न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कश्मीर :बीजेपी नेता के घर पर आतंकियों ने किया हमला ,जवान शहीद

देश/जम्मू कश्मीर

श्री नगर के नौगांव में आतंकियों द्वारा बीजेपी नेता अनवर भट्ट के घर पर हमला किया ।आतंकियों द्वारा किए गए हमले में सुरक्षा में तैनात एक जवान शहीद हो गया ।

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने मीडिया को बताया कि भाजपा नेता के घर के बाहर सुरक्षाकर्मी लगे हुए थे। बुर्का पहने एक आतंकी आया। उसने दरवाजा खटखटाया, सुरक्षाकर्मियों को लगा कि कोई महिला होगी, उन्होंने दरवाजा खोला।

दो आतंकी आएं, उन्होंने फ़ायरिंग की और हमारे जवान शहीद हो गए। बाद में एक आतंकी और आता है ।उन्होंने कहा घटना में 4 आतंकी शामिल थे। 2 आतंकियों की पहचान हो चुकी है, वे लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं। हम लोग जल्द ही ऑपरेशन चलाकर आतंकियों को समाप्त कर देंगे ।घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सेना एवं पुलिस के जवानों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ।

Share this news

Leave a Comment