देश /डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोनावायरस को लेकर 9 राज्यों के 46 जिला पदाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत में कहा कि कोरोना के खिलाफ इस युद्ध में आप सब लोग एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। आप एक तरह से इस युद्ध के फील्ड कमांडर हैं। फील्ड कमांडर बड़ी योजना को मूर्त रूप देता है, जमीन पर लड़ाई लड़ता है और परिस्थिति के अनुसार निर्णय लेता है ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा जिन लोगों को आज बात करने का मौका नहीं मिला, उनके पास भी बहुत कुछ होगा। मेरा आपसे आग्रह है कि आपको लगता है कि जो चीज आपने अच्छी की है उसे मुझे लिखकर जरूर भेजिए। इसका अन्य ज़िलों में कैसे उपयोग हो मैं इसकी जरूर चिंता करूंगा। आपकी मेहनत और इनोवेशन देश के काम आनी चाहिए ।प्रधानमंत्री ने कहा वायरस के खिलाफ हथियार हैं लोकल कंटेनमेंट जोन, एग्रेसिव टेंस्टिंग और लोगों तक सही और पूरी जानकारी। कालाबाजारी पर लगाम हो, ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई हो या फ्रंटलाइन वर्कर्स का मोरल हाई रखकर उन्हें मोबलाइज करना हो फील्ड कमांडर के रूप में आपके प्रयास जिले को मजबूती देते हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पीएम केयर्स फंड के जरिए देश के सभी अस्पतालों में तेजी से ऑक्सीजन प्लांट लगवाने का काम किया जा रहा है और जहां नहीं लगे हैं वहां भी जल्दी ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे।उन्होंने कहा कि जिन जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने हैं वहां पहले से ही तैयारी पूरी की जानी चाहिए ताकि समय पर ऑक्सीजन प्लांट सुचारू रूप से कार्य करने लगे
पीएम मोदी ने कहा बीते एक साल में हर बैठक में मेरा यही आग्रह रहा है कि हमारी लड़ाई एक-एक जीवन बचाने की है। टेस्टिंग, ट्रैंकिंग, आईसोलेशन, ट्रीटमेंट और कोविड अनुरूप व्यवहार पर लगातार बल देना जरूरी है। कोरोना की इस दूसरी वेव में हमें ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में बहुत ध्यान देना है ।
पीएम मोदी ने कहा जिलों में मेडिकल के साथ ही हर चीज की सप्लाई पर्याप्त हो, ये सुनिश्चित करना भी जरूरी है।आपको अपनी जरूरतों को तेजी से रेखांकित करके, उनका प्रबंध करना है।उन्होने कहा चुनौती जरूर बड़ी है, लेकिन हमारा हौसला उससे भी बड़ा है। साथ ही उन्होने कहा कि कोविड के अलावा आपको अपने जिले के हर एक नागरिक की ‘Ease of Living’ का भी ध्यान रखना है।हमें संक्रमण को भी रोकना है और दैनिक जीवन से जुड़ी ज़रूरी सप्लाई को भी बेरोकटोक चलाना है।
- टेढ़ागाछ सेवा शिविर का कल होगा शुभारंभ, डेहरी विधायक करेंगे उद्घाटनविजय कुमार साह /टेढ़ागाछ श्रावणी मेले के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कावरिया पथ स्थित अबरखा (कटोरिया), जिला बांका में टेढ़ागाछ सेवा समिति द्वारा संचालित निःशुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ गुरुवार … Read more
- किशनगंज प्रखंड व अंचल कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देशसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने बुधवार को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान किशनगंज प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का जायजा लेकर कार्यालयों में संचालित कार्यों, अभिलेखों … Read more
- संदिग्ध परिस्थितियों में नर्स की हुई मौत,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/किशनगंज किशनगंज शहर के मोहिद्दीन पुर वार्ड नंबर 1 स्थित एक हॉस्टल के कमरे से गुजरिया निवासी तजल्ली खातून पिता- मोहम्मद कलीम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतिका … Read more
- टेढ़ागाछ–फुलवरिया मुख्यमंत्री सड़क का कलवर्ट क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांगविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड के फुलवारी से फुलवरिया जाने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क पर बना कलवर्ट गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत … Read more
- पत्रकारिता को सशक्त बनाने का संकल्प; वॉइस ऑफ मीडिया के राष्ट्रीय अधिवेशन का उत्साहपूर्ण समापनपत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण, आधुनिक तकनीक को अपनाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित नई दिल्ली : देशभर के पत्रकारों को एक मंच पर लाने तथा पत्रकारिता के वर्तमान … Read more




























