सामग्री को लेकर ग्रामीणों ने रुकवाया विद्यालय भवन निर्माण कार्यकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खनियाबाद पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमात टोली खनियाबाद में निर्माणाधीन विद्यालय भवन को लेकर ग्रामीणों ने घटिया निर्माण सामग्री उपयोग किए जाने का आरोप … Read more
- राधा कृष्ण मंदिर में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन,भक्तिमय हुआ माहौलसागर चंद्रा/किशनगंज हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी शहर के मिलनपल्ली स्थित राधा कृष्ण मंदिर में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर गत शनिवार को भव्य कलश … Read more
- किशनगंज:सफाई कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से सफाई व्यवस्था चरमराईसागर चंद्रा/ किशनगंज सदर अस्पताल के बाथरूम व शौचालय के साफ सफाई का जिम्मा संभाल रहे सफाई कर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। … Read more
- किशनगंज:अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत,पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले किया गयासागर चंद्रा/किशनगंज अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के रौटा थाना क्षेत्र स्थित कवैया गांव निवासी मनोज कुमार मंडल (50) पिता उचित लाल … Read more
- मुकदमा वापस लेने के लिए महिला के साथ मारपीट,जांच में जुटी पुलिससागर चंद्रा/किशनगंज मुकदमा वापस लेने के लिए महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। धरमगंज वार्ड नंबर 28 निवासी पीड़िता शमशादी खातून के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस … Read more
- एससी एसटी थानाध्यक्ष दीपू कुमार निलंबित, इंस्पेक्टर मनोज कुमार भारती को मिली थानाध्यक्ष की कमानसागर चंद्रा/किशनगंज एससी एसटी थाने में प्राप्त आवेदन पर केस दर्ज नहीं करने के आरोप में एसपी संतोष कुमार ने एससी एसटी थानाध्यक्ष दीपू कुमार को निलंबित कर दिया है। एसपी ने विलंब … Read more
- किशनगंज:घर का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी,जांच में जुटी पुलिससागर चंद्रा/ किशनगंज अज्ञात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घटना के वक्त रूईधासा कस्टम चौक अधिवक्ता मार्ग निवासी ललित कुमार झा सपरिवार अपने … Read more
- घर से युवक का लैपटॉप व रुपये चोरी,मामला दर्जसागर चंद्रा/किशनगंज शहर के मोतीबाग स्थित घर से युवक का लैपटॉप और रुपये चोरी हो गया। पीड़ित ने मोतीबाग वार्ड नंबर सात निवासी दो युवकों पर चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित … Read more
- किशनगंज:शराब के नशे में हंगामा कर रहा व्यक्ति गिरफ्तारसागर चंद्रा/ किशनगंज रूईधासा प्रेम पुल के समीप शराब के नशे में हंगामा कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112की टीम … Read more
- KishanganjNews:कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में महिला थाना की अपर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी निलंबितसागर चंद्रा/ किशनगंज एसपी संतोष कुमार ने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में महिला थाने के अपर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी को निलंबित कर दिया है। उनके द्वारा लंबित कांडों का ससमय निष्पादन … Read more
- नवविवाहिता को दहेज के लिए धमकी: ससुराल वालों पर मारपीट का आरोपसंवाददाता/ठाकुरगंज किशनगंज जिले के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बासबाड़ी में एक नवविवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जिंदा जलाने की धमकी देने का गंभीर आरोप … Read more
- पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को किया गिरफ्तार,भेजा गया जेलबहादुरगंज में गर्भवती महिला की हत्या का सुसराल वाले पर आरोप, पति हुआ गिरफ्तार संवाददाता/बहादुरगंज बहादुरगंज थाना क्षेत्र के नटुआपाड़ा में एक गर्भवती महिला की हत्या के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार … Read more
- पत्नी की हत्या कर शव को निर्माणाधीन स्कूल की जमीन में दफनाया,अररिया में दिल दहला देने वाली वारदात से सनसनी,आरोपी पति गिरफ्तारआरोपी की निशानदेही पर जमीन खोदकर शव बरामद किया गया अररिया /अरुण कुमार दिल्ली-मुंबई जैसी क्राइम घटनाएं अब बिहार में भी सामने आने लगी हैं। अररिया जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र स्थित श्यामनगर … Read more
- भाजपा द्वारा किशनगंज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन,संगठन की मजबूती और विस्तार पर हुई चर्चामंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल,कुमार शैलेन्द्र सहित अन्य नेता हुए शामिल किशनगंज /प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दिगंबर जैन भवन में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम … Read more
