न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर प्रधान मंत्री, राष्ट्रपति सहित अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

देश/डेस्क

भारत रत्न प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के 96 वे जयंती पर पूरा देश आज उन्हें याद कर रहा है, और अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है ।

दिल्ली स्थित अटल स्मृति स्थल पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ,गृह मंत्री अमित शाह,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य नेताओं ने पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है ।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के सेंट्रल हाॅल में मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। अपने दूरदर्शी नेतृत्व में उन्होंने देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया। एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए उनके प्रयासों को सदैव स्मरण किया जाएगा।

अटल जी की जयंती पर राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने भी अटल स्मृति स्थल पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की है ।बता दे कि संसद के सेंट्रल हाल में अटल जी के पुस्तकों का विमोचन भी किया गया ।

Share this news

Leave a Comment