न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :वार्ड पार्षद पति को अपराधियों ने मारी गोली ,मौत के बाद मचा कोहराम ,जांच में जुटी पुलिस

सुपौल/संवादाता

बिहार में अपराधियों का मनोबल पूरी तरह से बढ़ा हुआ है। सीएम नीतीश कुमार द्वारा अपराधियों पर लगाम कसने के लिए बार बार बैठक कर पुलिस प्रशासन को निर्देश देने के बावजूद हत्याओं का सिलसिला रुक नहीं रहा है ।ताज़ा मामला सुपौल का है जहां वार्ड पार्षद पति की हत्या अपराधियों द्वारा गोली मार कर के कर दी गई ।

मालूम हो कि बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार की शाम वार्ड 28 के पार्षद निशा भारती के पति ललित कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब वे अपने दरवाजे पर थे।

बता दे कि ललित भी पूर्व में वार्ड पार्षद थे। हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूर्व पार्षद समर्थक अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के द्वारा अपराधियों के जल्द गिरफ्तारी कि बात कही जा रही है ।

Share this news

Leave a Comment