- KishanganjNews:चेस क्रॉप्स शतरंज में सुरोनोय,धान्वी,श्रीजय, सार्थक एवं अपर्णा बने चैंपियनजिला शतरंज संघ के तत्वावधान तथा उसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स अकादमी के सौजन्य से रविवार को स्थानीय खेल भवन-सह-व्यायामशाला में एक निःशुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के ओपन वर्ग … Read more
- जमीन हड़पने की कोशिश से त्रस्त वृद्ध महिला ने सीओ से लगाई न्याय की गुहारकोढा /कटिहार-कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के बिसनपुर पंचायत के धूमगढ़ गांव की एक असहाय वृद्ध महिला ने अपने ही परिजनों पर जमीन हड़पने की कोशिश और प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए अंचलाधिकारी से … Read more
- चोरी के मोटर के साथ चार आरोपी गिरफ्तार,भेजे गये जेलडंडखोरा/कटिहार-डंडखोरा पुलिस ने बहियार से रघेली निवासी चंदा देवी पति दीपक केवट के मोटर सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक मोटर चोरी की सूचना थाना को देने … Read more
- पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव,कोढ़ा के डीएसपी रंजन कुमार सिंह का तबादला।सुनील कुमार शर्मा संभालेंगे जिम्मेदारीकोढा/कटिहार-जिले के पुलिस प्रशासन में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। कोढ़ा के डीएसपी रंजन कुमार सिंह का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर अब सुनील कुमार शर्मा को कोढ़ा … Read more
- कटिहार:आदर्श मध्य विद्यालय शीशिया ने पूरे किए 100 वर्ष,भव्य समारोह में जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटनकोढा /कटिहार – कोढ़ा प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय शीशिया के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विद्यालय प्रांगण में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, … Read more
- संगठन सृजन और डिजिटल सदस्यता अभियान से कांग्रेस को मिलेगी नई धार – संजय सिंहकांग्रेस कार्यालय में जुटे प्रदेश व जिला नेतृत्व, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प कटिहार – जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में रविवार को कांग्रेस पार्टी के ‘संगठन सृजन साथी अभियान’ के तहत … Read more
- मनिया से कुरेठा सड़क गड्ढे में तब्दील, राहगीर परेशानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मनिया चौक के समीप से कुरेठा जाने वाली लगभग चार किलोमीटर दूरी वाली पक्की सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर अवस्था में हैं,जिसको लेकर त्रिमूर्ति ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड … Read more
- कटिहार : पुलिस ने स्मैक के धंधेबाज को किया गिरफ्तार,नकदी और स्मैक बरामदमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या दो से स्मैक तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दीपक कुमार महतो … Read more
- बावनगंज विद्यालय में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण का समापनछात्रों में दिखा उत्साहकोढा/कटिहार-कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के बावनगंज मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय में भारतीय स्काउट और गाइड के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर … Read more
- पुलिस ने आर्म्स एक्ट के नामजद अभियुक्त राजेश सिंह को गिरफ्तार कर भेजा जेलकोढा /कटिहार-कोढ़ा थाना में दर्ज एक संगीन मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, कोढ़ा थाना कांड संख्या- 94/26,धारा 27 आर्म्स एक्ट के … Read more
- बकरीद पर्व को लेकर हाट बाजारों में जुटने लगी है भीड़मनसाही/कटिहार – 28 मई को बकरीद का त्यौहार मनाया जाएगा ।इसको लेकर रविवार को मनसाही हाट में बकरा के खरीददारी के लिए मुस्लिम भाइयों की काफी भीड़ देखी गई। मौके पर बकरा खरीद … Read more
- शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डीपीएस किशनगंज के निदेशक आसिफ इकबाल सम्मानितपटना में आयोजित प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पीएसएसीडब्ल्यूए) के 15वें स्थापना दिवस समारोह में दिल्ली पब्लिक स्कूल किशनगंज के निदेशक श्री आसिफ इकबाल को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान … Read more
- वट सावित्री पर्व के मौके पर भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन,भक्तिमय हुआ माहौल प्रज्ञा पीठ गायत्री नगर मैदानपुर कोचाधामन में एक दिवसीय समारोह का आयोजन वट सावित्री पर्व के मौके पर लिया गया। ब्रह्मदेव यादव की देख रेख में गायत्री परिजन हरिश्चंद्र सिंह की टोली द्वारा कार्यक्रम … Read more
- सदर अस्पताल की सुरक्षा एजेंसी पर 1.82 करोड़ रुपये धोखाधड़ी का आरोप,अस्पताल उपाधीक्षक के लिखित शिकायत पर केस दर्जकिशनगंज/सागर चंद्रा सदर अस्पताल की सुरक्षा में तैनात मेसर्स सामंता सिक्युरिटी एंड इंटेलिजेंस प्राइवेट लिमिटेड, पटना के द्वारा 1.82 करोड़ रुपये धोखाधड़ी करने मामले में टाउन थाना में केस दर्ज किया गया है। … Read more























